RR vs RCB IPL Live Cricket Score: आईपीएल के 19वें सीजन के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर है. राजस्थान रॉयल्स ने 2008 का सीजन अपने नाम किया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले सीजन विजेता बनी थी.
आईपीएल में राजस्थान-बेंगलुरु की टक्कर. (Photo: PTI)
8:55 PM(3 मिनट पहले)
2.5: विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8:54 PM(4 मिनट पहले)
2.4: विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर, चौका!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को देखा और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के दाहिने ओर से शॉट खेल दिया| जिसके बाद बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:53 PM(5 मिनट पहले)
2.3: विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:53 PM(5 मिनट पहले)
2.2: विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
8:52 PM(6 मिनट पहले)
2.1: विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
8:51 PM(8 मिनट पहले)
Score 32/1
Batsmanविराट कोहली 9(5b 2*4 0*6)
Bowlerनंद्रे बर्गर 1-0-15-0
1.6: विराट कोहली को नंद्रे बर्गर, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8:50 PM(8 मिनट पहले)
1.5: विराट कोहली को नंद्रे बर्गर, चौका!! इस बार बाई के रूप में आई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और तेज़ी से इनस्विंग होकर कीपर के बाँए ओर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
8:49 PM(9 मिनट पहले)
1.5: विराट कोहली को नंद्रे बर्गर, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये कुल 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद स्विंग होती हुई बल्लेबाज़ और कीपर को चकमा देती हुई निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
8:48 PM(10 मिनट पहले)
1.4: विराट कोहली को नंद्रे बर्गर, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
8:48 PM(10 मिनट पहले)
1.3: विराट कोहली को नंद्रे बर्गर, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8:47 PM(11 मिनट पहले)
1.2: देवदत्त पडिक्कल को नंद्रे बर्गर, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
8:46 PM(12 मिनट पहले)
1.1: देवदत्त पडिक्कल को नंद्रे बर्गर, चौका!! पडिक्कल ने लगाया बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
8:45 PM(13 मिनट पहले)
Score 13/1
Batsmanविराट कोहली 4(1b 1*4 0*6)
Bowlerजोफ्रा आर्चर 1-0-13-1
0.6: विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर, चौका!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति यहाँ पर!! विराट कोहली ने भी बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के दाहिने तरफ से निकल गई चार रनों के लिए|
8:44 PM(14 मिनट पहले)
0.5: देवदत्त पडिक्कल को जोफ्रा आर्चर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8:43 PM(15 मिनट पहले)
0.4: देवदत्त पडिक्कल को जोफ्रा आर्चर, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8:42 PM(16 मिनट पहले)
0.3: देवदत्त पडिक्कल को जोफ्रा आर्चर, चौका!! इसी के साथ देवदत्त पडिक्कल ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
8:42 PM(16 मिनट पहले)
0.2: देवदत्त पडिक्कल को जोफ्रा आर्चर, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
8:41 PM(17 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़?
8:40 PM(18 मिनट पहले)
0.1: फिल सॉल्ट को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ मुकाबले की हुई शुरुआत!! फिल सॉल्ट बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी पहली विकेट| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करने गए| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 0/1 आरसीबी|
8:38 PM(20 मिनट पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ राजस्थान टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि बेंगलुरु के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार फिलिप साल्ट और विराट कोहली के कन्धों पर होगा| वहीं राजस्थान के लिए पहला ओवर लेकर जोफ्रा आर्चर तैयार...
8:25 PM(33 मिनट पहले)
मैच अपडेट - गुड न्यूज़!! बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटाए जा रहे हैं| ऐसे में राजस्थान टीम के खिलाड़ी भी अब मैदान पर नज़र आ रहे हैं| ऐसे में अब देखना होगा कि कितने देर में मैच को शुरू किया जाता है| फ़िलहाल दोस्तों गुवाहाटी से मिल रही ताज़ा समाचार के अनुसार अगर बारिश वापिस से नहीं आई तो 8.40 बजे डाली जाएगी मैच की पहली गेंद|
8:14 PM(44 मिनट पहले)
मैच अपडेट - दोस्तों टॉस होने के कुछ ही देर बाद बारिश फिर से आ गई है और ग्राउंड स्टाफ कवर्स से पिच को छिपाते हुए दिखाई दे रहे हैं| ऐसे में अब देखना होगा कि ये बारिश कितनी जल्दी बंद होती है और हमें कितने समय का और इंतज़ार करना पड़ता है|
टॉस गंवाकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि इस सीज़न हमारा घर से बाहर पहला मैच है और सभी दर्शकों का इतना प्यार देखकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है| आगे पाटीदार ने कहा कि आज के मुकाबले में जैकब डफी नहीं खेल रहे हैं और जोश हेज़लवुड टीम का हिस्सा हैं|
8:01 PM(57 मिनट पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पराग ने कहा कि यहाँ पर काफी समय तक बारिश हुई है जिसके कारण हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है|
8:01 PM(57 मिनट पहले)
टॉस - काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
7:29 PM(एक घंटा पहले)
मैच अपडेट - गुड न्यूज़!! बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ कवर्स हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं| ऐसे में अब टॉस में ज्यादा देरी नहीं है| फ़िलहाल मिल रही ताज़ा समाचार के अनुसार अब टॉस 8.00 बजे होगा जबकि मुकाबले की पहली गेंद 8.15 बजे डाली जाएगी| हालाँकि इस मैच में ओवरों की कटौती नहीं की गई है और मुकाबला पूरे 20-20 ओवरों का खेला जाएगा|
6:30 PM(2 घंटे पहले)
मैच अपडेट - बारिश की वजह से फ़िलहाल टॉस में देरी है...
6:28 PM(2 घंटे पहले)
हालाँकि गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जेकब डफी और क्रुणाल पंड्या सामने वाली टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने की कोशिश करेंगे| वहीँ दूसरी तरफ आरआर के लिए उनकी सलामी जोड़ी अच्छा काम कर रही है जिसे वो यहाँ भी जारी रखना चाहेगी| उनके अलावा ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर और रवीन्द्र जडेजा अपने बल्ले का जौहर दिखाना चाहेंगे| जबकि गेंदबाजी में उनके पास रवी बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, तुषार देश पांडे, नंद्रे बर्गर और संदीप शर्मा नामक हथियार है जो किसी भी बल्लेबाजी लाइन अप को ध्वस्त करने की ताक़त रखता है| तो अब देखना होगा कि कौन सी टीम के हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा| तो बने रहिएगा इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए मुकाबले में हमारे साथ|
6:28 PM(2 घंटे पहले)
वैसे अगर आंकड़ों की मानें तो दोनों ही टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की ही रही है| हालाँकि इस लीग में इनके बीच अबतक कुल 34 मुकाबले हुए हैं जहाँ आरसीबी की टीम ने 17 मैचों को जीता है जबकि आरआर ने 14 मुकाबलों को अपने नाम किया है| ऐसे में तो पलड़ा बेंगलुरु की तरफ झुका हुआ है| हालाँकि अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तो एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार के साथ विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट और टिम डेविड के ऊपर तेज़ी से रन बनाने की ज़िम्मेदारी होगी|
6:27 PM(2 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा| दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है| ऐसे में जहाँ राजस्थान की टीम का ये चौथा मैच होगा| तो आरसीबी की सेना अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए लिए मैदान पर उतरेगी| हालाँकि दोनों ही टीमें अभी तक इस सीज़न में एक ही मैच हारी नहीं है| एक तरफ आरआर की टीम 6 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में नंबर 1 पर बैठी हुई है जबकि आरसीबी 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है| तो अब देखना है कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है इस सीज़न में पहली बार निराशा यहाँ पर|
6:24 PM(2 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.