टॉड मर्फी (Todd Murphy) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं (Australian Cricketer). टॉड ने मार्च 2021 में विक्टोरिया के लिए शेफील्ड शील्ड सीजन में में फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया (Todd Murphy First Class Debut). उन्होंने 2021 में विक्टोरिया के लिए मार्श वन-डे कप खेलते हुए लिस्ट ए में डेब्यू किया (Todd Murphy List A Debut). लिस्ट ए डेब्यू से पहले, मर्फी को 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में नामित किया गया था. उन्होंने 26 दिसंबर 2021 को, बिग बैश लीग सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए टी-20 डेब्यू किया (Todd Murphy T20 Debut).
राइट आर्म ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने कुल 7 फर्स्ट क्लास मैच, 14 लिस्ट ए मैच और 10 टी-20 मैचेज खेलें हैं. इसके बाद, 9 फरवरी 2023 में मर्फी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) सीरीज के पहले मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया (Todd Murphy International Debut). नागपुर के वीसीए स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए पहली पारी में फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया.
मर्फी का जन्म 15 नवंबर 2000 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था (Todd Murphy Born). मर्फी डीकिन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस (स्पोर्ट मैनेजमेंट) की पढ़ाई कर रहे हैं (Todd Murphy Education).