scorecardresearch
 
सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन मामले में बीसीसीआई को लगाई फटकार

जस्टिस टीएस ठाकुर की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए कहा है कि आप बार-बार स्पष्टीकरण के लिए हमारे पास क्यों आ रहे हैं. बीसीसीआई श्रीनिवासन को बैठक में आने की अनुमति दे या ना दे हमें उससे कोई मतलब नहीं है.

Advertisement
X
एन श्रीनिवासन (फाइल फोटो)

अगर आप श्रीनिवासन को मीटिंग में नहीं आने देंगे तो वो आपके फैसले को उचित जगह पर चैलेंज कर सकते हैं. अदालत ने बीसीसीआई से यह भी कहा कि, 'हर बार स्पष्टीकरण के लिए हमारे पास मत आइए.' हितों के टकराव पर हमारा जनवरी 2015 का आदेश बिल्कुल साफ है, इसमें कहीं कोई अस्पष्टता नहीं है. हम बार-बार आपकी अर्जियां नहीं सुन सकते. कोर्ट के इस बयान के बाद बीसीसीआई ने कहा कि वो श्रीनिवासन को बीसीसीआई की किसी भी वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं देंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement