चेन्नईयन एफसी (Chennaiyin FC) भारत का एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब है, जो तमिलनाडु के चेन्नई शहर से जुड़ा है. यह टीम ISL में खेलती है. क्लब की शुरुआत अगस्त 2014 में हुई थी. इसी साल ISL का पहला सीजन शुरू हुआ था.
टीम के मालिकों में जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं, जिनमें व्यवसायी वीटा दानी, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी हैं. चेन्नईयन नाम तमिल भाषा से आया है, जिसका मतलब होता है “चेन्नई का”, यानी यह टीम शहर की पहचान को दर्शाती है. टीम का रंग नीला है और इसके लोगो में “दृष्टि बोम्मई” (Dhrishti Bommai) का चिन्ह है, जो तमिल संस्कृति में बुरी नजर से बचाने का प्रतीक माना जाता है.
मैदान पर भी चेन्नईयन एफसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक तीन बार ISL फाइनल खेला है और दो बार खिताब जीता है. 2015 में उन्होंने एफसी गोवा को 3-2 से हराकर पहला खिताब जीता. इसके बाद 2017-18 सीजन में चेन्नईयन को 3-2 से हराकर दूसरी बार चैंपियन बने. हालांकि 2019-20 के फाइनल में ATK के खिलाफ 3-1 से हार गए.
क्लब की शुरुआत भी काफी दिलचस्प रही. 2014 में ISL बनने के समय चेन्नई एक संभावित शहर था, लेकिन शुरुआती बोली लगाने वाले पीछे हट गए. बाद में नए निवेशकों और सेलिब्रिटी मालिकों के आने से टीम बनी और आज यह ISL की प्रमुख टीमों में गिनी जाती है.