मेलबर्न वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात देकर भारत ने कंगारुओं की धरती पर पहली बार कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. धोनी ने इस मैच में जबरदस्त पारी खेल रिटायर की सलाह देने वालों का मुंह बंद कर दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले गए मैच में भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पारी शानदार रही. भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को तीन एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हराया था.
रांची के विकेटकीपर और बैट्समैन धोनी काफी समय से आलोचकों के निशाने पर रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन से धोनी ने सबका मुंह बंद कर दिया है.
37 वर्षीय धोनी ने ओवल में 54 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली और मैच का अंत धमाकेदार छक्के के साथ किया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान धोनी का एक स्टंप आउट भी सुर्खियों में रहा. धोनी ने गजब की फुर्ती के साथ बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को विकेट के पीछे स्टंप आउट करवाया.
इसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी के प्रदर्शन को लेकर तमाम फनी मीम्स वायरल हो गए.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से भी जब पूछा गया कि जब विकेट गिर रहे थे और रन रेट लगातार गिरता जा रहा था तो उन्होंने खुद को कैसे कूल रखा?
कोहली ने भी इसका क्रेडिट धोनी को दिया. कोहली ने कहा, जब महेंद्र सिंह धोनी
जैसे खिलाड़ी मैदान पर पहुंचते हैं तो बातचीत करते रहते हैं. इससे यह तय करने
में बहुत मदद मिलती है कि मुझे रिस्क लेना चाहिए या नहीं. वह कहते रहते हैं
कि अभी मैच खत्म होने में अभी बहुत वक्त है. यही वजह है कि हम बिना रिस्क
लिए स्कोर को आगे बढ़ाते रहे.
धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में छक्का मारकर बेहतरीन फिनिशिंग की. कोहली ने कहा कि यह धोनी के गेम का क्लासिक उदाहरण था. यह बहुत मुश्किल होता है कि आप काफी समय तक इंटरनैशनल क्रिकेट से दूर रहे हों और फिर आकर आप अचानक से रन बनाने लगें.
कोहली ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में धोनी को आए हुए कुछ ही दिन हुए थे. ऐसे में आपका शरीर थका
हुआ होता है और आपका दिमाग खुलने में वक्त लगता है. वह जितना खेलते हैं,
उतना ही फ्लो में आ जाते हैं. जब वह फ्लो में आ जाते हैं तो हम रिलैक्स हो
जाते हैं क्योंकि हम उन पर भरोसा कर सकते हैं. धोनी ने एडिलेड में शानदार
पारी खेली और एडिलेड में बेहतरीन फिनिशिंग करके स्पेशल महसूस कर रहे होंगे.
एक टीम के तौर पर धोनी को परफॉर्म करते देखना हमेशा अच्छा लगता है.
धोनी के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद धोनी फैन्स सोशल मीडिया पर फनी मीम्स
शेयर कर आलोचकों की खिंचाई करते नजर आए. इन फनी मीम्स को देखर आप अपनी हंसी
नहीं रोक पाएंगे.
कुछ भी पाल लेना लेकिन धोनी के बारे में गलतफहमी मत पालना!
जब धोनी फॉर्म में आते हैं तो किसी को कुछ समझ में नहीं आता भाई...
धोनी को मैच की फिनिशिंग किए बिना चैन नहीं आता..
भारतीय टीम और धोनी की लव स्टोरी..
धोनी की क्षमता पर कभी शक मत करना.
एडिलेड के बाद अब हर कोई यही बोलेगा- धोनी के अंदर अभी बहुत क्रिकेट बचा है..
इसे कहते हैं- क्रिया की प्रतिक्रिया.
अब आलोचकों को जवाब मिल गया होगा.
इन मीम्स को देखने के बाद अब कोई अपनी औकात नहीं भूलेगा.