लॉकडाउन के दिनों में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं. शुक्रवार को वह मुंबई स्थित अपने आवास के कंपाउंड में आउटडोर ट्रेनिंग के लिए उतरे. पहले तो उन्होंने दौड़ लगाई और इसके बाद अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया.
विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर रनिंग का वीडियो शेयर किया है. एक मिनट के इस वीडियो में वह मैदान के एक छोर से दूसरे छोर तक लगातार लंबी दौड़ लगाते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'काम में खुद को लगाना जीवन का एक तरीका है और इसके लिए किसी पेशे की आवश्यकता नहीं है. चुनना आपको है.'
Putting in the work is a way of life and not a requirement of profession. Choice is yours. pic.twitter.com/oymi2a5plw
— Virat Kohli (@imVkohli) May 15, 2020
कोहली के प्रैक्टिस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें वह 'बॉलर' बन गए हैं. वह अनुष्का को अंडरआर्म गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह बल्ला उठाते हैं, दस्ताने चढ़ाते हैं और अनुष्का से गेंदबाजी करने के लिए कहते हैं. इस वीडियो को विराट के एक फैन ने शेयर किया है.
जल्द मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए प्लान तैयार
अनुष्का ने 'बाउंसर' के साथ शुरुआत की, जिसका कोहली ने बचाव किया. इसके बाद अनुष्का ने वाइड गेंद डाली, जो विराट के पहुंच से बाहर रही. इस वीडियो में एक और शख्स दिख रहा है, जो स्ट्रीट क्रिकेट के दौरान फील्डिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहा है.
Finally after soo much long time saw Virat Batting 🥳
Virat Anushka playing cricket in building today🥳
Anushka bowls a Bouncer to Virat😂#ViratKohli #AnushkaSharma #Cricket pic.twitter.com/XFmfs3hiBt
— Virarsh (@Cheeku218) May 15, 2020
ये भी पढ़ें - IPL कराने के आसार बढ़े, 2022 तक टल सकता है T20 वर्ल्ड कप
कोरोना महामारी की वजह से टीम इंडिया क्रिकेट से दूर है. इस साल फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का नेतृत्व करना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस लीग को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है.