scorecardresearch
 

VIDEO: घर बैठे 'गब्बर' की फुल मस्ती, कैच पकड़ने की दे रहे ट्रेनिंग

शिखर धवन जिस तरह कंट्रोल के साथ एक के बाद एक गेंदें हवा में उछालकर कैच कर रहे तो वह काफी रोमांचित करने वाला था.

Advertisement
X
Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

कोरोना वायरस की दहशत इतनी बढ़ रही है कि दुनिया भर में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. कोरोना वायरस के खौफ के बीच क्रिकेटर्स इस मुश्किल हालात से लड़ने के लिए लोगों को हिम्मत दे रहे हैं.

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शिखर धवन तीन टेनिस की गेंदें एकसाथ लेकर कैच प्रैक्टिस कर रहे हैं.

वीडियो में धवन जिस तरह कंट्रोल के साथ एक के बाद एक गेंदें हवा में उछालकर कैच कर रहे वह काफी रोमांचित करने वाला है. धवन ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हाय फ्रेंड्स, मैंने अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताने और कुछ नया सीखने का फैसला किया. घर बैठै कैचिंग प्रैक्टिस भी हो रही है.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@shikhardofficial) on

इससे पहले शिखर धवन बेटे जोरावर के साथ बॉक्सिंग करते हुए भी नजर आए. वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'मेरे बेटे के साथ मॉर्निंग सेशन.'

View this post on Instagram

A post shared by (@shikhardofficial) on

कुछ समय पहले शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो शिखर धवन में घर में बैठकर कपड़े धो रहे थे. धवन कपड़े धो रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी आयशा मेकअप कर रही थीं. इस दौरान एक गाना भी बज रहा था जिसके बोल हैं, 'जब से हुई है शादी आंसू बहा रहा हूं आफत गले पड़ी है उसको निभा रहा हूं.'

View this post on Instagram

A post shared by (@shikhardofficial) on

इस वीडियो पर ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद में शिखर धवन के जोड़ीदार रह चुके डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट कर चुटकी ली. वॉर्नर ने कहा, 'मैं तुम्हे सुन रहा हूं.'

आपको बता दें कि शिखर धवन ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा था कि वह कोरोनावायरस के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में मदद करें और कोरोनावायरस से लड़ाई में मदद करें.

Advertisement

धवन ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था, 'मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग घर पर हैं और सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं. मुझे आप लोगों से यही अपील करनी थी कि आगे बढ़ें और सरकार के कोष में दान दें.'

धवन ने कहा था 'प्रधानमंत्री राहत कोष है, हर राज्य सरकार के अपने कोष हैं. मुझे ऐसा लगता है कि हमें इस वक्त एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और जिससे जितना बने योगदान देना चाहिए ताकि इंसानियत के तौर पर हम अपने देश को इससे बचा सकें.'

Advertisement
Advertisement