Tik Tok ऐप काफी तेजी से पॉपुलर हुआ है और ये अब फेसबुक का भी राइवल बन चुका है. ये ऐप चीनी इंटरनेट कंपनी ByteDance का है. इसी कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये हाई एंड स्मार्टफोन है और इसे कंपनी ने Smartisan ब्रांड के तहत लॉन्च किया है. इस नए स्मार्टफोन का नाम Smartisan Jianguo Pro 3 रखा गया है.
Tik Tok के Smartisan Jiagua Pro 3 में Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर – Qualcomm Snapdragon 855 Plus दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं.
Smartisan Jianguo Pro 3 में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और ये एचडी प्लस है. फोन में चार रियर कैमरे हैं और सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और ये Sony IMX586 सेंसर है. दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है और ये वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और ये टेलीफोटो है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो डेडिकेटेड है मैक्रो शॉट्स के लिए.
इस स्मार्टफोन में बेजल लेस डिस्प्ले दी गई है और फ्रंट में टियर ड्रॉप नॉच दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज है, दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB रैम दिया गया है और तीसरा वेरिएंट 12GB रैम के साथ 256GB मेमोरी दी गई है.कीमत की शुरुआत RMB 2899 (लगभग 29,000 रुपये से) से शुरू है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं.