अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आईसीसी अवॉर्ड्स (ICC Awards 2019) का ऐलान कर दिया है. पिछली रात टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन अगली सुबह हिटमैन रोहित शर्मा को लिए अच्छी खबर आई. 32 साल के रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ODI Cricketer of the Year) चुना गया है.मौजूदा आईसीसी अवार्ड्स में कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भी अवार्ड्स बटोरे.
5️⃣ #CWC19 centuries
7️⃣ ODI centuries in 2019
Your 2019 ODI Cricketer of the Year is Rohit Sharma.#ICCAwards pic.twitter.com/JYAxBhJcNn
— ICC (@ICC) January 15, 2020
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप-2019 के दौरान रिकॉर्ड 5 शतक जमाए थे. और पिछले साल उनके खाते में 7 वनडे शतक रहे. साध ही वह 2019 कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 1490 रन बनाए. 28 वनडे मुकाबलों में 57.30 की औसत से उन्होंने बल्लेबाजी कर यह उपलब्धि हासिल की.
वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज विराट कोहली को खेल भावना के लिए 2019 Spirit of Cricket Award दिया गया. विराट ने वर्ल्ड कप के दौरान दर्शकों से स्टीव स्मिथ की हूटिंग न करने की अपील की थी. स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे थे. विराट ने स्मिथ के लिए तालियां बजाने का आग्रह किया था.
कोहली की खेल भावना -
यह पुरस्कार उन्हें स्मिथ की हूटिंग की कोशिश कर रहे प्रशंसकों को ऐसा करने से रोकने और उनकी हौसला अफजाई में तालियां बजवाने के लिए दिया गया है. बॉल टैंपरिंग के आरोप सिद्ध होने के बाद स्मिथ पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने विश्व कप मैच में वापसी की थी. दरअसल, मैच में कप्तान कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. उस वक्त स्मिथ बाउंड्री के पास फील्डिंग कर कर रहे थे. वहां मौजूद दर्शकों ने स्मिथ को चिढ़ाना शुरू कर दिया. तब कोहली ने उन्हें ऐसा करने से रोका था.
Who remembers this gesture from Virat Kohli during #CWC19?
The Indian captain is the winner of the 2019 Spirit of Cricket Award 🙌 #ICCAwards pic.twitter.com/Z4rVSH8X7x
— ICC (@ICC) January 15, 2020
बेन स्टोक्स को सबसे बड़े पुरस्कार प्लेयर ऑफ द ईयर (Player of the Year) के लिए ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ से नवाजा गया. इस धाकड़ ऑलराउंडर की बदौलत इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता. साथ ही 28 साल के स्टोक्स ने टेस्ट में जुझारु नाबाद 135 रनों की जोरदार पारी खेली थी और इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स टेस्ट एक विकेट से जिताया था .
A World Cup winner and scorer of one of the greatest Test innings of all time, Ben Stokes is the winner of the Sir Garfield Sobers Trophy for the world player of the year.#ICCAwards pic.twitter.com/5stP1fqSAP
— ICC (@ICC) January 15, 2020
बुधवार को ऐलान किए गए आईसीसी अवार्ड्स के दौरान भारत के कप्तान और मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली वर्ष की आईसीसी टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान चुने गए हैं.
5 x Australians
3 x New Zealanders
2 x Indians
1 x Englishman
The XI making up the Test Team of the Year 👏 #ICCAwards pic.twitter.com/VG8SZoJ8bZ
— ICC (@ICC) January 15, 2020
कोहली के अलावा चार अन्य भारतीय क्रिकेटर को आईसीसी के टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुना गया है. टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल (टेस्ट), जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को वनडे टीम में जगह मिली है.
टेस्ट टीम ऑफ द ईयर (बैटिंग ऑर्डर में): मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लाबुशेन, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नील वैग्नर, नाथन लियोन.
वनडे टीम ऑफ द ईयर (बल्लेबाजी क्रम में): रोहित शर्मा, शाई होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.
ऑस्ट्रेलियाई नवोदित बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को ICC Men's Emerging Cricketer चुना गया. साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से लाबुशेन का जबर्दस्त प्रदर्शन रहा. उन्होंने 64.94 की औसत से सर्वाधिक 1104 बनाए.
Marnus Labuschagne had a stunning 2019 averaging 64.94 with the bat in Test cricket 🔥
A deserving winner of the 2019 ICC Men's Emerging Cricketer.#ICCAwards pic.twitter.com/OGt1BLqPvy
— ICC (@ICC) January 15, 2020
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019 Test Cricketer of the Year) चुना गया है. उन्होंने 2019 में सर्वाधिक 59 विकेट निकाले.
5️⃣9️⃣ Test wickets in 2019 💪
14 more than any other bowler 👀
Pat Cummins is the 2019 Test Cricketer of the Year 👏 #ICCAwards pic.twitter.com/QDC4LW1oHl
— ICC (@ICC) January 15, 2020
भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले साल नवंबर में 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे और पुरुषों के टी-20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया. चाहर के स्पेल को आईसीसी ने टी-20 इंटरनेशनल परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर (T20I Performance of the Year) करार दिया.
Deepak Chahar's 6/7 against Bangladesh in November are the best figures in the history of men's T20I cricket.
That spell is the T20I Performance of the Year.#ICCAwards pic.twitter.com/QJoXY3OuyQ
— ICC (@ICC) January 15, 2020
रिचर्ड इलिंगवर्थ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर (2019 Umpire of the Year) बने.
He led Scotland to #T20WorldCup qualification and averaged 48.88 in ODI cricket over the course of 2019It's time to reflect on the outstanding performers of 2019.
First up is the 2019 Umpire of the Year ☝️ #ICCAwards pic.twitter.com/CnXpDlNSQT
— ICC (@ICC) January 15, 2020
स्कॉटलैंड के काइल कोएट्जर वर्ष के एसोसिएट क्रिकेटर (Associate Cricketer of the Year) बने.
He led Scotland to #T20WorldCup qualification and averaged 48.88 in ODI cricket over the course of 2019 👏 👏
Kyle Coetzer is the Associate Cricketer of the Year. #ICCAwards pic.twitter.com/ldmhs1PYHe
— ICC (@ICC) January 15, 2020