scorecardresearch
 
Advertisement

लंदन ओलंपिकः भारतीय मार्च पास्ट में दिखी अंजान महिला!

लंदन ओलंपिकः भारतीय मार्च पास्ट में दिखी अंजान महिला!

ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल के साथ चल रही एक अनजान महिला को देखकर सभी हैरान थे. लाल रंग की जैकेट और नीले रंग का ट्राउजर पहने यह महिला दल के मार्चपास्ट के दौरान ध्वजवाहक सुशील कुमार के नजदीक चल रही थी. भारतीय खिलाड़ियों को भी नहीं पता था कि यह कौन है। इस घटना को खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है.

Advertisement
Advertisement