scorecardresearch
 

IND vs SA, Virat Kohli: 'दोनों का अनुभव अनमोल..' पुजारा-रहाणे को लेकर कोहली का बयान

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में अर्धशतक जड़कर कुछ हद तक फॉर्म पाने में सफल रहे थे.

Advertisement
X
Pujara-Rahane (Getty)
Pujara-Rahane (Getty)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पुजारा-रहाणे के बचाव में उतरे विराट कोहली 
  • दूसरे टेस्ट में दोनों ने जड़ा था अर्धशतक

IND vs SA, Virat Kohli: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में अर्धशतक जड़कर कुछ हद तक फॉर्म पाने में सफल रहे थे. इस दौरान पुजारा और रहाणे के बीच 111 रनों की तेज साझेदारी हुई थी, जिसके चलते भारतीय मेजबान टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे पाई.

अब टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने रहाणे और पुजारा को लेकर बड़ी बात कही है. विराट का कहना है कि मध्यक्रम के वरिष्ठ बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का अनुभव 'अनमोल' है और टीम पर बदलाव नहीं थोपा जाएगा.

कोहली ने तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ट्रांजिशन स्वाभाविक रूप से होता है, इसे व्यक्तिगत रूप से मजबूर नहीं किया जा सकता है. अजिंक्य और पुजारा ने दूसरी पारी में जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह अनुभव हमारे लिए अमूल्य है खासकर इस प्रकार की सीरीज में.'

'इन लोगों ने अतीत में काम किया है जब हम विदेशी जमीं पर कठिन परिस्थितियों में खेल रहे थे. ये लोग हमेशा प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हैं. हमने ऑस्ट्रेलिया में और अब पिछले टेस्ट में भी देखा है.'

कोहली ने  बताया, 'ट्रांजिशन होते हैं, लेकिन वे स्वाभाविक रूप से होते हैं. बातचीत करके ट्रांजिशन के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है, ऐसा मैंने महसूस किया है. जब ट्रांजिशन होना है, तो हर कोई जानता है कि टीम किस दिशा में आगे बढ़ रही है, इसलिए हमें बदलाव को अपने आप प्रकट होने लिए छोड़ देना चाहिए. यह जरूरी नहीं कि मुश्किल परिस्थितियों में व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों को मजबूर किया जाए.'

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement