scorecardresearch
 

पोलार्ड ने खोला राज- पंजाब के खिलाफ ऐसे खेली मैच विनिंग पारी

पोलार्ड की 83 रन की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत दर्ज की और कैरेबियाई क्रिकेटर ने बाद में कहा कि उनकी सफलता का राज दबाव में शांतचित बने रहना है.

Advertisement
X
Kieron Pollard
Kieron Pollard

कीरोन पोलार्ड की 83 रन की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने बुधवार रात को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत दर्ज की और कैरेबियाई क्रिकेटर ने बाद में कहा कि उनकी सफलता का राज दबाव में शांतचित बने रहना है.

चोटिल रोहित शर्मा की जगह टीम की अगुवाई कर रहे पोलार्ड ने 31 गेंदों की अपनी पारी में दस छक्के लगाए और मुंबई को जीत की दहलीज पर पहुंचाया. वह आखिरी ओवर के शुरू में आउट हो गए लेकिन अलजारी जोसेफ मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाने में सफल रहे.

पोलार्ड से पूछा गया कि क्या यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी, उन्होंने कहा, ‘आप हां भी कह सकते हो और न भी. महत्वपूर्ण यह है कि हम मैच जीतने में सफल रहे. मैं दबाव में शांतचित रहा. मैं मैच खत्म करना चाहता था. अंतिम क्षणों में शांतचित बने रहना अच्छा रहा.’

Advertisement

दीपक चहर का कमाल, IPL में बनाया सबसे ज्यादा डॉट गेंदों का रिकॉर्ड

पोलार्ड ने कहा, ‘सभी खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से भरपूर योगदान दिया. इसलिए इसे टीम खेल कहा जाता है.’ इससे पहले वेस्टइंडीज के ही एक अन्य खिलाड़ी क्रिस गेल ने 36 गेंदों पर 63 रन बनाए जिसमें छह छक्के शामिल हैं, लेकिन पोलार्ड दोनों के बीच किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता नहीं मानते.

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह प्रतिद्वंद्विता नहीं है. यह हम जो कर रहे हैं उसका लुत्फ उठाने से जुड़ा है. (केएल) राहुल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और कुछ बेहतरीन शॉट लगाए. वह फॉर्म में भी लौट आया है. जब आप अपने दिमाग में कोई बात नहीं रखते हो तो फिर अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठाते हो.’

Advertisement
Advertisement