अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बड़ी गलती की है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने अपनी वेबसाइट पर हॉल ऑफ फेम की सूची में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है. आईसीसी की वेबसाइट पर द्रविड़ के सामने लिखा है, 'बल्लेबाजी : बाएं हाथ.'
इसके बाद सोशल मीडिया पर आईसीसी का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है. बता दें कि राहुल द्रविड़ को पिछले साल आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. वह इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बने थे. द्रविड़ को सम्मान के तौर पर एक कैप भी दी गई थी. सुनील गावस्कर ने पिछले साल कैप देकर यह सम्मान दिया था. गावस्कर का नाम भी हॉल ऑफ फेम में शामिल हैं.

द्रविड़ के साथ ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी क्लेयर टेलर को भी जुलाई में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली थी. द्रविड़ को लेकर की गई गलती के बाद सोशल मीडिया पर काफी खलबली मची है. सोशल मीडिया पर आईसीसी का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है.
Rahul dravid is left hand batsman? last year he was inducted in Hall of Fame, but ICC may not aware about his batting style. 🙄😢 pic.twitter.com/rXgXq5xNkd
— mahesh vichare (@mvichareMT) September 19, 2019
Hey @ICC Hall of Famer Rahul Dravid is a right handed batsman please correct this error. pic.twitter.com/FDRBry1o8P
— Prashant Sharma (@the_wimpy_kid18) September 20, 2019
A huge mistake from the #ICC
They calls Rahul Dravid left-handed batsman. pic.twitter.com/oXIunxN86u
— md.abul kalam azad (@mdabulk22112009) September 21, 2019
बता दें कि द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24,177 रन बनाए हैं. द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक भारत के लिए खेले. 2012 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे जूनियर भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे और कोच बन गए थे. कोच बनने के बाद भी उन्होंने काफी कामयाबी हासिल की. उनके मार्गदर्शन में भारतीय अंडर 19 टीम ने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था और 2016 में फाइनल तक का सफर तय किया था.