scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

सड़क पर दिखा 'बाहुबली का भल्लालदेव', सांड को सेकेंड में चटा दी धूल

सड़क पर दिखा 'बाहुबली का भल्लालदेव', सांड को सेकेंड में चटा दी धूल
  • 1/5
आपने चर्चित और लोकप्रिय फिल्म बाहुबली तो जरूर देखी होगी और आपको वो सीन भी याद होगा, जिसमें बाहुबली का ताकतवर भाई भल्लालदेव एक गुस्साए सांड से लड़ते हुए उसे उठा कर पटक देता है. अब ऐसा सच में भी हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सिर्फ सींग पकड़कर एक सांड को धूल चटा देता है.
सड़क पर दिखा 'बाहुबली का भल्लालदेव', सांड को सेकेंड में चटा दी धूल
  • 2/5
आप वीडियो या तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे मामूली कदकाठी का एक शख्स सांड के सींग पकड़कर उससे लड़ रहा है और बेहद ताकतवर सांड उसके सामने लाचार है.
सड़क पर दिखा 'बाहुबली का भल्लालदेव', सांड को सेकेंड में चटा दी धूल
  • 3/5
वह शख्स सांड के सींग पकड़कर उसे गिराने की कोशिश करता है. लेकिन सांड भी अपनी पूरी ताकत से उस शख्स को मजा चखाना चाहता है. लेकिन सांड उस शख्स की मजबूत पकड़ से छूट नहीं पाता है.
Advertisement
सड़क पर दिखा 'बाहुबली का भल्लालदेव', सांड को सेकेंड में चटा दी धूल
  • 4/5
थोड़ी देर जोर आजमाइश के बाद वो शख्स आखिरकार सांड को जमीन पर पटक देता है. अब यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उस शख्स को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. ज्यादातर लोग उसे 'भल्लालदेव' बता रहे हैं.
सड़क पर दिखा 'बाहुबली का भल्लालदेव', सांड को सेकेंड में चटा दी धूल
  • 5/5
हालांकि यह वीडियो किस शहर का है और सांड को हराने वाला शख्स कौन है ये अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस वीडियो से लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है.
Advertisement
Advertisement