scorecardresearch
 

माइकल वॉन ने IPL को लेकर किया था कमेंट, पीटरसन ने किया हमला

माइकल वॉन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि पीटरसन के बड़े आईपीएल करार के कारण इंग्लैंड के कई खिलाड़ी उनसे जलते थे.

Advertisement
X
Kevin Pietersen and Michael Vaughan
Kevin Pietersen and Michael Vaughan

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अप्रत्यक्ष तरीके से अपने पूर्व कप्तान माइकल वॉन से कहा है कि वह उनको लेकर नकारात्मक बातें न फैलाएं. माइकल वॉन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि पीटरसन के बड़े आईपीएल करार के कारण इंग्लैंड के कई खिलाड़ी उनसे जलते थे.

पीटरसन ने वॉन पर बोला हमला

पीटरसन ने ट्वीट किया, 'आश्चर्य. अभी भी सुर्खियां मिल रही हैं. क्या मैं एक दरख्वास्त कर सकता हूं कि इसके बारे में दोबारा बात न की जाए. हम सभी इससे आगे निकल चुके हैं और मेरे करियर में कई ऐसी शानदार चीजें हैं जिनके बारे में बात की जा सकती है.' उन्होंने कहा, 'हम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां सकारात्मकता की जरूरत है.'

ये भी पढ़ें- इंजमाम का बड़ा आरोप- अपने शतक और रिकॉर्ड के लिए खेलते थे भारतीय खिलाड़ी

'ये 5 खिलाड़ी पीटरसन से जलते थे'

वॉन ने फॉक्सस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि उस समय खिलाड़ियों को काफी जलन हो रही थी और अब हालांकि खिलाड़ी इसे मना करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि यह वो समय था जब पीटरसन को बड़ा आईपीएल अनुबंध मिला था.' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'टीम में कई तरह की बातें और अफवाहें थीं. ग्रीम स्वान, जेम्स एंडरसन, टिम ब्रेसनेन, स्टुअर्ट ब्रॉड और मैट प्रायर का एक ग्रुप था. ऐसी खबरें थी कि यह लोग एक तरफ हैं और केविन अलग और अकेले हैं.'

ये भी पढ़ें- VIDEO: धवन ने घर को बनाया क्रिकेट का मैदान, बेटे ने किया बोल्ड

इंग्लैंड टीम में था विवाद

वॉन ने कहा, 'केविन आईपीएल जाना चाहते थे और यहीं से यह सब शुरू हुआ और तभी समूह बन गए. केविन का कहना था कि वह इसलिए खेलना चाहते हैं कि इससे वनडे टीम को फायदा होगा और सभी वनडे खिलाड़ियों को वहां खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन उनको लगता था कि वह सिर्फ पैसे के लिए जा रहे हैं. उनको बड़ा करार मिला था जबकि बाकियों को यह नहीं मिलता.'

Advertisement

वॉन ने बताया, 'यह काफी हद तक केविन और पूरी टीम के बीच का विवाद का कारण बन गया था.' इसी इंटरव्यू के दौरान वॉन ने यह भी कहा था कि टेक्सट गेट के बाद से पीटरसन को दोबारा इंग्लैंड के लिए नहीं खेलना चाहिए था.

Advertisement
Advertisement