भारत में सोमवार से आर्टिफिफिशियल इंटेलीजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) शुरू होने जा रहा है. इसे ग्लोबल साउथ का पहला और सबसे बड़ा AI Summit माना जा रहा है.
यह समिट समावेशी, जिम्मेदार और सशक्त AI के भविष्य को आकार देने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे, भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे.
300 से अधिक एग्जीबिशन होंगे शामिल
AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंग. इनको तीन सबजेक्ट के आधार पर पेश किया जाएगा जो पीपल (लोग), प्लेनेट (पृथ्वी) और प्रोग्रेस (प्रगति) थीम पर काम करेंगे.
600 से अधिक हाई पावर वाले स्टार्टअप्स होंगे शामिल
एक्सपो में 600 से अधिक हाई पावर वाले स्टार्टअप्स और 13 देशों के पवेलियन शामिल होंगे, जो AI ईको सिस्टम इंटरनेशनल सहयोग को प्रदर्शित करेंगे.
यह भी पढ़ें: भारत में आज AI Impact Summit, नई दिल्ली में शामिल होंगे दुनियाभर से कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और CEO
पहले दिन सड़क सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली के भारत मंडप में शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन का पहला दिन 16 फरवरी से शुरू होगा और इसे भारत में सड़क सुरक्षा के लिए AI पर केंद्रित किया गया है.
पहले दिन के पहले सेशन में यह चर्चा होगी कि किस प्रकार AI भारत में सड़क सुरक्षा में मापनीय सुधार ला सकता है. इसमें परिवहन मंत्रालय, आईआईटी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे.
सत्र में दुर्घटना पैटर्न को समझने, जोखिम का पूर्वानुमान लगाने और सक्रिय हस्तक्षेप सक्षम करने के लिए डेटा आधारित दृष्टिकोणों पर जोर दिया जाएगा.
साथ ही सुरक्षित गतिशीलता, चालक प्रशिक्षण, डेटा-आधारित हाइपरलोकल मॉडल और जनहित के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित प्रभाव को समर्थन देने वाले स्केलेबल एआई अनुप्रयोगों पर भी चर्चा होगी.
आज AI के उपयोग पर विचार किया जाएगा
पहले दिन नेतृत्व पर भी चर्चा होगी, जिसमें सीखने और कार्य के भविष्य के लिए AI के उपयोग पर विचार किया जाएगा. यह सत्र इस पर विश्लेषण करेगा कि एआई किस प्रकार वैश्विक रोजगार परिदृश्य को बदल रहा है.
यह भी पढ़ें: India AI Impact Summit 2026: भारत क्यों आ रहे गूगल, Nvidia समेत 50 से ज्यादा कंपनियों के CEO
सत्र में यह भी चर्चा होगी कि एआई कैसे सूचित निर्णय लेने के लिए पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण कर सकता है, केस प्रबंधन को स्वचालित बना सकता है, कानूनी शोध और वर्चुअल अदालतों को समर्थन दे सकता है, जिससे मामलों के निपटान में तेजी आएगी, लंबित मामलों का बोझ कम होगा और न्याय तक पहुंच बेहतर होगी.
AI के युग में रोजगार पर होगी चर्चा
AI के युग में रोजगार का भविष्य भी पहले दिन का एक महत्वपूर्ण विषय है. यहां एक्सपर्ट बताएंगे कि कैसे AI नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा, वहीं कई मौजूदा नौकरियां रिप्लेस भी हो सकती हैं, जिससे व्यापक स्तर पर कौशल उन्नयन (स्किलिंग) की आवश्यकता होगी।
स्मार्ट और सशक्त कृषि के लिए एआई
अनुसंधान से समाधान तक जैसे विषय पर एक स्पेशल सेशन होगा. यह सत्र अलग-अलग नजरियों को एक साथ लाकर इस बात की पड़ताल करेगा कि एआई किस प्रकार टिकाऊ, कुशल और जलवायु-संवेदनशील कृषि को समर्थन दे सकता है.
यह शिखर सम्मेलन व्यापक तैयारी पर आधारित है, जिसमें पांच चरणों की सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया और वैश्विक पहुंच सत्र शामिल हैं, जो Paris, Berlin, Oslo, New York, Geneva, Bangkok और Tokyo में आयोजित किए गए थे.