scorecardresearch
 
Advertisement

India vs New Zealand T20 WC Final Highlights: भारत तीसरी बार बना टी20 का चैम्पियन, न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में हराया

aajtak.in | new delhi | 09 मार्च 2026, 12:00 AM IST

India vs New Zealand T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया है. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही मोर्चों पर शिकस्त दी.

India vs New Zealand Cricket Score India vs New Zealand Cricket Score
11:56 PM (16 घंटे पहले)
टीम इंडिया तीसरी बार इस चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है| हर तरफ वन्दे मातरम की गूँज है और फैन्स अभी भी स्टेडियम में नजर आ रहे हैं| तो क्रिकेट फैन्स इस प्रतियोगिता की हिंदी कमेंटरी से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, अब आपसे होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
11:53 PM (16 घंटे पहले)
टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव यहाँ पर बात करने आये| स्काई इस बीच काफी मुस्कुराते हुए दिखे| बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| मुझे गर्व है कि हमने टाइटल को डिफेंड किया है| ये सफ़र 2024 टी20 वर्ल्ड कप के साथ शुरू हुआ था और आज इस चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्ज़ा करते हुए हमने इतिहास रचा है| ये पूरी टीम की मेहनत थी जिसकी वजह से हम आज यहाँ खड़े हैं| खिलाड़ी क्या कर सकते हैं ये आपको समझना होता है और मुझे अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है| जसप्रीत बुमराह पर कहा कि वो एक नेशनल ट्रेज़र हैं|
11:47 PM (16 घंटे पहले)
न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मैं अपने खिलाड़ियों पर गर्व करता हूँ जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया है| आगे सैंटनर ने कहा कि यहाँ के दर्शकों ने पूरे मैच को काफी इंजॉय किया और सभी के हौंसले को बढ़ाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने सुपर-8 से लेकर सेमी फ़ाइनल तक कड़ी चनौतियों को पार किया था|
11:10 PM (17 घंटे पहले)
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार संजू सैमसन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने सबसे पहले भगवान का शुकिया अदा किया| आगे कहा कि मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| ये भी बताया कि ऐसा लग रहा कि सपना पूरा हुआ| मेरे पास अलफ़ाज़ नहीं है कि मैं अपने शब्दों को बयान कर सकूं| न्यू जीलैंड टीम के खिलाफ हुई सीरीज के दौरान जिस तरह का मेरा प्रदर्शन रहा उससे मैं पूरी तरह से टूट गया था और लगा कि मेरा वर्ल्ड कप खेलने का सपना चूर हो गया| मुझे इस बीच काफी समर्थन मिला और सचिन तेंदुलकर सर ने मुझसे बातचीत की और मेरा मनोबल बढ़ाया|
11:05 PM (17 घंटे पहले)
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है| आगे बुमराह ने कहा कि फ़ाइनल मुकाबला मेरे घरेलु मैदान पर हो रहा था जहाँ मैंने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे मैं खुश हूँ| बुमराह ने ये भी बोला कि मैं गेंदबाज़ी के दौरान अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि सभी खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जीत में सभी का बराबर योगदान है| हाँ मैं यहाँ पर आए हुए सभी दर्शकों का भी आभारी हूँ जिन्होंने हमारे हौंसले को बढ़ाया है|
10:57 PM (17 घंटे पहले)
तिलक वर्मा ने यहाँ पर जीत हासिल करने के बाद बात करते हुए कहा कि हम सब इस जीत से काफी खुश हैं| अपनी बल्लेबाजी पर बताया कि हमने बल्लेबाजी क्रम में परिथिति को देखते हुए ऊपर नीचे करने का प्रयास किया और उसमें सफल भी हुए हैं| टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की थी और दो साल से हमने जो सपना देखा था आज उसे पूरा किया है|
10:57 PM (17 घंटे पहले)
एक इंटरव्यू के दौरान बात करने आए अभिषेक शर्मा ने बताया कि एक बात मैं क्लियर करना चाहता हूँ कि मेरे कोच और कप्तान ने मेरा काफी सपोर्ट किया और मुझे लगातार बोलते रहे कि तुम एक बड़े मैच के खिलाड़ी हो| जिसके बाद वहीँ पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि आज के अहम मैच में अभिषेक ने महत्वपूर्ण रन बनाया है| जाते-जाते चक्रवर्ती ने कहा कि हम सब इस पल को इंजॉय कर रहे हैं|
10:48 PM (17 घंटे पहले)
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
10:48 PM (17 घंटे पहले)
हालांकि टिम सीफर्ट (52) एक छोर से खड़े रहे और तेजी से बड़े शॉट्स लगते हुए अपने अर्ध शतक तक पहुंचे| मार्क चैपमैन (3) ने उनका साथ देना चाहा लेकिन पहले उनका और फिर सीफर्ट का विकेट गिरा और महज 72 रनों पर टीम ने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया| यहाँ से भारत पूरी तरह से गेम पर अपनी पकड़ बना चुका था| यहाँ से कप्तान मिचेल सैंटनर (43) के साथ डैरेल मिचेल (17) ने मिलकर पारी को सम्भाला और स्कोर को आगे बढ़ाने लगे| दोनों ने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े| इस दौरान ज़रूरी रन रेट 18 के ऊपर निकल गया था जिसे नीचे लाने के चक्कर में डैरेल के विकेट का पतन हुआ| आखिरी के 6 ओवरों में कीवी टीम को 122 रनों की दरकार थी जहाँ से कीवी टीम के लिए जीत लगभग ना मुमकिन सी हो गई थी| कप्तान ने एक छोर से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से विकेट पतन जारी रहा| अंत में सटीक गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने बड़े आराम से इस मुकाबले को जीत लिया|
10:48 PM (17 घंटे पहले)
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब न्यू जीलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली| हालाँकि पहले ही ओवर में पिछले मैच के शतकवीर फिन ऐलेन (9) को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला जिसका वो आज फायदा नहीं उठा पाए| अक्षर ने अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में उनका विकेट लिया| टीम इस झटके से उभर पाती उससे पहले जस्सी ने एक बार फिर से अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रचीन रवीन्द्र (1) का विकेट लेकर कीवी टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| भारत इससे नहीं रुका और अक्षर ने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेकर पॉवर प्ले को भारत के नाम कर दिया|
10:47 PM (17 घंटे पहले)
अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन (54) ने आकर पारी को सम्भाला और संजू के साथ मिलकर पॉवर प्ले को भारत के लिए बेहतरीन बनाया| दोनों ने मिलकर काउंटर अटैक को जारी रखा और दस ओवर के भीतर 12 के ऊपर की औसत से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचा दिया| दूसरे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 105 रनों की इस साझेदारी हुई जिसे नीशम ने संजू के विकेट के साथ तोड़ा| 16वें ओवर में एक के बाद एक तीन विकेट लेकर नीशम ने भारत की गाड़ी पर रोक लगाना चाहा लेकिन अंतिम ओवरों में शिवम दुबे (26), हार्दिक पंड्या (18) और तिलक वर्मा (8) ने कम गेंदों पर महत्वपूर्ण पारियां खेली और टीम को इस अहम मुकाबले में 255 के एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान न्यू जीलैंड टीम के लिए जिमी नीशम को 3 जबकि मैट हेनरी और रचीन रवीन्द्र को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
10:47 PM (17 घंटे पहले)
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारत की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही रही| टॉप ऑर्डर में आज अभिषेक शर्मा (52) का बल्ला चला जिसकी सबको काफी लम्बे समय से तलाश थी| अपने एंड से संजू सैमसन (89) तेजी से रन्स बटोर रहे थे| पहले विकेट के लिए इस सलामी जोड़ी ने 7 ओवर तक 14 रन प्रति ओवर की औसत से बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को 98 तक ले गए| वहां तक सब कुछ ठीक चला लेकिन रचीन रवीन्द्र ने आकर अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर अभिषेक को अपना शिकार बनाया|
10:46 PM (17 घंटे पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यू जीलैंड को 96 रन से मात दी है| इस जीत के साथ भारतीय टीम ने आज इतिहास रच दिया है| टॉस आज न्यू जीलैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 255 रनों के जवाब में न्यू जीलैंड की टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से बिखर गई| कीवी टीम के लिए इस रन चेज में टिम सीफर्ट ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली|
10:46 PM (17 घंटे पहले)
चक दे, चक दे इंडिया!! टीम इंडिया एक बार फिर से बनी चैंपियन!! पहली बार न्यू जीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में मात दी और क्या सही समय पर ये कारनामा अंजाम दिया है!!! मेन इन ब्लू ने 96 रनों से जीता है ये मुकाबला| बल्लेबाजों ने इस जीत की रखी थी नींव और गेंदबाजों ने उसपर जीत की इमारत बना ली है| 55 मुकाबले, 20 टीम और एक चैंपियन और वो चैंपियन है भारतीय टीम| जी हाँ दोस्तों, इतिहास रचा जा चुका है| भारत ने तीसरी बार इस टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया है| भारत वो पहली टीम बनी है जिसने ना केवल इस ट्रॉफी को डिफेंड किया है बल्कि होस्ट करते हुए इसे जीता भी है|
10:43 PM (17 घंटे पहले)
Score 159/10
Batsman जेकब डफी 3(5b 0*4 0*6)
Bowler अभिषेक शर्मा 1-0-5-1
18.6: जेकब डफी को अभिषेक शर्मा, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड की टीम को 96 रनों से शिकस्त देते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्पियन बन गई है!! अभिषेक शर्मा के हाथ लगी पहली विकेट| जेकब डफी 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर तिलक वर्मा ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा लेकिन जब अपने पैर को बाउंड्री लाइन के करीब जाता हुआ देखा तो उन्होंने बॉल को हवा में उछाल दिया| जिसके बाद सामने की तरफ भागकर गेंद को लपका| ऐसे में पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
10:43 PM (17 घंटे पहले)
18.5: लॉकी फर्ग्यूसन को अभिषेक शर्मा, गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
10:42 PM (17 घंटे पहले)
18.4: जेकब डफी को अभिषेक शर्मा, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
10:42 PM (18 घंटे पहले)
18.3: लॉकी फर्ग्यूसन को अभिषेक शर्मा, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के पास गई जहाँ से एक रन मिल गया|
10:42 PM (18 घंटे पहले)
18.2: जेकब डफी को अभिषेक शर्मा, इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
10:41 PM (18 घंटे पहले)
18.1: लॉकी फर्ग्यूसन को अभिषेक शर्मा, सिंगल!! पटकी हुई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
10:40 PM (18 घंटे पहले)
Score 154/9
Batsman जेकब डफी 1(2b 0*4 0*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 4-0-15-4
17.6: जेकब डफी को जसप्रीत बुमराह, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
10:40 PM (18 घंटे पहले)
17.5: लॉकी फर्ग्यूसन को जसप्रीत बुमराह, विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला इसे जहाँ से एक रन मिल गया है|
10:39 PM (18 घंटे पहले)
17.4: जेकब डफी को जसप्रीत बुमराह, लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर इसपर शॉट खेला| डीप मिड विकेट पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिल गया है|
10:38 PM (18 घंटे पहले)
जेकब डफी आखिरी बल्लेबाज़ हैं...
