scorecardresearch
 

कोहली के शतक और शानदार गेंदबाजी से चेन्नई वनडे जीता भारत

टीम इंडिया ने विराट कोहली (138) की दमदार बल्लेबाजी और स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के बल पर गुरुवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हुए चौथे वनडे में द. अफ्रीका को 35 रनों से मात दे दी.

Advertisement
X
कोहली के शतक और शानदार गेंदबाजी से जीता भारत
कोहली के शतक और शानदार गेंदबाजी से जीता भारत

टीम इंडिया ने विराट कोहली (138) की दमदार बल्लेबाजी और स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के बल पर गुरुवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हुए चौथे वनडे में द. अफ्रीका को 35 रनों से मात दे दी.


इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली. भारत से मिले 300 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम कप्तान एबी डिविलियर्स के शतक के बावजूद टीम नौ विकेट पर 264 रन ही बना सकी.

भारतीय स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी
भारत की जीत में स्पिन तिकड़ी हरभजन सिंह, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा का विशेष योगदान रहा. डिविलियर्स सहित दक्षिण अफ्रीका के लगभग सभी बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के आगे संघर्ष करते नजर आए. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और 100 रनों के अंदर ही उसके चार बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे.

एबी डिविलियर्स ने किया संघर्ष
द. अफ्रीका के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक उनके कप्तान एबी डिविलियर्स (112) ने एकतरफा संघर्ष जारी रखा और जब तक वह क्रीज पर रहे, भारतीय प्रशंसकों को हार का डर सताता रहा. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर डिविलियर्स को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट करवाया. डिविलियर्स ने 107 गेंदों की अपनी बेहतरीन पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए.

Advertisement

विराट कोहली ने की शानदार बल्लेबाजी
इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा (21) और शिखर धवन (7) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद कोहली और अजिंक्य रहाणे (45) तथा कोहली और सुरेश रैना (53) के बीच हुई दो बेहतरीन शतकीय साझेदारियों के बल पर निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 299 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन और कैगिसो रबादा ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement