scorecardresearch
 

लॉकडाउन में सचिन तेंदुलकर का नया अवतार- बेटे अर्जुन के बाल काटे, देखें VIDEO

लॉकडाउन के दिनों में कई सेलिब्रिटी हेयरकट का वीडियो शेयर कर चुके हैं. नए वीडियो में सचिन अपनी बेटी सारा की मदद से बेटे अर्जुन के बाल काटते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
सचिन तेंदुलकर - इंस्टाग्राम फोटो
सचिन तेंदुलकर - इंस्टाग्राम फोटो

कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक नए अवतार में नजर आए. उन्होंने मंगलवार को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हेयरकट किया. सचिन ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया. शेयर होते ही यह वीडियो वायरल हो गया.

लॉकडाउन के दिनों में कई सेलिब्रिटी हेयरकट का वीडियो शेयर कर चुके हैं. नए वीडियो में सचिन अपनी बेटी सारा की मदद से बेटे अर्जुन के बाल काटते नजर आ रहे हैं. सचिन ने इसके लिए बेटी सारा को धन्यवाद भी कहा है.

View this post on Instagram

A post shared by (@sachintendulkar) on

सचिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती हैं. वो चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हो. हेयरकट कैसा भी हुआ हो, अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो. मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंदुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद.'

Advertisement
Advertisement