scorecardresearch
 

डेविड वॉर्नर ने टाइगर श्रॉफ को हटाकर आलिया भट्ट के साथ किया डांस, वायरल हो रहा Video

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के मॉर्फ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. वॉर्नर ने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने खुद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 के टाइगर श्रॉफ के रूप में पेश किया है.

Advertisement
X
Video of David Warner goes viral
Video of David Warner goes viral
स्टोरी हाइलाइट्स
  • वॉर्नर ने वीडियो में खुद को टाइगर श्रॉफ के रूप में पेश किया
  • एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ डांस करते नजर आ रहे वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के मॉर्फ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. वॉर्नर ने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने खुद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 के टाइगर श्रॉफ के रूप में पेश किया है. वीडियो में वॉर्नर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. 

डेविड वॉर्नर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आप सभी की पॉपुलर डिमांड के बाद पेश है.' उन्होंने  #whoami #india #song टैग भी डाले हैं. वॉर्नर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. सीजन के बीच में ही उनसे कप्तानी छीन ली गई थी. उनकी कप्तानी में सनराइजर्स ने एक बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. आईपीएल-14 में खराब प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स ने वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान बनाया है. हालांकि वॉर्नर बतौर बल्लेबाज टीम में खेलते रहेंगे.

आईपीएल-14 के टलने तक सनराइजर्स ने 7 मैच खेले और सिर्फ 1 में उसे जीत मिली. वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. सनराइजर्स को उम्मीद होगी कि आईपीएल-14 के दोबारा शुरू होने के बाद टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.

Advertisement

बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को टाल दिया गया था. टूर्नामेंट में 29 मैच खेले गए थे और 31 मुकाबले और बाकी हैं, जो UAE में खेले जाएंगे.  


 

Advertisement
Advertisement