scorecardresearch
 

India Vs West Indies, T20 Series: T20 पर कन्फ्यूजन? गांगुली बोले- मैदान में नहीं आएंगे दर्शक, CAB अध्यक्ष का आया ये बयान

कोलकाता में टीम इंडिया को तीन टी-20 मुकाबले खेलने हैं. यहां फैन्स को स्टेडियम में इजाजत दी जाएगी या नहीं, अभी तक इसपर स्थिति साफ नहीं हुई है. हालांकि, सौरव गांगुली का कहना है कि मैच क्लोज डोर ही खेले जाएंगे.

Advertisement
X
Team India (@BCCI)
Team India (@BCCI)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • वनडे सीरीज के बाद शुरू होगी टी-20 सीरीज
  • फैन्स की एंट्री पर अभी तक कन्फ्यूजन बरकरार

India Vs West Indies, T20 Series:  भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच रविवार से वनडे सीरीज़ का आगाज़ होना है. तीन वनडे मैच अहमदाबाद में खेले जाने हैं, लेकिन उसके बाद होने वाली तीन मैच की टी-20 सीरीज का आयोजन कोलकाता में होना है. पहले ये खबर थी कि कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में 75 फीसदी दर्शकों की एंट्री हो सकेगी, लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे इनकार कर दिया है.

हालांकि, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख अभिषेक डालमिया ने अब इससे पूरी तरह अलग बयान दिया है. अभिषेक डालमिया का कहना है कि उन्हें बीसीसीआई की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जहां दर्शकों की एंट्री पर रोक लगी है. 

दरअसल, कोरोना के कारण मैदानों में दर्शकों की एंट्री को मंजूरी नहीं है. लेकिन कोलकाता में होने वाले तीन टी-20 से पहले जानकारी आई थी कि बंगाल सरकार ने CAB को 75 फीसदी दर्शकों की एंट्री की मंजूरी दे दी है.

सौरव गांगुली ने किया था इनकार

लेकिन अब शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले तीन टी-20 मैच में दर्शकों की एंट्री को मंजूरी नहीं है. हम साफ करना चाहते हैं कि आम लोगों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं होंगे. सिर्फ बोर्ड के अधिकारी, मैच से जुड़े लोग ही मैदान में आ सकेंगे.

CAB अध्यक्ष को नहीं है जानकारी

सौरव गांगुली का ये बयान सामने आने के बाद बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया का बयान आया है कि मीडिया में ये रिपोर्ट सामने आई हैं कि दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी, हमें इस बार में बीसीसीआई से कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है. ऐसे में इस मामले में हम अभी कोई बयान नहीं देना चाहेंगे.

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच अहमदाबाद में 6, 9, 11 फरवरी को वनडे मुकाबले खेले जाने हैं. इसके बाद कोलकाता में 16, 18 और 20 फरवरी को टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement