scorecardresearch
 
Advertisement

CSK vs PBKS Match: पंजाब ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, KL राहुल ने खेली कप्तानी पारी

aajtak.in | दुबई | 07 अक्टूबर 2021, 6:55 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 6 विकेट पर 134 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 13 ओवरों में 4 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब की जीत के हीरो कप्तान केएल राहुल रहे, जिन्होंने नाबाद 98 रन बनाए.

KL Rahul  (Twitter) KL Rahul (Twitter)

हाइलाइट्स

  • आईपीएल 2021 का आज 53वां मैच
  • CSK-पंजाब के बीच दुबई में मुकाबला
  • पंजाब ने चेन्नई को छह विकेट से हराया
  • केएल राहुल ने नाबाद 98 रन बनाए.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 6 विकेट पर 134 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 13 ओवरों में 4 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब की जीत के हीरो कप्तान केएल राहुल रहे, जिन्होंने नाबाद 98 रन बनाए.

6:55 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
6:55 PM (4 वर्ष पहले)

6 विकेट से जीता पंजाब

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
6:27 PM (4 वर्ष पहले)

9 ओवर में पंजाब का स्कोर- 80/3

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

शाहरुख खान आठ रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें दीपक चाहर ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराया. फिलहाल केएल राहुल 59 और एडन मार्करम बिना खाता खोले क्रीज पर हैं.

6:18 PM (4 वर्ष पहले)

केएल राहुल का अर्धशतक

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने महज 25 गेंदों पर 50 रन बना दिए हैं. 8 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर 71/2 रन है.

Advertisement
6:07 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब के एक ओवर में दो विकेट गिरे

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

पांचवें ओवर में शार्दुल ने मयंक (12) और सरफराज (0) के विकेट चटकाकर चेन्नई की वापसी कराई है. फिलहाल केएल राहुल 33 और शाहरुख खान शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं. पंजाब का स्कोर 5 ओवरों में 46/2 रन है.

5:56 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब का स्कोर- 27/0

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

तीन ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 19 और मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

5:40 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
5:26 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
5:22 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब को जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने छह विकेट पर 134 रन बनाए. फाफ डु प्लेसिस ने 55 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट चटकाए.

Advertisement
5:05 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
5:04 PM (4 वर्ष पहले)

डु प्लेसिस का अर्धशतक

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
4:52 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई का स्कोर- 86/5

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

16 ओवरों के बाद चेन्नई ने पांच विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. फाफ डु प्लेसिस 40 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

4:37 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (12) भी पवेलियन लौट गए हैं. धोनी को युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बोल्ड कर दिया. 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 61/5 रन है. फाफ डु प्लेसिस 26 और रवींद्र जडेजा शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं.

4:20 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
Advertisement
4:19 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई को लगा चौथा झटका

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
4:11 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

रॉबिन उथप्पा (2 रन) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें क्रिस जॉडन ने हरप्रीत बरार के हाथों कैच आउट कराया.

4:05 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब को दूसरी सफलता

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

पंजाब को एक बार फिर से अर्शदीप सिंह ने विकेट दिलाया है. छठे ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मोईन अली (0) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. चेन्नई का स्कोर 30/2 रन है.

3:53 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
3:52 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई का पहला विकेट गिरा

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पंजाब को पहली सफलता मिली है. ऋतुराज गायकवाड़‌ (12) को अर्शदीप सिंह ने छोटी गेंद पर शाहरुख खान के हाथों कैच आउट कराया. चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है.

Advertisement
3:42 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई का स्कोर - 11/0

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

दो ओवरों के बाद चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़‌ 8 और फाफ डु प्लेसिस एक रन बनाकर क्रीज पर हैं. 

 

3:32 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई की बैटिंग शुरू

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
3:12 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
3:10 PM (4 वर्ष पहले)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबति रायडू, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड.

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

3:05 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra
Advertisement
2:56 PM (4 वर्ष पहले)

जब चेन्नई के गेंदबाज नहीं चल पाए

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में हालांकि चेन्नई के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्हें टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण चरण से पहले जल्द ही अपनी गलतियों में सुधार करना होगा. जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो ने अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है, जबकि जडेजा ने हर भूमिका अच्छी तरह से निभाई है. चोट के कारण सैम कुरेन बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, लेकिन चेन्नई अधिक चिंतित नहीं है क्योंकि ब्रावो अच्छी लय में हैं.

2:47 PM (4 वर्ष पहले)

मुश्किल में KL राहुल की टीम

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra

जहां तक पंजाब की बात है तो उसकी टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. केएल राहुल की अगुआई वाली टीम 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है. राहुल ने अब तक 528 रन बनाए हैं, जबकि कर्नाटक के उनके साथी मयंक अग्रवाल ने 429 रन का योगदान दिया. लेकिन उनके अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए हैं, जिसका नुकसान पंजाब को उठाना पड़ रहा है.

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी (18 विकेट) और अर्शदीप सिंह (16 विकेट) उसके स्टार रहे हैं, जबकि रवि बिश्नोई ने स्पिन विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है.

2:45 PM (4 वर्ष पहले)

चेन्नई के बल्लेबाज अच्छी लय में

Posted by :- Bishwa Mohan Mishra


पिछले साल के लचर प्रदर्शन को भुलाकर इस वर्ष शानदार वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने यूएई चरण में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसे हराना आसान नहीं है. चेन्नई के बल्लेबाज अच्छी लय में हैं विशेषकर ऋतुराज गायकवाड़. उसके बल्लेबाज इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. गायकवाड़ और दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा खेल दिखाया है, जबकि अंबति रायडू ने मध्यक्रम में उपयोगी योगदान दिया है.

Advertisement
Advertisement