scorecardresearch
 

ये कंपनी लाई 'लाइफ सेट है' ऑफर, 349 रुपये में उठाएं अनलिमिटेड डेटा का फायदा

केबल ऑपरेटर कंपनी हैथवे ने भारत में अपने नए लाइफ सेट है ऑफर को पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहक 349 रुपये में 50 Mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा का लाभ ले सकेंगे.

Advertisement
X
Photo For Representation
Photo For Representation

जियो जल्द ही भारत में अपने गीगाफाइबर सर्विस को लॉन्च करने वाला है. उम्मीद है कि टेलीकॉम बाजार की तरह जियो ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी कमाल करेगा. इस बीच बाकी कंपनियां भी जियो से मुकाबले के लिए तैयारियां कर रही हैं. अब Hathway केबल्स ने अपने ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो में एक नया प्लान पेश किया है. हैथवे भारत की दिग्गज केबल ऑपरेट कंपनियों में से एक है और रिलायंस जियो ने हाल ही में इस कंपनी की एक बड़ी हिस्सेदारी ली है.

हैदराबाद में हैथवे के काफी ज्यादा ग्राहक हैं और यहीं कंपनी ने एक नए प्लान को पेश किया है. कंपनी ने यहां एक नया 'लाइफ सेट है' ऑफर पेश किया है. इसमें कोई FUP नहीं रहेगी और ग्राहकों को फाइबर कनेक्शन मिलेगा. यानी इस प्लान में ग्राहकों को 50 Mbps की स्पीड मिलेगी. कंपनी ने इस नए प्लान ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 349 रुपये रखी है.

Advertisement

गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी के पास हैदराबाद में नए 349 रुपये वाले प्लान के अलावा भी पांच और प्लान्स हैं. कंपनी के पास मंथली रेंटल वाला 349 रुपये का प्लान है. इसमें 25 Mbps की स्पीड मिलती है और इसमें भी हैथवे के दूसरे प्लान्स की तरह कोई FUP नहीं है. इसके अलावा 6 महीने और 12 महीने वाले प्लान्स की कीमत क्रमश: 2,394 रुपये और 4,500 रुपये है.

इसके अलावा इस सर्किल में 75 Mbps स्पीड वाले प्लान्स भी है. इनकी शुरुआत वैल्यू सब्सक्रिप्शन टैग के साथ 349 रुपये से ही होती है. वहीं गोल्ड और ब्लास्ट सब्सक्रिप्शन बैनर के साथ इनकी कीमत क्रमश: 399 रुपये और 449 रुपये है. इस प्लान के लिए 6 महीने और सालाना की कीमत 2,649 रुपये और 4,788 रुपये है. इसके अलावा कंपनी के पास 125 Mbps वाला थंडर प्लान भी है.

Advertisement
Advertisement