scorecardresearch
 
Advertisement

IPL: पंजाब किंग्स की SRH पर रोमांचक जीत, प्लेऑफ की रेस में कायम

aajtak.in | शारजाह | 25 सितंबर 2021, 11:13 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं. वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. 10 मैचों में उसके 8 अंक हो गए हैं. मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना सकी.

SRH vs PBKS Match Live Score  SRH vs PBKS Match Live Score

हाइलाइट्स

  • आईपीएल के 14वें सीजन का 37वां मुकाबला
  • सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मैच
  • पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हराया
  • पंजाब किंग्स अंक तालिका में 5वें स्थान पर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं. वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. 10 मैचों में उसके 8 अंक हो गए हैं. मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना सकी. 

11:13 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब ने मुकाबले को 5 रन से जीत लिया है. सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी.

10:58 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब किंग्स को सातवीं सफलता

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब किंग्स को सातवीं सफलता हाथ लगी है. अर्शदीप सिंह ने राशिद खान को पवेलियन भेज दिया है. राशिद सिर्फ 3 रन बना पाए. 18.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 105-7 है.

10:48 PM (4 वर्ष पहले)

SRH को छठा झटका

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब ने सनराइजर्स को छठा झटका दिया है. साहा रन आउट हो गए हैं. वह 31 रन बनाकर आउट हुए. SRH का स्कोर 16.1 ओवर में 92-6 है.

10:39 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Devang Gautam
Advertisement
10:37 PM (4 वर्ष पहले)

जीत की ओर पंजाब

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब किंग्स ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. SRH के 5 विकेट गिर चुके हैं. 15 ओवर के बाद उसका स्कोर 75 रन है. होल्डर 12 और साहा 29 रन पर खेल रहे हैं. 

10:06 PM (4 वर्ष पहले)

सनराइजर्स का तीसरा विकेट गिरा

Posted by :- Devang Gautam

साहा और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए साझेदारी बन रही थी लेकिन रवि बिश्नोई ने मनीष पांडे को बोल्ड कर पार्टनरशिप को तोड़ा. मनीष 13 रन बनाकर आउट हुए. 8 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 32-3 है.

9:45 PM (4 वर्ष पहले)

SRH को बड़ा झटका, शमी ने विलियमसन को किया आउट

Posted by :- Devang Gautam

SRH को बड़ा झटका लगा है. शमी ने SRH के कप्तान विलियमसन को बोल्ड कर दिया है. वह 1 रन बनाकर आउट हुए. सनराइजर्स का स्कोर 10-2 है. 

9:33 PM (4 वर्ष पहले)

SRH की खराब शुरुआत

Posted by :- Devang Gautam

सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत हुई है. पहले ही ओवर में उसे झटका लगा है. डेविड वॉर्नर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. शमी ने वॉर्नर को विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच कराया. पंजाब का स्कोर 0.3 ओवर के बाद 2-1 है. 

9:13 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब के बल्लेबाज नहीं कर पाए कमाल

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब के बल्लेबाज कमाल करने में नाकाम रहे. टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई. मार्करम ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. बरार 18 और शमी 0 पर नाबाद रहे. सनराइजर्स के लिए होल्डर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. 

Advertisement
8:52 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब को छठा झटका

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब को छठा झटका लगा है. जे सुचित ने होल्डर की गेंद पर दीपक हुड्डा का बेहतरीन कैच पकड़ा है. हुड्डा 13 रन बनाकर आउट हुए. पंजाब का स्कोर 15.4 ओवर में 96-6 है. 

8:46 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब को पांचवां झटका लगा है. मार्करन 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वह अब्दुल समद की गेंद पर आउट हुए. पंजाब का स्कोर 14.4 ओवर में 88-5 है. 

8:39 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Devang Gautam
8:38 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब को चौथा झटका

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है. निकोलस पूरन 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं.  संदीप शर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच लपका. पंजाब का स्कोर 11.4 ओवर में 66-4 है.

8:28 PM (4 वर्ष पहले)

गेल के बल्ले से नहीं निकल पाए रन

Posted by :- Devang Gautam

खतरनाक क्रिस गेल आउट हो गए हैं उन्हें राशिद खान ने LBW किया. गेल 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए हैं. पंजाब का स्कोर 10.4 ओवर में 57-3 है. 

Advertisement
8:14 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब का स्कोर 45-2

Posted by :- Devang Gautam

9 ओवर के बाद पंजाब ने 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं. गेल 6 और एडेन मार्करम 12 रन पर खेल रहे हैं. 

8:01 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Devang Gautam
7:58 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब के दोनों ओपनर आउट

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब किंग्स के दोनों धाकड़ ओपनर पवेलियन लौट गए हैं. पहले राहुल 21 रन पर आउट हुए और उसके बाद मयंक अग्रवाल भी पवेलियन लौट गए. मयंक 5 रन ही बना पाए. दोनों विकेट होल्डर ने लिए हैं. 4.5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 27-2 है. 


 

7:43 PM (4 वर्ष पहले)

पंजाब की पारी शुरू

Posted by :- Devang Gautam

आईपीएल-14 की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी इस वक्त क्रीज पर है. ये जोड़ी है केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की. पंजाब ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं. राहुल 14 और मयंक अग्रवाल 5 रन पर खेल रहे हैं. 

7:39 PM (4 वर्ष पहले)

क्रिस गेल को मिला मौका

Posted by :- Devang Gautam

पंजाब किंग्स की टीम में स्थिरता का अभाव है. उसने लगातार कप्तान और कोच बदले और अब टीम के मामले में भी उसका यही रवैया बना रहता है. उसके पास केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी है. पिछले मैच में भी इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवरों में 120 रन जोड़े थे, लेकिन कोई भी आखिर तक टिककर नहीं खेल पाया. क्रिस गेल 42 साल की उम्र में भी किसी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

गेंदबाजी में पंजाब का दारोमदार मोहम्मद शमी पर टिका है. उन्हें युवा अर्शदीप सिंह का भी अच्छा साथ मिल रहा है. पंजाब के स्पिनरों विशेषकर आदिल राशिद ने निराश किया और उन्हें आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है.
 

Advertisement
7:37 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Devang Gautam

टीमें इस प्रकार हैं -

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, एडेन मार्करम,रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस गेल. 

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, केदार जाधव. 
 

7:32 PM (4 वर्ष पहले)

Posted by :- Devang Gautam
7:31 PM (4 वर्ष पहले)

SRH ने जीता टॉस

Posted by :- Devang Gautam

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. 

Advertisement
Advertisement