Poco M4 Pro 5G को आज एक ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Poco M4 Pro 5G के काफी टीजर्स जारी किए जा चुके हैं. इनमें अकमिंग स्मार्टफोन के कई डिटेल भी सामने आए हैं. टीजर्स से ये पता चला है कि नया फोन 50MP AI कैमरा, डुअल स्पीकर्स और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.
पोको ग्लोबल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कंपनी ने ये कंफर्म किया है कि Poco M4 Pro 5G के लिए लॉन्च इवेंट की शुरुआत 8pm GMT+8 (5.30pm IST) से होगी. इस वर्चुअल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube और दूसरे सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए की जाएगी.
कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में ये सजेस्ट किया गया था कि नया फोन Redmi Note 11 5G से काफी मिलता-जुलता हो सकता है. अगर ऐसा वाकई होता है तो नए फोन की ग्लोबल कीमत Redmi Note 11 5G की चीनी कीमत के आसपास हो सकती है. चीन में Redmi Note 11 5G की शुरुआती कीमत 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है.
Poco M4 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
पोको ने जानकारी दी है कि ये फोन 6nm चिप बेस्ड अल्ट्रा-फास्ट प्रोसेसर के साथ आएगा. साथ ही इसमें डुअल स्पीकर्स के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. साथ ही ये नया स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ भी आएगा. इसमें X-axis लीनियर मोटर भी देखने को मिलेगा.
वहीं, लीक्स के हवाले से ये खबर मिली है कि Poco M4 Pro में Redmi Note 11 सीरीज की तरह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मौजूद हो सकता है.
मिली जानकारी के मुताबिक फोन को 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वाले तीन वेरिएंट में उतारा जा सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी देखने को मिल सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा फ्रंट में मिल सकता है. इसकी बैटरी 5,000mAh की हो सकती है.