scorecardresearch
 

एक बार चार्ज करने पर हफ्ते भर चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी

मोबाइल की बैटरी बार-बार चार्ज करने के झंझट से मिलेगा छुटकारा. अब एक नई तकनीक की मदद से एक बार चार्ज करने पर स्मार्टफोन की बैटरी हफ्ते भर तक चलेगी.

Advertisement
X
बार-बार बैटरी चार्ज करने के झंझट से मिलेगा छुटकारा
बार-बार बैटरी चार्ज करने के झंझट से मिलेगा छुटकारा

अब एक नई तकनीक की मदद से एक बार चार्ज करने पर स्मार्टफोन की बैटरी हफ्ते भर तक चलेगी. इस साल जनवरी में लास वेगास में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रिॉनिक शो में टेक्नोलॉजी के उत्साही लोग बस एक ही मांग कर रहे थे कि उनके मोबाइल की बैटरी कैसे ज्यादा से ज्यादा चल पाए.

ज्यादातर लोगों की एक ही दिक्कत
फॉर्चून ने अपने सर्वे के आधार पर बताया कि जब लोगों से पूछा गया कि उनकी किस तकनीक को पाने की इच्छा है तो ज्यादातर का कहना है कि दिलाओ.

इंटेलीजेंट एनर्जी ने ढूंढा समाधान
उनकी मांग को पूरा करने के लिए ब्रिटेन की एक ने समाधान ढूंढ निकाला है. यह कंपनी नई ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है. यह कंपनी अब बड़े स्मार्टफोन निमार्ताओं से समझौता कर हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक को मोबाइल फोन में लगाने जा रही है. इस तकनीक के इस्तेमाल से केवल एक चार्ज पर ही बैटरी काफी दिन तक चलेगी.

Advertisement

बनाई गई हाइब्रिड बैटरी
इस तकनीक की लेकिन इसके लिए पारंपरिक बैटरियों को चार्जर
से जोड़ने के अलावा उसमें समय-समय पर हाइड्रोजन गैस भरने की भी जरूरत पड़ती है. वहीं, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रसायनिक प्रक्रिया से जहां ऊर्जा पैदा होती है, वहीं इसके अवशिष्ट के रूप में पानी निकलता हैं. कंपनी इस तकनीक को स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मिलकर उन्नत बनाने पर काम कर
रही है.

इसी कंपनी ने बोइंग के लिए 2008 में बैटरी से चलने वाला हवाई जहाज बनाया था. वहीं हाइब्रिड ब्लैक कैब को लाने में सहयोग किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement