सैमसंग इंडिया ने ऑफलाइन रिटेलर्स को डिजिटल बनाने के लिए फेसबुक के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत ऑफलाइन रिटेलर्स को ट्रेन किा जा रहा है, ताकि वो अपना सामान डिजिटली बेच सकें.
सैमसंग ने कहा है कि इस इनिशिएटिव की वजह से देश भर में कंपनी के हजारों ऑफलाइन रिटेलर पार्टनर्स ऑनलाइन इकोसिस्टम का हिस्सा बन जाएंगे और उनकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक होगी.
सैमसंग के मुताबिक इससे कस्टमर्स का भी फायदा होगा, क्योंकि कस्टमर्स प्वाइंट ऑफ व्यू से देखें तो अब सैसमंग के Galaxy स्मार्टफोन्स को डायरेक्ट लोकल रिटेलर्स द्वारा बनाए गए सोशल मीडिया हैंडल से ही खरीद सकेंगे.
सैमसंग ने कहा है कि शुरुआती चरण में कंपनी ने फेसबुक के साथ मिल कर 800 से ज्यादा ऑफलाइन रिटेलर्स को ट्रेन कर चुकी है. इस ट्रेनिंग का मुख्य फोकस फेसबुक के फैमिली ऐप्स जैसे - मैसेंजर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर अपना डिजिटल प्रेजेंस बनाना है.
सैमसंग और फेसबुक मिल कर ऑफलाइन रिटेलर्स को फेसबुक पर बिजनेस अकाउंट और पेज बनाने में मदद कर रहे हैं. इनमें वॉट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम भी शामिल हैं.
किसका क्या फायदा?
इससे सैमसंग को फायदा ये होगा कि जिन लोगों को सैससंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स खरीदने हैं वो सैमसंग के ऑफलाइन रिटेलर्स से कम्यूनिकेट करके खरीदारी ऑनलाइन कर सकते हैं और उन्हें स्टोर जाने की जरूरत भी नहीं होगी. फेसबुक को फायदा ये होगा कि कंपनी के तीनों प्लेटफॉर्म - वॉट्सऐप, इंस्टा और मैसेंजर पर लोगों का इंगेजमेंट टाइम बढ़ेगा और विज्ञापन मिलेंगे.
Facebook Shop
गौरतलब है कि कोरना वायरस आउटब्रेक से दुनिया भर में लॉकडाउन लगाया गया. अब धीरे धीरे लॉकडाउन खुल रहा है और सोशल मीडिया कंपनी चाहती है कि लोग अब ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिग करें. अब इससे एक नय तरह का मॉडल भी आ गया है जो ई-कॉमर्स से अलग है.
फेसबुक की बात करें तो हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया है कि Faecbook Shops शुरू किया जाएगा. ये ऑप्शन फेसबुक के सभी कोर प्लेटफॉर्म पर मिलेगा.
ऑफलाइन रिटेलर्स इसका यूज कर सकते हैं और यहां अपना सामान बेच सकते हैं. कस्टमर्स सीधे फेसबुक के ही अलग अलग प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टा, वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए खरीदारी कर सकते हैं.