इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन शुरु हो चुका है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. CSK की कप्तानी जहां महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं तो वहीं LSG की कमान केएल राहुल के हाथ में है.