scorecardresearch
 
Advertisement

IPL 2026, RR vs MI Live Score: मुंबई और राजस्थान के बीच टक्कर, यहां जानें बॉल-टू-बॉल अपडेट

aajtak.in | Guwahati | 07 अप्रैल 2026, 5:26 PM IST

RR vs MI IPL Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. ये भिड़ंत गुवाहाटी में हो रही है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है. पहले टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया और फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किल हालात में मैच बचाकर जीत हासिल की. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे और उनकी कमी साफ दिखाई दी थी.

RR vs MI Cricket Score Photo ( AP) RR vs MI Cricket Score Photo ( AP)
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement