scorecardresearch
 

WORLD CUP के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान- इस नए खिलाड़ी को मिला मौका

नियमित विकेटकीपर टॉम लाथम की उंगली में चोट के कारण ब्लंडेल को मौका दिया गया है. लाथम के फिट रहने पर उनका खेलना संदिग्ध है.

Advertisement
X
न्यूजीलैंड टीम (Twitter- BLACKCAPS)
न्यूजीलैंड टीम (Twitter- BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम में टॉम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है. कीवी टीम छह बार टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हार गई और चार साल पहले पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया. न्यूजीलैंड फिलहाल वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है. इस साल 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में 12वां क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा.

कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘हमने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टीम टूर्नामेंट में आगे तक जाने में सक्षम है. यदि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेल सके तो न्यूजीलैंड को गौरवान्वित करेंगे.’

नियमित विकेटकीपर टॉम लाथम की उंगली में चोट के कारण ब्लंडेल को मौका दिया गया है. लाथम के फिट रहने पर उनका खेलना संदिग्ध है. न्यूजीलैंड को पहला मैच एक जून को कार्डिफ में श्रीलंका से खेलना है .

Advertisement

न्यूजीलैंड टीम -

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डे ग्रांडहोम, लोकी फग्युर्सन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

Advertisement
Advertisement