10:38 PM (18 घंटे पहले)
17.3: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने से एक विकेट दूर है!! मिचेल सैंटनर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी चौथी विकेट| इस बार फिर से बुमराह ने विकटों पर धीमी गति की गेंद डाली| तभी बल्लेबाज़ ने देखा और लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाने गए| तभी गेंद की लाइन और गति से बीट हो गए| जिसके बाद बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| बुमराह ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की| 152/9 न्यू जीलैंड|
10:37 PM (18 घंटे पहले)
17.2: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
10:37 PM (18 घंटे पहले)
17.1: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
10:36 PM (18 घंटे पहले)
Score 152/8
Batsman मिचेल सैंटनर 43(32b 3*4 2*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 4-0-32-0
16.6: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला है|
10:35 PM (18 घंटे पहले)
16.6: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10:34 PM (18 घंटे पहले)
16.5: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, चौका!! मिचेल सैंटनर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस दफ़ा भी फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस बार मिड विकेट की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल टप्पा खाती हुई गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10:34 PM (18 घंटे पहले)
16.4: लॉकी फर्ग्यूसन को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
10:33 PM (18 घंटे पहले)
16.3: लॉकी फर्ग्यूसन को अर्शदीप सिंह, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
10:32 PM (18 घंटे पहले)
16.2: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
10:32 PM (18 घंटे पहले)
16.2: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10:31 PM (18 घंटे पहले)
16.1: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया|
10:30 PM (18 घंटे पहले)
Score 143/8
Batsman मिचेल सैंटनर 37(28b 2*4 2*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 3-0-13-3
15.6: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
10:30 PM (18 घंटे पहले)
15.5: लॉकी फर्ग्यूसन को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! हैट्रिक पर थे बुमराह लेकिन बेहतर अंदाज़ में लॉकी फर्ग्यूसन ने शॉट खेला है| इस बार भी आगे डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
10:29 PM (18 घंटे पहले)
नए बल्लेबाज लॉकी फर्ग्यूसन हैं| अब हैट्रिक पर होंगे जस्सी...
10:28 PM (18 घंटे पहले)
15.4: मैट हेनरी को जसप्रीत बुमराह, आउट!! क्लीन बोल्ड!! जसप्रीत बुमराह यू ब्यूटी!! दो गेंद पर दो विकेट लेकर अब हैट्रिक पर होंगे| मैट हेनरी आये और स्कोरर्स को बिना तकलीफ दिए पवेलियन लौट गए| इस बार अपनी स्लोवर यॉर्कर से मैट हेनरी को चकमा दे दिया| सामने की तरफ गेंद को खेलना चाहा लेकिन लाइन और गति से पूरी तरह से चकमा खाए| गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई और बूम| 141/8 न्यू जीलैंड|
10:28 PM (18 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ मैट हेनरी हैं...
10:27 PM (18 घंटे पहले)
15.3: जिमी नीशम को जसप्रीत बुमराह, आउट!! क्लीन बोल्ड!! जिमी नीशम 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी दूसरी विकेट| इस बार धीमी गति की यॉर्कर लाइन की गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ समझ नहीं पाए और लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाने गए| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| बुमराह ने विकेट लेने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 141/7 न्यू जीलैंड|
10:26 PM (18 घंटे पहले)
15.2: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
10:25 PM (18 घंटे पहले)
15.1: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10:25 PM (18 घंटे पहले)
15.1: मिचेल सैंटनर को जसप्रीत बुमराह, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
10:24 PM (18 घंटे पहले)
Score 139/6
Batsman जिमी नीशम 8(6b 1*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 3-0-23-0
14.6: जिमी नीशम को अर्शदीप सिंह, इस सटीक यॉर्कर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 30 गेंद पर 117 रन की दरकार है|
10:23 PM (18 घंटे पहले)
14.5: जिमी नीशम को अर्शदीप सिंह, दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| डीप में रिंकू सिंह ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे फील्ड किया है|
10:22 PM (18 घंटे पहले)
14.4: जिमी नीशम को अर्शदीप सिंह, इस बार जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हुए और जूतों पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
10:22 PM (18 घंटे पहले)
14.4: जिमी नीशम को अर्शदीप सिंह, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
10:21 PM (18 घंटे पहले)
14.4: जिमी नीशम को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसपर शॉट खेलने गए और बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
10:20 PM (18 घंटे पहले)
14.3: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर हीव शॉट खेला गया जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिला है|
10:20 PM (18 घंटे पहले)
14.2: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, प्ले एंड मिस!! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई| सैंटनर रन लेना चाहते थे लेकिन नीशम ने मना कर दिया|
10:19 PM (18 घंटे पहले)
14.1: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, वाइड लाइन पर डाली गई स्लोवर गेंद| बीट हुए बल्लेबाज! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10:15 PM (18 घंटे पहले)
Score 134/6
Batsman मिचेल सैंटनर 34(22b 2*4 2*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 4-0-36-1
13.6: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, पैड्स पर डाली गई फुल गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| 36 गेंद पर 122 रनों की दरकार है|
10:15 PM (18 घंटे पहले)
13.5: जिमी नीशम को हार्दिक पंड्या, इस बार शरीर की लाइन पर छोटी गेंद डाली गई| उसपर लेग साइड की तरफ शॉट खेला जिसे डीप में ईशान ने फील्ड किया| एक ही रन मिला है|
10:14 PM (18 घंटे पहले)
13.4: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10:13 PM (18 घंटे पहले)
13.3: जिमी नीशम को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! इस बार मिड विकेट की तरफ बल्लेबाज़ ने पुल लगाया और भागकर एक रन लिया है|
10:13 PM (18 घंटे पहले)
13.3: जिमी नीशम को हार्दिक पंड्या, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|
10:12 PM (18 घंटे पहले)
13.2: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
10:10 PM (18 घंटे पहले)
13.1: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, नॉट आउट!! भारत का रिव्यु हो गया असफल| पिचिंग आउट साइड लेग ने बल्लेबाज को बचा लिया है यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक करना चाहा| बल्ले को मिस करते हुए जूतों पर जाकर लगी गेंद| हार्दिक ने एलबीडबल्यू की अपील की| अम्पायर सहमत नहीं हुए| रिव्यु लिया गया जहाँ ये पाया गया कि पिचिंग आउट साइड लेग थी गेंद| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
10:09 PM (18 घंटे पहले)
Score 128/6
Batsman जिमी नीशम 4(1b 1*4 0*6)
Bowler अक्षर पटेल 3-0-27-3
12.6: जिमी नीशम को अक्षर पटेल, चौका!!! पैड्स पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया है|
10:09 PM (18 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ जिमी नीशम हैं...
10:08 PM (18 घंटे पहले)
12.5: डैरेल मिचेल को अक्षर पटेल, आउट!! कैच आउट!! अक्षर पटेल के हाथ लगती हुई तीसरी विकेट!! डैरेल मिचेल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! इस बार फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर ईशान किशन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 124/6 न्यू जीलैंड|
10:07 PM (18 घंटे पहले)
12.4: डैरेल मिचेल को अक्षर पटेल, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर संजू के दस्तानों में गई| ऐसे में संजू ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया लेकिन बल्लेबाज़ का एक पैर क्रीज़ के अंदर ही था| इसी वजह बल्लेबाज़ सुरक्षित रहेंगे|
10:07 PM (18 घंटे पहले)
12.3: मिचेल सैंटनर को अक्षर पटेल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
10:06 PM (18 घंटे पहले)
12.2: मिचेल सैंटनर को अक्षर पटेल, चौका!! मिचेल सैंटनर ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| तभी हार्दिक से वहां पर हुई मिसफील्ड और गेंद गई डीप पॉइंट की ओर चार रनों के लिए|
10:06 PM (18 घंटे पहले)
12.1: मिचेल सैंटनर को अक्षर पटेल, कैच ड्रॉप!! 26 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर को मिला जीवनदान| बैक वार्ड पॉइंट पर हार्दिक पंड्या से हुई एक बड़ी चूक| अपने दाहिने तरफ जाते हुए कैच को पकड़ना चाहा लेकिन फम्बल कर बैठे| दूसरी और तीसरी बार में भी जगल करते हुए उसे हाथों में लपकना चाहा लेकिन चूक गए| वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| दूर से उसपर शॉट लगाने गए| एज लेकर फील्डर की तरफ एक आसान सा कैच गया जहाँ हार्दिक से चूक हो गई|
10:05 PM (18 घंटे पहले)
Score 119/5
Batsman मिचेल सैंटनर 26(15b 1*4 2*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 3-0-39-1
11.6: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल से इस बार काम चलाया है| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10:04 PM (18 घंटे पहले)
11.5: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, एक और झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
10:04 PM (18 घंटे पहले)
11.4: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, छक्का!!! आगे आकर सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को चिप कर दिया| टाइमिंग इतनी शानदार हुई कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी और छह रन दे गई| एक समय लगा कि कैच आउट हो जायेंगे लेकिन ये लम्बा सिक्स निकला|
10:03 PM (18 घंटे पहले)
11.3: डैरेल मिचेल को वरुण चक्रवर्ती, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| रूम बनाया, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10:03 PM (18 घंटे पहले)
11.2: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा| लीडिंग एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10:02 PM (18 घंटे पहले)
11.1: डैरेल मिचेल को वरुण चक्रवर्ती, लेग साइड पर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे| अंत में एक ही रन मिला|
9:59 PM (18 घंटे पहले)
Score 103/5
Batsman डैरेल मिचेल 15(7b 0*4 2*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 2-0-18-0
10.6: डैरेल मिचेल को अर्शदीप सिंह, एक बार फिर से वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला गया है|
9:59 PM (18 घंटे पहले)
ओहो!! अर्शदीप सिंह ने गेंदबाज़ी के दौरान खुद बॉल को फील्ड किया और स्टंप्स की तरफ थ्रो किया लेकिन गेंद सीधा बल्लेबाज़ डैरेल मिचेल को जा लगी| ऐसे में मिचेल काफी निराश दिखाई दिए और उन्होंने अपनी नाराजगी अम्पायर से ज़ाहिर की| तभी फील्ड अम्पायर ने जाकर गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह से बात की जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डैरेल मिचेल को समझाया और हाथ मिलकर मामले को शांत किया है|
9:58 PM (18 घंटे पहले)
10.5: डैरेल मिचेल को अर्शदीप सिंह, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| अपनी क्रीज से बाहर थे बल्लेबाज इसे देखते हुए गेंदबाज ने सामने की तरफ थ्रो किया जो बल्लेबाज के शरीर पर जाकर लगी| इसी दौरान काफी गुस्से में दिखे डैरेल| वो काफी आगे तक बोलते हुए आये जिसे देखते हुए अम्पायर को बीच में आना पड़ा|
9:57 PM (18 घंटे पहले)
10.4: डैरेल मिचेल को अर्शदीप सिंह, इस बार भी वाइड लाइन पर डालने का प्लान था| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की तरफ लेकिन उसे फील्ड कर लिया गया| लेकिन रन नही हुआ|
9:57 PM (18 घंटे पहले)
10.4: डैरेल मिचेल को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन से बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से काफी दूर थी गेंद| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
9:56 PM (18 घंटे पहले)
10.3: डैरेल मिचेल को अर्शदीप सिंह, एक और छक्का! इस बार बड़े आराम से स्टैंड्स को क्लियर कर दिया है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
9:55 PM (18 घंटे पहले)
10.2: डैरेल मिचेल को अर्शदीप सिंह, छक्का!!! कैच तो पकड़ा है यहाँ पर ईशान ने लेकिन उसी दौरान उनका पैर सीमा रेखा से टकरा गया और वो उसे लेकर बाउंड्री के पार चले गए| बाल-बाल बचे डैरेल यहाँ पर| गुड लेंथ गेंद पर लेग साइड पर हीव शॉट खेलना चाहा था| बल्ले पर भी ठीक ठाक आई गेंद और छह रन मिल गया| ईशान उसे अंदर फेंकना चाहा लेकिन लेट हो गए थे|
9:54 PM (18 घंटे पहले)
10.1: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
9:53 PM (18 घंटे पहले)
Score 88/5
Batsman मिचेल सैंटनर 11(10b 1*4 0*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 3-0-30-1
9.6: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
9:52 PM (18 घंटे पहले)
9.5: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
9:52 PM (18 घंटे पहले)
9.4: डैरेल मिचेल को हार्दिक पंड्या, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9:51 PM (18 घंटे पहले)
9.3: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9:51 PM (18 घंटे पहले)
9.2: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने गैप में शॉट खेला और तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया है|
9:50 PM (18 घंटे पहले)
9.1: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
9:49 PM (18 घंटे पहले)
Score 83/5
Batsman मिचेल सैंटनर 7(5b 1*4 0*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 2-0-23-1
8.6: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, तीन रन!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| तभी फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन पूरा किया|
9:48 PM (18 घंटे पहले)
8.5: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, चौका!! मिचेल सैंटनर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलने गए| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद स्लिप फील्डर के बाँए ओर से थर्ड मैन की तरफ गई चार रनों के लिए|
9:48 PM (18 घंटे पहले)
8.4: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
9:47 PM (18 घंटे पहले)
8.3: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, चौका!! बाई के रूप में आई बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ परख  नहीं पाए और डिफेंड करने गए| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद स्टंप्स के ऊपर से होकर कीपर को भी चकमा दे गई और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई चार रनों के लिए|
9:47 PM (18 घंटे पहले)
8.2: मिचेल सैंटनर को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद स्लिप फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| ऐसे में गेंद को अभिषेक ने पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनकी उँगलियों में लगकर पॉइंट फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
9:46 PM (18 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ मिचेल सैंटनर हैं...
9:45 PM (18 घंटे पहले)
8.1: टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती, आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| एक और बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| मिड विकेट बाउंड्री पर ईशान किशन ने एक शानदार रिले कैच पकड़ते हुए टीम को बड़ी सफलता दिलाई है| 52 रन बनाकर टिम सीफर्ट बने वरुण चक्रवर्ती का पहला शिकार| इस विकेट से वरुण को काफी आत्मविश्वास आएगा| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर पुल शॉट लगाया| फ्लैट गई गेंद मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| ईशान ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे लपका| इस दौरान वो सीमा रेखा के काफी करीब थे तो ये देखते हुए हवा में गेंद को उछलाया फिर वापिस आते हुए उसे लपका| 72/5 न्यू जीलैंड|
9:45 PM (18 घंटे पहले)
Score 72/4
Batsman टिम सीफर्ट 52(25b 2*4 5*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 2-0-25-1
7.6: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, सिंगल के साथ हार्दिक के एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पंच शॉट खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
9:44 PM (18 घंटे पहले)
7.5: डैरेल मिचेल को हार्दिक पंड्या, सिंगल से मिचेल ने अपना खाता खोला है| पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
9:43 PM (18 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज डैरेल मिचेल हैं...
9:42 PM (19 घंटे पहले)
7.4: मार्क चैपमैन को हार्दिक पंड्या, आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! मार्क चैपमैन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने दूर से ही कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधा ऑफ स्टंप को जाकर लगी| गेंदबाज़ ने विकेट मिलने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 70/4 न्यू जीलैंड|
9:41 PM (19 घंटे पहले)
7.3: मार्क चैपमैन को हार्दिक पंड्या, शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
9:41 PM (19 घंटे पहले)
7.2: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9:40 PM (19 घंटे पहले)
7.1: मार्क चैपमैन को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
9:39 PM (19 घंटे पहले)
Score 68/3
Batsman टिम सीफर्ट 50(23b 2*4 5*6)
Bowler वरुण चक्रवर्ती 1-0-16-0
6.6: टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती, छक्का!! इसी के साथ टिम सीफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है!! इस प्रतियोगिता में टिम सीफर्ट ने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की है और आज फ़ाइनल मुकाबले में भी वो एक बड़ी पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| गेंद दर्शकों के पास गई छह रनों के लिए|
9:38 PM (19 घंटे पहले)
6.5: टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती, दुग्गी!! इस बार बैक फुट से मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने खेला और तेज़ी से भागकर दो रन ले लिया| इसी बीच फील्डर ने गेंद की तरफ थ्रो किया लेकिन चक्रवर्ती गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर नहीं लगा सके|
9:38 PM (19 घंटे पहले)
6.4: टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती, छक्का!! टिम सीफर्ट के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई गूगली गेंद| जिसको बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
9:37 PM (19 घंटे पहले)
6.3: मार्क चैपमैन को वरुण चक्रवर्ती, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9:37 PM (19 घंटे पहले)
6.2: मार्क चैपमैन को वरुण चक्रवर्ती, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
9:37 PM (19 घंटे पहले)
6.1: टिम सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
9:35 PM (19 घंटे पहले)
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! साथ में ड्रिंक्स ब्रेक भी लिया गया है| 6 ओवर के बाद 52/3 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 204 रन दूर| कीवी टीम ने इस दौरान 50 रनों का आंकड़ा तो पार किया है लेकिन तीन विकेट भारत ने झटके हैं इस वजह से टीम इंडिया ने नाम रहा ये पॉवर प्ले ऐसा कहा जा सकता है| टिम सीफर्ट इस दौरान तगड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि दूसरे एंड से उन्हें साझेदारी की दरकार होगी|
9:34 PM (19 घंटे पहले)
Score 52/3
Batsman टिम सीफर्ट 35(19b 2*4 3*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 2-0-9-1
5.6: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया है|
9:33 PM (19 घंटे पहले)
5.5: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह, दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन बटोरा है|
9:32 PM (19 घंटे पहले)
5.4: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद!! इस बार धीमी गति की फुलटॉस गेंद डाली गई| जिसको बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी| रन नहीं मिल सका|
9:32 PM (19 घंटे पहले)
5.3: मार्क चैपमैन को जसप्रीत बुमराह, सिंगल!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई| तभी फील्डर तिलक वर्मा ने आगे की तरफ भागकर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खाकर शरीर में लगी| बल्लेबाजों ने ऐसे में भागकर एक रन लिया|
9:31 PM (19 घंटे पहले)
5.2: मार्क चैपमैन को जसप्रीत बुमराह, ओवरपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
9:30 PM (19 घंटे पहले)
5.1: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया और तेज़ी से भागकर एक रन लिया है|
9:30 PM (19 घंटे पहले)
Score 47/3
Batsman मार्क चैपमैन 0(1b 0*4 0*6)
Bowler अक्षर पटेल 2-0-18-2
4.6: मार्क चैपमैन को अक्षर पटेल, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
9:29 PM (19 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ मार्क चैपमैन हैं...
9:28 PM (19 घंटे पहले)
4.5: ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! अक्षर पटेल के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है| 5 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स बने अक्षर पटेल का दूसरा शिकार| आर्म बॉल से बल्लेबाज को चकमा दे दिया है| विकेट लाइन पर एंगल के साथ अंदर आई गेंद| उसपर रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलने गए| लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए गेंद सीधा लेग स्टम्प से जा लगी और बूम| बड़ी विकेट भारत को मिल गई है यहाँ पर| 47/3 न्यू जीलैंड|
9:28 PM (19 घंटे पहले)
4.4: ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9:27 PM (19 घंटे पहले)
4.3: ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल, चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑन के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| लेंथ गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9:27 PM (19 घंटे पहले)
4.2: टिम सीफर्ट को अक्षर पटेल, सिंगल!! इस बार सामने की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया गया है| फील्डर सामने की तरफ इस शॉट के लिए रखा गया था|
9:26 PM (19 घंटे पहले)
4.1: टिम सीफर्ट को अक्षर पटेल, छक्का!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| तुरंत बैक फुट पर गए बल्लेबाज| पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
9:25 PM (19 घंटे पहले)
Score 36/2
Batsman ग्लेन फिलिप्स 1(2b 0*4 0*6)
Bowler जसप्रीत बुमराह 1-0-4-1
3.6: ग्लेन फिलिप्स को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर को भेद नहीं पाए|
9:25 PM (19 घंटे पहले)
3.5: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| पैड्स पर आई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया गया है|
9:24 PM (19 घंटे पहले)
3.4: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह,बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई स्लोवर गेंद| उसपर पंच शॉट खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हुआ है| बल्ले से लगने के बाद टप्पा खाकर लेग साइड पर गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
9:23 PM (19 घंटे पहले)
3.3: टिम सीफर्ट को जसप्रीत बुमराह, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर दूर से ही कवर्स की तरफ हवा में शॉट खेला| घेरे के अंदर से फील्डर उसके पीछे भागे| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
9:22 PM (19 घंटे पहले)
3.2: ग्लेन फिलिप्स को जसप्रीत बुमराह, सिंगल के साथ ग्लेन फिलिप्स ने अपना खाता खोला है यहाँ पर!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पंच किया उसे मिड ऑफ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
9:21 PM (19 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स हैं...
9:20 PM (19 घंटे पहले)
3.1: रचीन रवींद्र को जसप्रीत बुमराह, आउट!! कैच आउट!! कीवी टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! ईशान किशन यू ब्यूटी!! रचीन रवींद्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी पहली विकेट| हालाँकि पिछले मैच में भी बुमराह ने पहले ओवर की पहली गेंद को धीमी गति से डाला था जिसपर उन्हें विकेट भी हासिल हुई थी| तो इस महा मुकाबले में भी बुमराह ने धीमी गति की गेंद के साथ शुरुआत किया और बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में फ्लिक शॉट लगाया| तभी फील्डर ईशान किशन ने डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री से सामने की ओर भागकर और अपने आगे की तरफ डाईव लगाया और कैच लपकने का प्रयास किया| ऐसे में एक बार उनके हाथ से गेंद छिटकी की लेकिन दूसरी बार में उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ते हुए जश्न मनाया| 32/2 न्यू जीलैंड|
9:19 PM (19 घंटे पहले)
Score 32/1
Batsman टिम सीफर्ट 21(10b 2*4 2*6)
Bowler अक्षर पटेल 1-0-7-1
2.6: टिम सीफर्ट को अक्षर पटेल, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी| रन नहीं आ सका|
9:19 PM (19 घंटे पहले)
2.5: रचीन रवींद्र को अक्षर पटेल, सिंगल!! इसी के साथ रचीन रवींद्र ने अपना खाता खोला है!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ स्वीप शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
9:18 PM (19 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ रचीन रवींद्र हैं...
9:17 PM (19 घंटे पहले)
2.4: फिन ऐलेन को अक्षर पटेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट तिलक वर्मा बोल्ड अक्षर पटेल| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 31 रनों की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा है| पिछले मैच के शतकवीर फिन ऐलेन महज 9 रन बनाकर अक्षर पटेल का पहला शिकार बने| विकेट लाइन पर डाली आर्म बॉल| लेंथ थोड़ी छोटी थी इस वजह से बैक फुट पर जाकर लॉन्ग ऑन की तरफ पुल शॉट लगा बैठे| ऐसे में बल्ले के बीच से तो लगी लेकिन सीधा फील्डर की तरफ चली गई| सीमा रेखा के ठीक आगे तिलक ने दोनों हाथों से एक बेहतरीन कैच पकड़ा है| 31/1 न्यू जीलैंड|
9:16 PM (19 घंटे पहले)
2.3: फिन ऐलेन को अक्षर पटेल, चौका!!! सामने की तरफ तीर की तरह शॉट लगाया है| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| तिलक ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गए|
9:16 PM (19 घंटे पहले)
2.2: टिम सीफर्ट को अक्षर पटेल, आर्म बॉल!! लेग साइड पर गेंद को खेला है| डीप में रिंकू को इस शॉट के लिए लगाया हुआ था जहाँ से एक ही रन मिला है|
9:15 PM (19 घंटे पहले)
2.1: फिन ऐलेन को अक्षर पटेल, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
9:14 PM (19 घंटे पहले)
Score 25/0
Batsman टिम सीफर्ट 20(8b 2*4 2*6)
Bowler हार्दिक पंड्या 1-0-21-0
1.6: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, चौका!!! महंगा ओवर यहाँ पर हुआ है समाप्त| इस बार हार्ड लेंथ गेंद पर हार्दिक के सर के ऊपर से शॉट लगाया| गेंद को रोक नहीं पाए जिसके बाद सीमा रेखा के पार चली गई|
9:13 PM (19 घंटे पहले)
1.5: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, चौका!! लाजवाब शॉट खेला है वहां पर! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
9:12 PM (19 घंटे पहले)
1.4: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका|
9:12 PM (19 घंटे पहले)
1.3: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, गिरते पड़ते इस बार छक्का लगाया है! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| ऑफ़ स्टम्प के बाहर गिरते पड़ते स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
9:11 PM (19 घंटे पहले)
1.2: टिम सीफर्ट को हार्दिक पंड्या, छक्का!! टिम सीफर्ट ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9:10 PM (19 घंटे पहले)
1.1: फिन ऐलेन को हार्दिक पंड्या, सिंगल!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेला| तभी फील्डर वहां पर भागकर आए और गेंद उनके पास एक टप्पा खाकर गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया|
9:10 PM (19 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने हार्दिक पंड्या आए हैं...
9:09 PM (19 घंटे पहले)
Score 4/0
Batsman फिन ऐलेन 3(3b 0*4 0*6)
Bowler अर्शदीप सिंह 1-0-3-0
0.6: फिन ऐलेन को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
9:08 PM (19 घंटे पहले)
0.5: फिन ऐलेन को अर्शदीप सिंह, कैच ड्रॉप!! 2 रन के स्कोर पर फिन ऐलेन को मिला जीवनदान| आपको याद दिला दें कि पिछले गेम में इसी खिलाड़ी ने महज 33 गेंदों पर शतक लगाया था और भारत ने उसी का कैच टपका दिया है| टीम इंडिया को ये बेशक ही काफी महंगा पड़ने वाला है| शिवम दुबे से हो गई चूक| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई आउट स्विंग गेंद| अप पर ड्राइव करने गए| मिस टाइम हुआ, हवा में खिल गई गेंद| बैक पैडल करते हुए दुबे ने उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में लगकर निकल गई गेंद| दूर गई उसके बाद जहाँ से दो रन मिल गया|
9:07 PM (19 घंटे पहले)
0.4: फिन ऐलेन को अर्शदीप सिंह, फुल इन स्विंगर गेंद| फिन ने इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर हार्दिक वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका है|
9:06 PM (19 घंटे पहले)
0.3: टिम सीफर्ट को अर्शदीप सिंह, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फुल इन स्विंगर गेंद| ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
9:06 PM (19 घंटे पहले)
0.2: टिम सीफर्ट को अर्शदीप सिंह, स्विंग एंड मिस!! इस बार छोटी लेंथ पर डाली गई आउट स्विंग गेंद| लेग साइड पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
9:05 PM (19 घंटे पहले)
0.1: टिम सीफर्ट को अर्शदीप सिंह, डॉट बॉल के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| ऑफ ड्राइव किया| फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
8:49 PM (19 घंटे पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
8:48 PM (19 घंटे पहले)
जिसके बाद अंत में शिवम दुबे (26) ने तेज़ गति से रन बनाया और अंतिम ओवर में दुबे जी ने दो सिक्स और तीन चौके लगाकर 24 रन बटोरा और तिलक वर्मा (8) के साथ मिलकर अपनी टीम के स्कोर को 255 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच न्यू जीलैंड के लिए जिमी नीशम ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि रचीन रवींद्र और मैट हेनरी के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या न्यू जीलैंड की टीम इस 256 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर लेती है? या फिर भारत की टीम 255 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए लगातार दूसरी बार इस आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मैच को जीतकर इतिहास रच देती है| तो बने रहिएगा रन चेज़ में हमारे साथ इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए|
8:48 PM (19 घंटे पहले)
इसी बीच मैदान पर आए ईशान किशन (54) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बनाया| तभी पहले संजू सैमसन (89) ने अपना अर्धशतक लगाया तो कुछ देर बाद ईशान ने भी अपना अर्धशतक पूरा करते हुए जश्न मनाया| ऐसे में संजू और ईशान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 रनों के पार ले गए| हालाँकि फिर कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए जिमी नीशम के हाथों में बॉल थमाई और उन्होंने एक ही ओवर में संजू, ईशान और भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करवा दिया| तभी मैदान पर आए हार्दिक पंड्या (18) ने एक तरफ से रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और मिल रहे मौकों पर बाउंड्री भी लगाने लगे| तभी मैट हेनरी की गेंद पर हार्दिक ने बड़ा शॉट लगाना चाहा और कैच आउट होकर पवेलियन की तरफ चलते बने|
8:46 PM (19 घंटे पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 255 रनों का सबसे बड़ा स्कोर अब बोर्ड पर लगा दिया है!! ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का जलवा इस फ़ाइनल मैच में एक बार फिर से देखने को मिला है!! इसी बीच अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों की बदौलत अब भारत ने न्यू जीलैंड टीम के सामने इस फ़ाइनल मुकाबले में 256 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई स्काई की आर्मी ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज़ में रन बनाना शुरू कर दिया| ऐसे में अभिषेक शर्मा (52) ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और पॉवर प्ले में भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाएं हुए 92 रन बोर्ड पर लगा दिया| तभी गेंदबाज़ी करने आए रचीन रवींद्र ने ख़तरनाक दिख रहे अभिषेक को आउट करते हुए अपनी टीम को पहली विकेट निकालकर दिया|
8:42 PM (19 घंटे पहले)
Score 255/5
Batsman शिवम दुबे 26(8b 3*4 2*6)
Bowler जिमी नीशम 4-0-46-3
19.6: शिवम दुबे को जिमी नीशम, चौका!!! फाइनल का सबसे बड़ा टोटल लगा दिया है भारत ने यहाँ पर| 255 रन बोर्ड पर लगा दिया है| अब न्यू जीलैंड को अगर ट्रॉफी उठानी है तो उन्हें 256 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| उसपर कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से शॉट खेला| गैप मिला और सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
8:42 PM (20 घंटे पहले)
19.5: शिवम दुबे को जिमी नीशम, एक रेयर डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| पैड्स को लगी और लेग साइड पर गई, दुबे ने रन लेने से मना कर दिया है|
8:41 PM (20 घंटे पहले)
19.4: शिवम दुबे को जिमी नीशम, चौका!!! एक इसी के साथ भारत का 250 रन यहाँ पर पूरा हो गया है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
8:40 PM (20 घंटे पहले)
19.3: शिवम दुबे को जिमी नीशम, एक और सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन इनसाइड आउट शॉट दुबे जे के द्वारा!!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
8:39 PM (20 घंटे पहले)
19.2: शिवम दुबे को जिमी नीशम, छक्का!!! गेंद की ये उड़ान देखिये और पकड़ने के लिए विमान भेजिए| वाओ वाट अ शॉट!! ये गेंद तो काफी दूर गई है| मिड विकेट के ऊपर से एक कड़क शॉट लगाया गया जहाँ से छह रन्स हासिल हुआ है|
8:38 PM (20 घंटे पहले)
19.1: शिवम दुबे को जिमी नीशम, चौका!! मिड ऑफ़ के ऊपर से हवा में उठाकर गेंद को खेला| घेरे के अंदर से सैंटनर उसके पीछे भागे| दूर जाकर गिरी गेंद उनसे लेकिन टप्पा खाने के बाद आखों के पास भी लगी| शरीर से लगने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
8:36 PM (20 घंटे पहले)
Score 231/5
Batsman तिलक वर्मा 8(6b 0*4 0*6)
Bowler मैट हेनरी 4-0-49-1
18.6: तिलक वर्मा को मैट हेनरी, 2 रन के साथ हुई 11 रनों वाले ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मिड विकेट की तरफ हवा में उठाकर मारा| गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 231/5 भारत|
8:35 PM (20 घंटे पहले)
18.5: शिवम दुबे को मैट हेनरी, सिंगल!! इस बार दुबे जो ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया है जहाँ से एक रन आसानी से मिल जाएगा|
8:35 PM (20 घंटे पहले)
18.4: तिलक वर्मा को मैट हेनरी, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
8:34 PM (20 घंटे पहले)
18.3: शिवम दुबे को मैट हेनरी, मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
8:33 PM (20 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ शिवम दुबे हैं...
8:33 PM (20 घंटे पहले)
18.2: हार्दिक पंड्या को मैट हेनरी, आउट!! कैच आउट!!! कॉट मिचेल सैंटनर बोल्ड मैट हेनरी| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 18 रन बनाकर हार्दिक पंड्या बने मैट हेनरी का पहला शिकार| इस बार स्लोवर बाउंसर गेंद ने काम कर दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर थी| हार्दिक उसपर टेनिस बॉल स्लैप शॉट लगाने चले गए| उछाल और गति से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ| हवा में मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया है| 226/5 भारत|
8:32 PM (20 घंटे पहले)
18.1: हार्दिक पंड्या को मैट हेनरी, छक्का!!! फुल टॉस गेंद थी| हार्दिक पंड्या ने उसपर मिड विकेट की तरफ हीव शॉट खेला| बैट स्पीड काफी शानदार था जिसकी वजह से बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए|
8:30 PM (20 घंटे पहले)
Score 220/4
Batsman हार्दिक पंड्या 12(11b 1*4 0*6)
Bowler जिमी नीशम 3-0-22-3
17.6: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई छोटी गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर थी| इसपर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला गया जहाँ से एक रन मिला है| 220/4 भारत|
8:29 PM (20 घंटे पहले)
17.5: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, चौका!!! ओहोहो, डीप मिड विकेट पर उड़ता हुआ कीवी देखने को मिला| फिलिप्स ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
8:29 PM (20 घंटे पहले)
17.4: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| फुल बॉल थी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर| स्लॉट में थी लेकिन काफी जोर से मारने चले गए| शेप होल्ड नहीं किया जिसकी वजह से मिस टाइम हुआ| लेग साइड से दो रन मिला है|
8:28 PM (20 घंटे पहले)
17.3: तिलक वर्मा को जिमी नीशम, बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई छोटी गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
8:27 PM (20 घंटे पहले)
17.2: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर नीचे रखते हुए पुल शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिला है|
8:27 PM (20 घंटे पहले)
17.1: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, फुलर लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| मिड ऑफ़ ने उसे फील्ड किया है|
8:25 PM (20 घंटे पहले)
Score 211/4
Batsman हार्दिक पंड्या 4(6b 0*4 0*6)
Bowler जेकब डफी 3-0-42-0
16.6: हार्दिक पंड्या को जेकब डफी, सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है| 211/4 भारत|
8:25 PM (20 घंटे पहले)
16.5: तिलक वर्मा को जेकब डफी, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्लॉग किया| डीप मिड विकेट पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
8:24 PM (20 घंटे पहले)
16.4: तिलक वर्मा को जेकब डफी, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| फाइन लेग बाउंड्री पर हेनरी ने फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को फील्ड किया और चौका जाने से रोका| पुल शॉट फाइन लेग की तरफ तिलक के द्वारा लगाया गया था जहाँ से दो रन मिला|
8:23 PM (20 घंटे पहले)
16.3: हार्दिक पंड्या को जेकब डफी, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
8:22 PM (20 घंटे पहले)
16.2: तिलक वर्मा को जेकब डफी, सिंगल!! कैच ड्रॉप!! पॉइंट पर फिन ऐलेन की तरफ एक कड़क कट शॉट गया| हाथों से उसे लपकना चाहा लेकिन कलाईयों के पास लगकर दूर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
8:22 PM (20 घंटे पहले)
16.1: हार्दिक पंड्या को जेकब डफी, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
8:21 PM (20 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ तिलक वर्मा हैं...
8:20 PM (20 घंटे पहले)
Score 204/4
Batsman सूर्यकुमार यादव 0(1b 0*4 0*6)
Bowler जिमी नीशम 2-0-13-3
15.6: सूर्यकुमार यादव को जिमी नीशम, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! इसी बीच एक ही ओवर में जिमी नीशम ने तीन विकेट निकालकर अपनी टीम को मैच में वापसी करवाया है| ऑफ स्टंप के बाहर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपना पसंदीदा शॉट स्कूप शॉट खेला| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद डीप स्क्वायर लेग की ओर हवा में गई| तभी फील्डर रचीन रवींद्र ने अपने दाहिने ओर भगाकर डाईव लगाया और दोनों हाथों से एक शानदार कैच पकड़ा| 204/4 भारत|
8:19 PM (20 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव हैं...
8:18 PM (20 घंटे पहले)
15.5: ईशान किशन को जिमी नीशम, आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्क चैपमैन बोल्ड जिमी नीशम| एक और विकेट का पतन हुआ| एक ही ओवर में दो विकेट लेकर नीशम ने गेम को कुछ हद तक अपनी टीम की तरफ मोड़ना चाहा है| 54 रन बनाकर ईशान किशन बने जिमी नीशम का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| ईशान ने उसपर सामने की तरफ शॉट लगाना चाहा| एक हाथ इस दौरान बल्ले से छूट गया जिसकी वजह से मिस टाइम हुआ| इस शॉट के लिए सामने की तरफ फील्डर लगाया हुआ था और उन्होंने कैच को पूरा किया है| 204/3 भारत|
8:17 PM (20 घंटे पहले)
15.4: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, सिंगल!! इसी के साथ हार्दिक ने अपना खाता खोला है यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
8:17 PM (20 घंटे पहले)
15.3: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8:16 PM (20 घंटे पहले)
15.2: हार्दिक पंड्या को जिमी नीशम, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
8:16 PM (20 घंटे पहले)
भारतीय टीम फ़िलहाल एक बड़े टोटल की ओर बढ़ती हुई नज़र आ रही है...
8:16 PM (20 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ हार्दिक पंड्या हैं...
8:14 PM (20 घंटे पहले)
15.1: संजू सैमसन को जिमी नीशम, आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब कोल मैककोन्ची बोल्ड जिमी नीशम| एक बार फिर से शतक से चूक गए संजू सैमसन| हाई फुल टॉस थी, थर्ड अम्पायर ने उसे चेक किया और पाया कि ये एक लीगल डेलिवरी है| 89 रन बनाकर संजू सैमसन बने जिमी नीशम का पहला शिकार| शरीर लाइन पर डाली गई हाई फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज ने उसपर सामने की तरफ उठाकर शॉट खेला लेकिन उसमें ताक़त नहीं लगा पाए| बल्ले से मिस टाइम होकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर गई गेंद| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए एक बेहतरीन जज कैच लपका है| 203/2 भारत|
8:13 PM (20 घंटे पहले)
Score 203/1
Batsman ईशान किशन 54(24b 4*4 4*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 4-0-33-0
14.6: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, चौका!! इसी के साथ भारतीय टीम का 200 रन यहाँ पर पूरा हुआ है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से हवा में शॉट खेला| तभी गेंद टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
8:12 PM (20 घंटे पहले)
14.5: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
8:12 PM (20 घंटे पहले)
14.4: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, सिंगल!! इसी बीच ईशान किशन ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
8:11 PM (20 घंटे पहले)
14.3: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, डॉट गेंद!! इस बार ईशान ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में ईशान ने वाइड की मांग की लेकिन अम्पायर सहमत नहीं नज़र आए और उन्होंने बॉल दिया| रन नहीं आ सका यहाँ पर|
8:11 PM (20 घंटे पहले)
14.2: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, छक्का!! ईशान किशन के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! ऐसे में ईशान अपने अर्धशतक से अब बस 1 रन दूर हैं!! इस दफ़ा आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद मैदान के पार गई छह रनों के लिए|
8:10 PM (20 घंटे पहले)
14.1: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
8:07 PM (20 घंटे पहले)
Score 191/1
Batsman संजू सैमसन 88(44b 5*4 8*6)
Bowler रचीन रवींद्र 2-0-32-1
13.6: संजू सैमसन को रचीन रवींद्र, हैट्रिक सिक्स संजू सैमसन ने लगाया है यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 14 ओवर के बाद 191/1 है भारत|
8:06 PM (20 घंटे पहले)
13.5: संजू सैमसन को रचीन रवींद्र, एक और छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर संजू ने लगा दिया है!! इस बार बैक फुट से पटकी हुई स्पिन गेंद को मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद दर्शकों के बीच में जाकर गिरी और फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया है|
8:05 PM (20 घंटे पहले)
13.4: संजू सैमसन को रचीन रवींद्र, छक्का!! इसी के साथ इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुल 100 सिक्स लगा दिया है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8:05 PM (20 घंटे पहले)
13.3: ईशान किशन को रचीन रवींद्र, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
8:04 PM (20 घंटे पहले)
13.2: संजू सैमसन को रचीन रवींद्र, विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इस गेंद को गैप में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
8:04 PM (20 घंटे पहले)
13.1: संजू सैमसन को रचीन रवींद्र, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर छिटकी| इसी बीच ईशान रन लेने आगे भागे लेकिन संजू ने गेंदबाज़ को बॉल पकड़ता हुआ देखा और रन लेने से मना कर दिया|
8:03 PM (20 घंटे पहले)
Score 171/1
Batsman संजू सैमसन 69(39b 5*4 5*6)
Bowler मैट हेनरी 3-0-38-0
12.6: संजू सैमसन को मैट हेनरी, सिंगल!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
8:02 PM (20 घंटे पहले)
12.5: ईशान किशन को मैट हेनरी, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| तभी फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| बल्लेबाजों ने भगाकर एक रन लिया|
8:01 PM (20 घंटे पहले)
12.4: संजू सैमसन को मैट हेनरी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला है|
8:00 PM (20 घंटे पहले)
12.3: ईशान किशन को मैट हेनरी, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
8:00 PM (20 घंटे पहले)
12.2: ईशान किशन को मैट हेनरी, छक्का!! इस बार ईशान किशन ने पटकी हुई गेंद को परखा और बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7:59 PM (20 घंटे पहले)
12.1: ईशान किशन को मैट हेनरी, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
7:58 PM (20 घंटे पहले)
Score 161/1
Batsman संजू सैमसन 67(37b 5*4 5*6)
Bowler लॉकी फर्ग्यूसन 2-0-48-0
11.6: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, चौका!! इसी के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति!! इस ओवर से आए कुल 24 रन यहाँ पर| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7:57 PM (20 घंटे पहले)
11.5: ईशान किशन को लॉकी फर्ग्यूसन, लेग साइड की ओर ईशान ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
7:57 PM (20 घंटे पहले)
11.4: ईशान किशन को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!! इस बार ईशान किशन ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेज दिया| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
7:56 PM (20 घंटे पहले)
11.3: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
7:56 PM (20 घंटे पहले)
11.2: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर संजू ने लगा दिया है!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
7:55 PM (20 घंटे पहले)
11.1: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!! संजू के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
7:54 PM (20 घंटे पहले)
Score 137/1
Batsman संजू सैमसन 50(33b 4*4 3*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 3-0-21-0
10.6: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, सिंगल!! इसी के साथ संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी संजू ने करके दिखाई है इस महा मुकाबले में भी| जी हाँ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल में अर्धशतक लगाने वाले ये तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं| इससे पहले ये कारनामा शाहिन अफरीदी और विराट कोहली ने दिया था और अब संजू ने करके दिखाया है| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
7:53 PM (20 घंटे पहले)
10.5: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, बैक फुट से इस बार बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर ने इस बार गलती ना करते हुए गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
7:53 PM (20 घंटे पहले)
10.4: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
7:52 PM (20 घंटे पहले)
10.3: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
7:52 PM (20 घंटे पहले)
10.2: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, बैक फुट से बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| तभी वहां मौजूद खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड जिसके कारण बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया है|
7:51 PM (20 घंटे पहले)
10.1: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, सिंगल!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
7:50 PM (20 घंटे पहले)
Score 127/1
Batsman संजू सैमसन 48(30b 4*4 3*6)
Bowler जिमी नीशम 1-0-12-0
9.6: संजू सैमसन को जिमी नीशम, प्ले एंड मिस! वाइड लाइन गेंद पर संजू ने गाइड करना चाहा लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है| 10 के बाद 127/1 भारत|
7:50 PM (20 घंटे पहले)
9.5: ईशान किशन को जिमी नीशम, क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| पुश किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
7:49 PM (20 घंटे पहले)
9.4: ईशान किशन को जिमी नीशम, चौका!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट फील्डर के हाथों से निकली गेंद और गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| ऐसा लगा कि शॉट की गति की वजह से चकमा खा गए फील्डर|
7:48 PM (20 घंटे पहले)
9.3: संजू सैमसन को जिमी नीशम, विकेट लाइन पर तेज गति से डाली गई गेंद| संजू ने उसपर जोर से बल्ला घुमाया| मिस टाइम हुआ जिसकी वजह से लेग साइड पर गई गेंद| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिला है|
7:48 PM (20 घंटे पहले)
9.2: संजू सैमसन को जिमी नीशम, चौका! शानदार प्लेसमेंट संजू द्वारा| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
7:47 PM (20 घंटे पहले)
9.1: संजू सैमसन को जिमी नीशम, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद| उसपर जोर से शॉट लगाने गए| शेप खो बैठे| इस वजह से लीडिंग एज लेकर थर्ड मैन की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
7:46 PM (20 घंटे पहले)
Score 115/1
Batsman संजू सैमसन 41(26b 3*4 3*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 2-0-11-0
8.6: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, पांच सिंगल इस ओवर से आये हैं| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन बटोरा गया है|
7:45 PM (20 घंटे पहले)
8.5: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
