Chennai Super Kings (CSK) vs Sunrisers Hyderabad (SRH) IPL 2021 T20 Live Streaming Match 23: आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले में चेन्नई के किंग्स का सामना हैदराबाद के सनराइजर्स से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जबरदस्त फॉर्म है और अपने 5 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल कर प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. आज के मुकाबले में चेन्नई की टीम जीत के साथ टॉप पॉजिशन पर पहुंचना चाहेगी. वहीं. सनराइजर्स की कहानी चेन्नई के बिलकुल उलट है. हैदराबाद की टीम को अपने 5 मैचों में से 4 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम को दूसरे मुकाबले में जीत हासिल हुई थी जिसके बाद लगातार तीन आईपीएल मुकाबलों में डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम को हार मिली है. आज टीम हार को भुलाकर जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी. आइए जानते हैं मैच से जुड़ी बातें...
क्या आईपीएल यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं?
नहीं, भारत में YouTube पर IPL के मैच लाइव नहीं देखे जा सकते.
क्या आप आईपीएल ऑनलाइन देख सकते हैं?
हां, आईपीएल को ऑनलाइन देखा जा सकता है.
क्या Jio TV पर IPL लाइव देखा जा सकता है?
जी हां, IPL Jio TV पर ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है.
क्या Jio TV पर IPL फ्री है?
हां, Jio यूजर्स के लिए IPL Jio TV पर फ्री है.
आप हॉटस्टार पर आईपीएल मैच को मुफ्त में कैसे देख सकते हैं?
हॉटस्टार उपयोगकर्ताओं को आईपीएल 2021 मैच देखने के लिए एक प्रीमियम प्लान लेना होगा.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2021 23th match: किन टीमों के बीच खेला जाएगा आज का आईपीएल 2021 का मैच?
आईपीएल 2021 में आज यानी 28 अप्रैल (बुधवार) को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा.
CSK vs SRH IPL 2021 23th match: कहां खेला जाएगा चेन्नई और हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज का आईपीएल मुकाबला नई दिल्ली स्थिति अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
CSK vs SRH IPL 2021 Match-23 timing: कब शुरू होगा मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये आईपीएल मुकाबला बुधवार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. इसके लिए 7 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा.
CSK vs SRH Live telecast: कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले आईपीएल मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स Network) पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर आप हिंदी कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं. इस बार आईपीएल की 7 भाषाओं में कमेंट्री होगी. इसके अलावा आप Disney+ Hotstar और JioTV पर भी मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
इन टीवी चैनलों पर लाइव देख सकेंगे मैच
स्टार स्पोर्ट्स 1
स्टार स्पोर्ट्स 1 HD
स्टार स्पोर्ट्स 3
स्टार स्पोर्ट्स 3 HD
स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी
स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी HD
स्टार स्पोर्ट्स तमिल
स्टार स्पोर्ट्स तेलगु
स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़
स्टार स्पोर्ट्स बांग्ला
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का स्क्वॉड
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम-
डेविड वॉर्नर (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, जेसन होल्डर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, केदार जाधव, खलील अहमद, मनीष पांडे, जेसन रॉय, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, प्रियम गर्ग, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, विजय शंकर, विराट सिंह, ऋद्धिमान साहा.