scorecardresearch
 

India vs Pakistan, Asia Cup Rising Stars Highlights: भारत की बेटियों के आगे पाकिस्तानी टीम बेबस, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मिली करारी शिकस्त

India A Women vs Pakistan A Women: बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी राधा यादव कर रही हैं.

Advertisement
X
विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. (Photo: ACC)
विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हुआ. (Photo: ACC)

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मैच नंबर-6 में रविवार (15 फरवरी) को भारत-ए का सामना पाकिस्तान-ए से हुआ. बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मुकाबले में भारत-ए ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 94 रनों का टारगेट दिया था. इस टारगेट को भारत-ए 10.1 ओवरों में ही आसानी हासिल कर लिया.

भारतीय टीम अब अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 17 फरवरी को नेपाल का सामना करेगी. बता दें कि इस टूर्नामेंट में राधा यादव की अगुवाई वाली भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से हरा दिया था. दूसरी ओर पाकिस्तान-ए ने अपने पहले मैच में नेपाल को 30 रनों से हराया था.

पाकिस्तान-ए के खिलाफ रनचेज में भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने इनिंग्स की पहली ही गेंद पर हुमैरा काजी का विकेट खो दिया. हुमैरा को वहीदा अख्तर ने नेहा शर्मिन के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचाया. अनुष्का ने चार चौके की मदद से 26 बॉल पर 24 रन बनाए. अनुष्का को मोमिना रियासत ने आउट किया. वहीं सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश ने तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. तेजल हसब्निस ने भी नाबाद 12 रन बनाए.

Advertisement

ऐसी रही पाकिस्तान की बैटिंग
मुूकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 18.5 ओवरों में 93 रन बनाए. पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले में शुरुआती ओवर से ही विकेट गंवाए. शवाल जुल्फिकार, गुल रुख और अनोशा नासिर ही दोहरे अंकों तक पहुंचने में कामयाब रहीं. शवाल जुल्फिकार ने तीन चौके की मदद से 29 बॉल पर 23 रनों का योगदान दिया.

वहीं गुल रुख ने 1 छक्के और एक चौके की मदद से 28 बॉल पर 21 रन बनाए. अनोशा नासिर ने 100 की स्ट्राइक रेट से 17 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके शामिल रहे. भारत की ओर से कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने दो-दो विकेट झटके. जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि को एक-एक विकेट मिला.

मुकाबले में भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता.

मुकाबले में पाकिस्तान-ए की प्लेइंग-11: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), ओमाइमा सोहेल, गुल रुख, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत और नेहा शर्मिन.

इस टूर्नामेंट में भारत-ए को पाकिस्तान-ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए मौजूद हैं. दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले जाने हैं. जबकि खिताबी मुकाबला 22 फरवरी को निर्धारित है.

Advertisement

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-ए का फुल स्क्वॉड: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि, ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, नंदिनी कश्यप, सोनिया मेंढिया, जिंतिमनी कलिता, नंदनी शर्मा और दीया यादव

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ए का फुल स्क्वॉड: युसरा अमीर (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, हुरैना सज्जाद, हफ्सा खालिद (कप्तान), गुल रुख, नोरीन याकूब, वहीदा अख्तर, ईमान नसीर, ओमाइमा सोहेल, अनोशा नासिर, मोमिना रियासत, सैयदा मासूमा जहरा, उम्म ए हानी, लुबना बेहराम, कोमल खान और नेहा शर्मिन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement