गौरी शंकर घोष (Gouri Sankar Ghosh) पश्चिम बंगाल के एक राजनेता हैं. भारतीय जनता पार्टी के सदस्य गौरी शंकर घोष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे और जीत हासिल की. 9 मई 2026 को शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इस तरह वो राज्य के बीजेपी के पहले सीएम बने. शंकर घोष शुभेंदु अधिकारी सरकार के कैबिनेट में मंत्री बने.
मई 2021 में, वे मुर्शिदाबाद निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए. उन्होंने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की शाओनी सिंहा रॉय को 2,491 वोटों से हराया.