scorecardresearch
 

एंड्रॉयड और आईफोन के लिए एंटी वायरस ऐप ला रहा है Microsoft

Microsoft अब Windows Defender को नए तरीके से एंड्रॉयड और आईओएस के लिए लाएगा. इसमें फिशिंग प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा.

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

माइक्रोसॉफ्ट स्मार्टफोन की दुनिया में छाप छोड़ने में लगभग फेल ही रहा है. Windows मोबाइल ओएस हो या Lumia हार्डवेयर, दोनों में ही कंपनी को वैसी सफलता नहीं मिली जैसी कंपनी ने उम्मीद की थी.

बहरहाल अब  माइक्रोसॉफ्ट अपने सिक्योरिटी टूल Windows Defender को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए जारी करने का फैसला किया है. ये दरअसल एक एंटी वायरस सॉफ्टवेयर जिसे कंपनी ने Windows 8 के साथ देना शुरू किया था.

कंपनी ने कहा है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और आईफोन के लिए Windows Defender का फाइनल वर्जन इसी साल कुछ समय बाद आ जाएगा. अगले हफ्ते कंपनी अपने RSA कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका प्रिव्यू दिखाएगी.

गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल macOS के डिफेंडर एंटी वायरस का पब्लिक प्रिव्यू जारी किया या. कंपनी ने Windows Defender के नाम में भी बदलाव किया है.  

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट का ये डिफेंडर मोबाइल क्लाइंट डेस्कटॉप वर्जन से काफी अलग होगा. इसके जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में वायरस और मैलवेयर स्कैन किए जा सकेंगे.  

यह भी पढ़ें - iPhone के लिए आया WhatsApp डार्क मोड, ऐसे करें ऐक्टिवेट

iOS और Android के लिए जारी किए जाने वाले इस डिफेंडर ऐप में कंपनी फिशिंग प्रोटेक्शन भी देगी जो महत्वपूर्ण है. इसके तहत कंपनियों के कर्मचारी गलती से कंपी से जुड़े यूजरनेम पासवर्ड और दूसरी जानकारियां किसी शेयर नहीं कर सकेंगे.  

फिलहाल ये साफ नहीं है कि इसमे इन ऐप परचेज का फीचर होगा या इसे फ्री दिया जाएगा. मुमकिन है कंपनी इसका फ्री ट्रायल जारी कर सकती है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की बात करें तो iOS के मुकाबले इनमें मैलवेयर अटैक का खतरा ज्यादा रहता है.  

Advertisement
Advertisement