7:45 PM (20 घंटे पहले)
8.4: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव कर रहे हैं कप्तान| इसबार पैड्स पर गेंद को रखा| बल्लेबाज ने इसपर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
7:44 PM (20 घंटे पहले)
8.3: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, फिर से धीमी गति से डाली गई गेंद| संजू ने उसपर इन्तेजार किया और ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए एक रन बटोरा है|
7:44 PM (20 घंटे पहले)
8.2: ईशान किशन को मिचेल सैंटनर, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया| गैप से एक रन मिला|
7:43 PM (20 घंटे पहले)
8.1: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| इसपर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला गया है|
7:42 PM (20 घंटे पहले)
Score 110/1
Batsman ईशान किशन 12(5b 2*4 0*6)
Bowler रचीन रवींद्र 1-0-12-1
7.6: ईशान किशन को रचीन रवींद्र, बैक टू बैक चौका ईशान के बल्ले से निकलता हुआ! ये गेंद बैक वार्ड पॉइंट फील्डर को पार कर गई| लेट कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
7:42 PM (21 घंटे पहले)
7.5: ईशान किशन को रचीन रवींद्र, चौका!!! पहली बाउंड्री ईशान के बल्ले से आती हुई| विकेट लाइन की गेंद थी| उसकी लाइन में आये और पंच किया| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की है| दो फील्डरों को बड़े शानदार तरीके से भेद दिया है|
7:42 PM (21 घंटे पहले)
7.4: ईशान किशन को रचीन रवींद्र, डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ नेकवर की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
7:41 PM (21 घंटे पहले)
7.3: ईशान किशन को रचीन रवींद्र, एक और दुग्गी!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
7:40 PM (21 घंटे पहले)
7.2: ईशान किशन को रचीन रवींद्र, दुग्गी!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना खाता खोला है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला| तभी फील्डर डैरेल मिचेल ने वहां पर आकर गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने भगाकर 2 रन लिया|
7:40 PM (21 घंटे पहले)
ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
7:39 PM (21 घंटे पहले)
7.1: अभिषेक शर्मा को रचीन रवींद्र, आउट!! कैच आउट!!! कॉट टिम सीफर्ट बोल्ड रचीन रवींद्र| 98 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| रचीन रवींद्र ने अपने स्पेल के पहली ही गेंद पर बड़ी विकेट झटकी है| 52 रन बनाकर अभिषेक शर्मा बने रचीन रवींद्र का पहला शिकार| वाइड लाइन के बाहर डाली गई गेंद| अगर छोड़ देते तो वाइड हो जाती लेकिन अभिषेक ने उसपर दूर से बल्ला चलाया| फुल बॉल थी इस वजह से जोर से मारने चले गए| इस बीच उसपर आउट साइड एज लगा और कीपर ने उसकी लाइन में आकर एक शार्प कैच पकड़ लिया है| 98/1 भारत|
7:38 PM (21 घंटे पहले)
Score 98/0
Batsman अभिषेक शर्मा 52(20b 6*4 3*6)
Bowler मिचेल सैंटनर 1-0-6-0
6.6: अभिषेक शर्मा को मिचेल सैंटनर, अभिषेक के लिए बाहर की तरफ डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| डीप में उसे फील्ड किया गया है| 7 के बाद 98/0 भारत|
7:37 PM (21 घंटे पहले)
6.5: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, पैड्स पर डाली गई गेंद| आर्म बॉल थी, इस वजह से लेग साइड पर हलके हाथों से उसे पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
7:36 PM (21 घंटे पहले)
6.4: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, चौका!!! इस बार संजू को रूम मिला और उसपर धूम मचा दी है| अच्छा कट शॉट खेला है रूम बनाकर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
7:36 PM (21 घंटे पहले)
6.3: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
7:36 PM (21 घंटे पहले)
6.2: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए और बीट हुए| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7:35 PM (21 घंटे पहले)
6.1: संजू सैमसन को मिचेल सैंटनर, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
7:33 PM (21 घंटे पहले)
ड्रिंक्स का हुआ समय!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 92/0 है भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर इंडिया टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ मौजूद हैं और संजू सैमसन एक तरफ से तेज़ गति से रन बना रहे हैं जबकि अभिषेक शर्मा भी अपने पुराने ताबड़तोड़ अंदाज़ में लौट आए हैं और अब वो भी मिल रहे मौको पर बाउंड्री जड़ रहे हैं और अपना अर्धशतक भी पूरा कर चुके हैं| ऐसे में न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ा जाए|
7:32 PM (21 घंटे पहले)
Score 92/0
Batsman अभिषेक शर्मा 51(19b 6*4 3*6)
Bowler जेकब डफी 2-0-35-0
5.6: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, 20 रनों के महंगे ओवर के साथ हुई ओवर और पॉवर प्ले की समाप्ति|ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
7:31 PM (21 घंटे पहले)
5.5: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, चौका!!! अभिषेक शर्मा इस बैक विद फिफ्टी!! शेर जाग गया है और फाइनल से अच्छा मौका और कहा मिलेगा| इस बार शानदार टाइमिंग का मुज़येरा पेश करते हुए बल्लेबाज़| शॉर्ट आर्म जैब शॉट के इस्तेमाल से गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए और अपने अर्ध शतक तक पहुंचे अभिषेक|
7:30 PM (21 घंटे पहले)
5.4: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, 2 रन मिलेगा इस बार| एक बार फिर से उसी दिशा में ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पुल शॉट लगाया| फिर से वही फील्डर गेंद के पीछे भागा लेकिन एक बार फिर से दूर रह गया| इस बार नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
7:30 PM (21 घंटे पहले)
5.3: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, चौका!!! लेंथ गेंद पर पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ| बल्ले से लगने के बाद हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद| फील्डर घेरे के अंदर से उसके पीछे भागे लेकिन बॉल से काफी दूर रह गए| डाईव लगाकर उसे पकड़ना चाहा था लेकिन असफल हुए और उँगलियों से लगकर चौका निकल गया| 
7:29 PM (21 घंटे पहले)
5.2: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, छक्का!!! अभिषेक शर्मा इज ऑन फायर!! इस बार विकेट लाइन की लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ चिप किया| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
7:28 PM (21 घंटे पहले)
5.1: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, चौका!!! विकेट लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| अभिषेक ने आगे आकर उसे कवर्स की तरफ खेलना चाहा| इस बीच आउट साइड एज लेकर कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से निकल गई गेंद और बाउंड्री दे गई|
7:27 PM (21 घंटे पहले)
Score 72/0
Batsman संजू सैमसन 33(17b 2*4 3*6)
Bowler मैट हेनरी 2-0-28-0
4.6: संजू सैमसन को मैट हेनरी, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
7:26 PM (21 घंटे पहले)
4.5: संजू सैमसन को मैट हेनरी, दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
7:26 PM (21 घंटे पहले)
4.4: अभिषेक शर्मा को मैट हेनरी, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7:25 PM (21 घंटे पहले)
4.3: अभिषेक शर्मा को मैट हेनरी, छक्का!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
7:24 PM (21 घंटे पहले)
4.3: अभिषेक शर्मा को मैट हेनरी, वाइड!! इस ओवर की ये तीसरी वाइड है!! जी हाँ लगातार कुछ अलग करने की कोशिश में गेंदबाज़ अतिरिक्त रन दे रहे हैं| इस बार फिर से ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| फील्स अम्पायर ने वाइड दिया|
7:24 PM (21 घंटे पहले)
4.2: संजू सैमसन को मैट हेनरी, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
7:23 PM (21 घंटे पहले)
4.2: संजू सैमसन को मैट हेनरी, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:22 PM (21 घंटे पहले)
4.1: अभिषेक शर्मा को मैट हेनरी, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| अभिषेक ने इसपर डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
7:22 PM (21 घंटे पहले)
4.1: अभिषेक शर्मा को मैट हेनरी, वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
7:21 PM (21 घंटे पहले)
4.1: अभिषेक शर्मा को मैट हेनरी, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:20 PM (21 घंटे पहले)
Score 51/0
Batsman संजू सैमसन 24(14b 2*4 2*6)
Bowler लॉकी फर्ग्यूसन 1-0-24-0
3.6: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, चौका!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई है!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड फाइन लेग की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7:19 PM (21 घंटे पहले)
3.5: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, डॉट गेंद!! इस दफ़ा हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:19 PM (21 घंटे पहले)
3.5: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, वाइड!! एक बार फिर से लेग स्टंप के काफी बाहर गेंद को डाल बैठे गेंदबाज़| ऐसे में अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
7:18 PM (21 घंटे पहले)
3.5: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7:17 PM (21 घंटे पहले)
3.4: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!! संजू के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बॉल आउटस्विंग हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
7:17 PM (21 घंटे पहले)
3.4: संजू सैमसन को लॉकी फर्ग्यूसन, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
7:16 PM (21 घंटे पहले)
3.3: अभिषेक शर्मा को लॉकी फर्ग्यूसन, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
7:15 PM (21 घंटे पहले)
3.2: अभिषेक शर्मा को लॉकी फर्ग्यूसन, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा के देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
7:15 PM (21 घंटे पहले)
3.1: अभिषेक शर्मा को लॉकी फर्ग्यूसन, टॉप एज!! चौका मिल गया| इस बार अभिषेक शर्मा को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! हालाँकि रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने निकलकर पॉइंट की ओर कट करना चाहा लेकिन गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके| जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:13 PM (21 घंटे पहले)
Score 27/0
Batsman संजू सैमसन 14(11b 1*4 1*6)
Bowler जेकब डफी 1-0-15-0
2.6: संजू सैमसन को जेकब डफी, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7:13 PM (21 घंटे पहले)
2.5: संजू सैमसन को जेकब डफी, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नही हो सका|
7:12 PM (21 घंटे पहले)
2.4: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, सिंगल!! इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा| ऐसे में बॉल उनके आगे टप्पा खाकर हाथ में आई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
7:11 PM (21 घंटे पहले)
2.3: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री अभिषेक ने लगाया दिया है यहाँ पर!! इस शॉट के बाद तो शर्मा जी में काफी आत्मविश्वास आया होगा| इस बार आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और सीधा बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद दो टप्पा खाकर मैदान के बाहर गई चार रनों के लिए|
7:11 PM (21 घंटे पहले)
2.2: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, चौका!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से खेला| तभी गैप में गई गेंद टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7:10 PM (21 घंटे पहले)
2.2: अभिषेक शर्मा को जेकब डफी, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
7:10 PM (21 घंटे पहले)
2.1: संजू सैमसन को जेकब डफी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7:10 PM (21 घंटे पहले)
गेंदबाजी परिवर्तन!! जेकब डफी को अब गेंद थमाई गई है|
7:08 PM (21 घंटे पहले)
Score 12/0
Batsman अभिषेक शर्मा 3(4b 0*4 0*6)
Bowler ग्लेन फिलिप्स 1-0-5-0
1.6: अभिषेक शर्मा को ग्लेन फिलिप्स, दुग्गी!! ओवरपिच डाली गई गेंद को अभिषेक ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया| तभी गैप में गई गेंद और फील्डर उसके पीछे भागे और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से भी रोका| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा किया|
7:08 PM (21 घंटे पहले)
1.5: संजू सैमसन को ग्लेन फिलिप्स, गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला है|
7:07 PM (21 घंटे पहले)
1.4: अभिषेक शर्मा को ग्लेन फिलिप्स, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
7:07 PM (21 घंटे पहले)
1.3: अभिषेक शर्मा को ग्लेन फिलिप्स, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
7:06 PM (21 घंटे पहले)
1.2: अभिषेक शर्मा को ग्लेन फिलिप्स, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे कवर की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
7:06 PM (21 घंटे पहले)
1.1: संजू सैमसन को ग्लेन फिलिप्स, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| इस बार संजू ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है|
7:05 PM (21 घंटे पहले)
ग्लेन फिलिप्स दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:04 PM (21 घंटे पहले)
Score 7/0
Batsman संजू सैमसन 7(6b 0*4 1*6)
Bowler मैट हेनरी 1-0-7-0
0.6: संजू सैमसन को मैट हेनरी, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है| पहले ओवर से आये 7 रन|
7:04 PM (21 घंटे पहले)
0.5: संजू सैमसन को मैट हेनरी, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स यहाँ पर संजू के बल्ले से आता है!! ऐसे में संजू सैमसन ने अपने और टीम का खाता बाउंड्री लगाकर खोला है| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| ऐसे में गेंद सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
7:03 PM (21 घंटे पहले)
0.4: संजू सैमसन को मैट हेनरी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:02 PM (21 घंटे पहले)
0.3: संजू सैमसन को मैट हेनरी, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| संजू ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| बाकी का काम फील्डर ने किया है|
7:02 PM (21 घंटे पहले)
0.2: संजू सैमसन को मैट हेनरी, एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया|
7:01 PM (21 घंटे पहले)
0.1: संजू सैमसन को मैट हेनरी, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
6:59 PM (21 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ न्यू जीलैंड टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के कन्धों पर होगा| वहीं न्यू जीलैंड के लिए पहला ओवर लेकर मैट हेनरी तैयार...
6:54 PM (21 घंटे पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम न्यू जीलैंड और फिर उसके बाद भारतीय टीम अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
6:48 PM (21 घंटे पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये ईओन मॉर्गन जिन्होंने सबसे पहले बताया कि यहाँ की आउटफील्ड काफी शानदार है| ये बीच वाली पिच है| आगे कहा कि देखने में ये एक काली और लाल मिट्टी के मिश्रण वाली विकेट है| थोड़ी घांस इसपर नज़र आ रही है| क्रैक्स भी नजर आ रहा है| मैदान के बारे में बताया कि एक तरफ 70 मीटर तो दूसरी तरफ 68 मीटर है जबकि सामने की तरफ 72 मीटर की बाउंड्री है| साथ ही साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी| शुरुआत में बल्ले पर गेंद अच्छी आएगी|
6:40 PM (22 घंटे पहले)
न्यू जीलैंड (प्लेइंग इलेवन) - फिन ऐलेन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेकब डफी|
6:39 PM (22 घंटे पहले)
भारत (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह|
6:37 PM (22 घंटे पहले)
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे| पिछले मैच में भी कुछ इसी तरह की विकेट थी जिसपर हमने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाया था| टीम का माहौल काफी अच्छा है| हम सब इस अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं| फैन्स काफी मात्रा में आये हैं| अंत में जाते-जाते कहा कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं|
6:35 PM (22 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे सैंटनर ने कहा कि पिच बेहतर नज़र आ रही है लेकिन हम गेंद से शुरुआत करते हुए सामने वाली टीम को कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे| हाँ हमारे सभी खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए तैयार हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि कोल मैककोन्ची आज का मैच नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जेकब डफी को टीम में शामिल किया गया है|
6:34 PM (22 घंटे पहले)
टॉस टाइम – अहमदाबाद के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक अहम टॉस के लिए सूर्यकुमार यादव और मिचेल सैंटनर एक साथ खड़े हो गए हैं| इसी दौरान काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, न्यू जीलैंड ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:09 PM (22 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:08 PM (22 घंटे पहले)
वहीं दूसरी तरफ न्यू जीलैंड के लिए फिन ऐलेन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी धमाकेदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रही है जिसे वो यहाँ फाइनल में भी जारी रखना चाहेंगे| उनके अलावा रचीन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन और डैरेल मिचेल को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| वहीँ गेंदबाज़ी में कप्तान मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और कोल मैककोन्ची भारतीय टीम के बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| तो अब देखना ये है कि इस हाई वोल्टेज गेम में दबाव को सोखते हुए कौन सी टीम चमचमाती हुई ट्रॉफी को अपने पाले में कर पाती है| हाँ एक बात और, अहमदाबाद का ये मैदान आईसीसी इवेंट्स में भारत के लकी नहीं रहा है जिसे वो इस मुकाबले की जीत के साथ बदलने को देखेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ इतिहास कौन लिखता है और कौन बनता है चैंपियन|
6:08 PM (22 घंटे पहले)
तो अब एक नजर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों पर डाल ली जाए तो भारत के लिए संजू सैमसन का बल्ला अब शानदार तरीके से बोल रहा है जिसकी वजह से टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम का मनोबल काफी बढ़ा होगा| हाँ अभिषेक शर्मा का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है जिसे वो यहाँ जरूर पाना चाहेंगे| मध्य क्रम में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे को भी अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी| वहीँ गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर से काफी कुछ निर्भर करेगा, उनके अलावा अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और खासकर वरुण चक्रवर्ती को अपनी फॉर्म तलाशनी होगी|
6:08 PM (22 घंटे पहले)
वो ऐसे कि, फाइनल तक पहुँचने से पहले भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 8 मुकाबले खेले हैं जहाँ उन्हें सिर्फ एक हार मिली वो भी दक्षिण अफ्रीका से लेकिन वहीँ कीवी टीम ने भी इस फाइनल से पहले 8 ही मुकाबले खेले हैं लेकिन उन्हें भारत की तरह एक नहीं बल्कि दो हार झेलनी पड़ी है, एक दक्षिण अफ्रीका से तो दूसरी इंग्लैंड से, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था| वहीँ इन दोनों टीमों के बीच ये इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला होगा| हाँ इससे पहले इनके बीच जब भी मैच हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की रही है और जीत का आंकड़ा भी बराबरी का ही रहा है, ऐसे में इस अहम मोड़ पर कौन बाज़ी मारता है ये देखना दिलचस्प होगा| 
6:08 PM (22 घंटे पहले)
ऐसे में क्या इंग्लैंड पहली बार इस चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा पाएगी या फिर टीम इंडिया हिस्टरी को रिपीट करते हुए और हिस्टरी को डिफीट करते हुए तीसरी बार इसपर अपना कब्ज़ा जमा लेगी, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा| आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी टीम ने इस ट्रॉफी को डिफेंड किया है और उसे होस्ट करते हुए अपने घर में जीता है, तो अब मेन इन ब्लू के पास इतिहास रचने का ये एक सुनहरा मौका होगा| वहीँ दूसरी तरफ कीवी टीम भी लम्बे समय बाद हाथ आये इस मौके को जाने नहीं देना चाहेगी| दोनों ही टीमों के लिए फाइनल तक का सफ़र बेहद शानदार रहा है लेकिन यहाँ भी टीम इंडिया ने बाजी मारी है| 
6:07 PM (22 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में भारत और न्यू जीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा| एक तरफ है डिफेंडिंग चैंपियन भारत जिसने साल 2007 और साल 2024 में इस खिताब को अपने नाम किया था तो दूसरी तरफ है न्यू जीलैंड जो इससे पहले महज एक बार इस ट्रॉफी के इतना करीब यानी फाइनल में पहुँच पाई है, वो साल था 2021, जहाँ फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त मिली थी| इस प्रतियोगिता के इतिहास में न्यू जीलैंड अब जाकर दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाई है, ऐसे में भारत के सामने उनका मुकाबला बेहद ही कांटे का होगा ये तो तय है|
6:06 PM (22 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement