scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें

पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 1/32
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया है. श्रीदेवी 54 साल की थीं. उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली. मौत की खबर सुनने के बाद मुंबई में श्रीदेवी के घर उनके फैंस का तांता लगना शुरू हो गया है. लोग देर रात से ही श्रीदेवी के घर के बाहर पहुंचकर अफसोस जाहिर कर रहे हैं. इस मौके पर हम आपको रूप की रानी कही जाने वाली श्रीदेवी के आखिरी दिनों की 32 PHOTOS दिखाने जा रहे हैं....
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 2/32
श्रीदेवी सोशल साइट पर एक्टिव रहती थीं और इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों की फोटोज शेयर किया करती थीं. दुबई में जिस शादी समारोह में शिरकत करने वह गईं थी, उसकी फोटोज भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसके साथ-साथ पिछले दिनों में कई फोटोज में वह पति  पति बोनी कपूर के साथ खुलकर रोमांस करती नजर आती हैं.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 3/32
आपको बता दें कि दुबई में मोहित मारवाह की शादी थी. मोहित बोनी, अनिल और संजय कपूर के भांजे हैं. इस शादी में श्रीदेवी भी शामिल हुई थीं. उनके साथ बेटी खुशी, अनिल कपूर भी मौजूद थे.
Advertisement
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 4/32
श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे. रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली. इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 5/32
चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 6/32
इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी. उनकी वापसी को फिल्म समीक्षकों ने बेहतरीन बताया था.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 7/32
श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं. इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया.

पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 8/32
13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं. बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 9/32
चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया. इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया.
Advertisement
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 10/32
इस बेहद खूबसूरत अदाकारा के जाने से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक तमाम एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने श्रीदेवी की मौत की खबर पर दुख जाहिर किया.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 11/32
लिजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी ने जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी की थी. इन दोनों की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही थी. बोनी 70 के दशक से श्रीदेवी की तमिल फिल्में देखते थे और उन्हें पसंद करते थे.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 12/32
दोनों की कहानी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान शुरू हुई थी. 1984 में वह श्रीदेवी के पास 'मिस्टर इंडिया' में सीमा के रोल का ऑफर लेकर आए थे. बोनी कपूर ने श्रीदेवी को ऑफिशियली साल 1993 में प्रपोज किया. दोनों ने 2 जून 1996 को शादी कर ली थी.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 13/32
हालांकि, एक बार मिथुन चक्रवर्ती श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे. मिथुन और श्रीदेवी ने लगातार कई फिल्मों में एक साथ काम किया था और वो सुपरहिट रही थी.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 14/32
फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का 50 साल लंबा करियर रहा है. उन्होंने महज चार साल की उम्र में कैमरे के सामने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था. श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था. भारत सरकार ने साल 2013 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा था.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 15/32
श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी.  उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थुनविान थीं. नन्ही श्रीदेवी को मलयालम मूवी पूमबत्ता(1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया.
Advertisement
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 16/32
श्रीदेवी ने तमिल में सबसे ज्यादा फिल्में कमल हासन और रजनीकांत के साथ , तेलुगु में कृष्णा, एनटीआर और सोभन बाबू के साथ और हिंदी में जीतेन्द्र और अनिल कपूर के साथ की.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 17/32
श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म 'जूली' थी, जिसमें उन्होंने लक्ष्मी की छोटी बहन का रोल निभाया था. लेकिन उन्होंने जूली से पहले भी एक हिंदी फिल्म की थी, जिसका नाम 'रानी मेरा नाम' था, उस फिल्म में श्रीदेवी ने हीरोइन के बचपन का रोल किया था.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 18/32
श्रीदेवी की बेस्ट फिल्मों में एक मूवी सदमा है. बालू महेंद्र के डायरेक्शन में 1983 में बनी फिल्म सदमा में श्रीदेवी कमल हासन के अपोजिट काम कर रही थी.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 19/32
सदमा मूवी में उनका काम इतना जबरदस्त था कि कमल हासन से ज्यादा श्रीदेवी के काम की तारीफ हुई. श्रीदेवी ने फिल्म में एक दुर्घटनाग्रस्त लड़की का किरदार निभाया था जिसके दिमाग का विकास नहीं हो पाता.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 20/32
नगीना मूवी भी श्रीदेवी की बेस्ट मूवीज में शामिल है. यूं तो फिल्म सदमा से श्रीदेवी को पहचान मिल गई थी लेकिन साल 1986 में आई नगीना फिल्म ने श्रीदेवी को देश के घर-घर में पहुंचा दिया.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 21/32
बॉलीवुड के साथ-साथ राजनेता, क्रिकेटर और अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने उनकी मौत पर शोक जाहिर किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी श्रीदेवी के निधन पर शोक जाहिर किया गया.
Advertisement
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 22/32
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए इस ट्वीट में लिखा, 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं. लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए. मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले.'

पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 23/32
अमर सिंह ने श्रीदेवी के निधन पर उन्हें याद किया और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. उन्होंने कहा कि श्रीदेवी कभी नहीं मर सकती हैं. उन्होंने बताया, 'जिस शादी में वह दुबई गई थीं , मैं भी वहीं था. दूसरे दिन मुझे एक सम्मेलन में जाना था. मुझे दुख है कि मैंने ये फैसला किया, वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिल जाता.'

पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 24/32
श्रीदेवी खुद को काफी फिट रखा करती थीं. एक बार उन्होंने बताया था कि अपनी ब्यूटी और फिटनेस को मेन्टेन रखने के लिए वो स्ट्रिक्ट प्लान फॉलो करती हैं. अच्छे बल्ड सर्कुलेशन के लिए श्रीदेवी नियमित रूप से हेड मसाज करती. वो ज्यादा केमिकल्स वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी यूज नहीं करतीं.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 25/32

श्रीदेवी दिन में पांच बार थोड़ा-थोड़ा कर के खाती थीं. फिटनेस के लिए वो योग करती, साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वो पानी भी भरपूर मात्रा में पीती थीं.

पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 26/32
श्रीदेवी अपने चेहरे पर ग्लिसरिन और रोज वॉटर मिक्स कर के लगाती रोजाना लगाती थीं. श्रीदेवी का मानना था कि अगर आप अंदर से खुश हैं तो आपके चेहरे पर भी वो खुशी नजर आती है.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 27/32
श्रीदेवी ने दिसंबर में परिवार के साथ फिल्म मॉम का प्रीमियर अटेंड किया था. इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया. इसमें वे बेहद आकर्षक लुक में नजर आ रही थीं.

Advertisement
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 28/32
श्रीदेवी के चेहरे पर उनकी उम्र हावी नहीं था. उनकी इन तस्वीरों को देखकर इस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि श्रीदेवी वाकई 54 साल की थीं.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 29/32
श्रीदेवी रेड कारपेट और परदे पर तो अपना जलवा दिखाती ही थी. कैनवास पर भी उनकी कला के निशान देखे जाते थे. श्रीदेवी अच्छी पेंटर भी थीं. उनकी दो पेंटिंग की दुबई में नीलामी की खबरें आईं थी.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 30/32
श्रीदेवी और बोनी कपूर की 2 बेटियां हैं- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. दोनों अपनी मां की तरह ही काफी खूबसूरत हैं.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 31/32
साल 2018 में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर फिल्म धड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. क्या जाहन्वी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह बेहतरीन अदाकारा साबित हो सकेंगी? इस सवाल के जवाब में बोनी ने कहा था कि जाहन्वी कपूर का अपना एक व्यक्तित्व है. वो कभी भी फिल्मों में अपनी मां को कॉपी करने की कोशिश नहीं करेगी.
पति का किस, बेटी संग सेल्फी... श्रीदेवी की फेवरेट आखिरी 32 तस्वीरें
  • 32/32
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर फिल्मों में काम कर रही हैं. लेकिन श्रीदेवी बेटी को लेकर काफी चिंतित रहती थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं बेटियों को लेकर इनसिक्योर फील करती हूं. वो जब भी कहीं बाहर जाती हैं और जब तक वापस नहीं आ जातीं, मुझे बहुत फिक्र होती है.
Advertisement
Advertisement