scorecardresearch
 
Advertisement

पी वेंकटरामनन

पी वेंकटरामनन

पी वेंकटरामनन

पी वेंकटरामनन (P. Venkataramanan) तमिलनाडु के राजनेता हैं. 2026 तमिलनाडु विधानसभी चुनाव में TVK ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की. 10 मई 2026 को अभिनेता से नेता बने थलपति विजय राज्य के मुख्यमंत्री बने. पी वेंकटरामनन विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.

2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मायलापुर सीट से चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने DMK के मौजूदा विधायक धा. वेलु को करीब 28 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. इस जीत ने उन्हें राज्य की राजनीति में एक मजबूत और चर्चित चेहरा बना दिया.

राजनीतिक रूप से पी वेंकटरामनन की पहचान उस समय ज्यादा मजबूत हुई जब अभिनेता से नेता बने विजय ने 2024 में तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी की शुरुआत की. पार्टी में उन्हें कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई. वे खुद को बदलाव की राजनीति का समर्थक बताते हैं.

वे चेन्नई के सैदापेट लॉ एसोसिएशन में प्रैक्टिस करते रहे हैं. साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने चेन्नई जिले की मायलापुर सीट से जीत दर्ज कर पहली बार विधायक (MLA) बने.

पी वेंकटरामनन का जन्म 1978 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ. उनके पिता का नाम पद्मनाभन है. उन्होंने अपनी पढ़ाई अलग-अलग विश्वविद्यालयों से पूरी की. उन्होंने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से M.Com, बैंगलोर यूनिवर्सिटी से LLB और पेरियार यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की. शिक्षा और कानून की अच्छी समझ ने उन्हें राजनीति में भी अलग पहचान दिलाई. उनकी पत्नी साई विजय चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रहती हैं.

 

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement