scorecardresearch
 

मैक्सवेल ने लगाया वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक है.

Advertisement
X
Glen Maxwell
Glen Maxwell

ने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 के पूल-ए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक है. की राह में पहले तो 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 51 गेंदों पर 100 के आंकड़े तक पहुंचे. आयरलैंड के केविन ओब्रायन के नाम 50 गेंदों पर शतक लगाने का रिकार्ड है.

ओब्रायन ने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक का रिकार्ड जेम्स फॉकनर के नाम था, जिन्होंने 2013 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ 57 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

ने वनडे इतिहास की 10वीं सबसे तेज पारी खेली. सबसे तेज शतक का रिकार्ड द. अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने इसी साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहांसबर्ग में सिर्फ 31 गेंदों पर शतक पूरा किया था.

डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन की 36 गेंदों पर शतक के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया था. एंडरसन ने वर्ष 2014 में हालांकि 1996 में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी द्वारा कायम 37 गेंदों पर शतक के रिकार्ड को तोड़ा था.

- इनपुट IANS से

Advertisement
Advertisement