scorecardresearch
 

चार्जिंग पर रखा स्मार्टफोन बना बम, मध्यप्रदेश में 12 साल के मासूम की गई जान

एक बार फिर स्मार्टफोन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट की घटना सामने आई है. स्मार्टफोन में हुए धमाके में मध्यप्रदेश के एक बच्चे की जान चली गई है.

Advertisement
X
Photo For Representation
Photo For Representation

स्मार्टफोन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने की खबरें पहले भी आती रही हैं. एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है. जहां कमरे में चार्जिंग में रखा स्मार्टफोन बम बन गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य-प्रदेश के धार जिले में एक स्मार्टफोन में विस्फोट हो गया. विस्फोट के दौरान स्मार्टफोन चार्जिंग में लगा हुआ था. इस घटना में एक 12 साल के मासूम की जान चली गई. ये पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई है, पहले भी ऐसा कई बार देखने को मिला है.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जिंग में लगा स्मार्टफोन 12 साल के बच्चे का ही था और फोन में विस्फोट भी चार्जिंग के दौरान ही हुआ. 12 वर्षीय मासूम, मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर शहर से लगभग 10 किमी दूर लिखेड़ी गांव का निवासी था. पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम लखन सिंगार था. लखन ने अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग में लगाया था और चार्जिंग के दौरान ही स्मार्टफोन में तेज धमाका हुआ, जिसमें उसकी जान चली गई.

Advertisement

घटना पर बात करते हुए लखन के रिश्तेदार ने बताया कि 'हमनें कुछ आवाजें सुनी, किसी ने कहा कि धमाका हुआ है. हम भागते हुए घर के अंदर गए. हमने देखा कि जमीन पर बच्चा पड़ा हुआ है और वहां चार्जर के कुछ टुकड़े भी थे.' स्मार्टफोन की बैटरी में धमाके के बाद लखन के अंकल उसे पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन की बैटरी में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि बच्चे के मुंह, एक आंख और दोनों हाथों के पंजे बुरी तरह जल गए और क्षत-विक्षत हो गए. इस घटना में मोबाइल और बैटरी और बिजली के बोर्ड के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए. धमाके का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दीवार में लगा बिजली का बोर्ड भी उखड़कर बाहर आ गया. फिलहाल पुलिस इस घटना कि आगे जांच कर रही है और शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है.  

स्मार्टफोन में विस्फोट होने और आग लगने की घटनाएं आजकल बेहद सामान्य हो गईं है. ऐसे में सावधानी रखते हुए चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और केवल स्मार्टफोन के साथ दिया गया चार्जर ही इस्तेमाल में लाना चाहिए.

Advertisement

Advertisement
Advertisement