scorecardresearch
 
जिम्‍नास्टिक में आशीष कुमार ने जीता कांस्‍य

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को उस समय इतिहास रच दिया जब आशीष कुमार ने जिमास्टिक के फ्लोर एक्सरसाइज श्रेणी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को पहली बार जिमास्टिक में कोई पदक मिला है.

Advertisement
X

आशीष ने 14.475 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि इंग्लैंड के रीस बैकफोर्ड 14.625 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. उन्हें रजत पदक मिला. आस्ट्रेलिया के थामस पिचलर पहले स्थान पर रहे. उन्होंने 14.675 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया.

जब से राष्ट्रमंडल खेल आरंभ हुए तब से भारत जिमास्टिक में कोई पदक नहीं जीत सका था. ऎसे में आशीष ने जिम्नास्टिक का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. पदक जीतने के बाद आशीष ने कहा कि पदक जीतने की मुझे बहुत खुशी है. मेरे लिए यह नया अनुभव था. मेरी कोशिश होगी कि अन्य श्रेणियों में मैं देश के लिए स्वर्ण जीत सकूं.

Advertisement
Advertisement