scorecardresearch
 
Advertisement

यश पुंजा

यश पुंजा

यश पुंजा

यश राज पुंजा (Yash Raj Punja) कर्नाटक के एक क्रिकेटर हैं. यश राज पुंजा उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के लिए 30 लाख रुपये में चुना. उन्होंनें अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की. 

उनका जन्म 26 जून 2006 को अबू धाबी में हुआ था. यश की शुरुआती शिक्षा अबू धाबी के कैम्ब्रिज हाई स्कूल में हुई. वे बचपन से ही खेलों में रुचि रखते थे. उनके क्रिकेट करियर में एक अहम मोड़ आया. उनके बड़े भाई और यूएई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर योदिन पुंजा ने उन्हें लेग स्पिन गेंदबाजी अपनाने की सलाह दी. बेहतर बनाने के लिए वह 2023 में बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ की अकादमी में प्रशिक्षण लिया. यश ने कर्नाटक के फर्स्ट-डिवीजन क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाई और लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

साल 2024 में यूएई में आयोजित एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें नेट बॉलर के रूप में अपनी टीम से जोड़ा. इसके बाद यश ने महाराजा केएससीए टी20 ट्रॉफी 2025 में अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया. हुबली टीम की ओर से खेलते हुए वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने. उन्होंने सिर्फ 10 मैचों में 23 विकेट झटके और 12.48 की शानदार औसत के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

इस शानदार प्रदर्शन के बाद ने उनके लिए आईपीएल 2026 के दरवाजे खोल दिए। भले ही उनकी टीम को एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यश राज पुंजा के रूप में एक ऐसा युवा गेंदबाज सामने आया है, जो भविष्य में किसी भी टीम का अहम हथियार बन सकता है।

सिर्फ 19 साल की उम्र में यश अपनी सटीक लाइन-लेंथ, विविधताओं और आत्मविश्वास से बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने की क्षमता रखते हैं। आने वाले समय में वह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं।

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement