scorecardresearch
 

Free Fire India Today League: जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और बनाएं अपनी टीम

फ्री फायर इंडिया टुडे लीग के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुला है और 12 सितंबर को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा. एक बार जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, तो ऑनलाइन क्वालिफायर 16 सितंबर से शुरू होंगे और ग्रुप फाइनल 12 अक्टूबर से नई दिल्ली में होगा.

Advertisement
X
Free Fire India Today League
Free Fire India Today League

इंडिया टुडे और गेरेना ने भारत में सबसे बड़ी फ्री फायर बैटल रॉयल लीग शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है. बैटल रॉयल गेम्स लीग देश में बड़ी लोकप्रियता हासिल कर रही है. अब तक के सबसे बड़े फ्री फायर ऑल-इंडियन टूर्नामेंट में भाग लेने वालों को वर्ल्ड सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

फ्री फायर इंडिया टुडे लीग के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुला है और 12 सितंबर को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा. एक बार जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, तो ऑनलाइन क्वालिफायर 16 सितंबर से शुरू होंगे और ग्रुप फाइनल 12 अक्टूबर से नई दिल्ली में होगा.

फ्री फायर इंडिया टुडे लीग के विजेता को 8.5 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि दूसरी, तीसरी और चौथे स्थान की टीमों को क्रमशः 4 लाख रुपये, 2 लाख रुपये और 1 लाख रुपये मिलेंगे. ग्रुप फाइनल के लिए नई दिल्ली जाने वाली टीमों के लिए यात्रा भत्ता प्रदान किया जाएगा और 15 लाख रुपये तक के मोबाइल फोन्स उपलब्ध हैं.

Advertisement

FFITL के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, इस बारे में पूरी जानकारी इस प्रकार है:  

स्टेप 1: www.freefireitl.com पर जाएं  

स्टेप 2: पेज के टॉप राइट कॉर्नर पर स्थित REGISTER टैब पर क्लिक करें

स्टेप 3: यूजर नेम, फोन नंबर, ई-मेल आदि के साथ आने वाले फॉर्म को भरें

स्टेप 4: फॉर्म भरने के बाद, REGISTER ME पर क्लिक करें. एक ई-मेल वेरिफिकेशन आपके ई-मेल पर भेजा जाएगा, जहां आपको अपना अकाउंट एक्टिवेट करना होगा.

स्टेप 5: एक बार जब आप ई-मेल के माध्यम से अपने अकाउंट को एक्टिवेट करते हैं, तो आपको एक 'successful' नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसके बाद आप लॉग-इन कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं.

स्टेप 6: अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें

स्टेप 7: लॉग इन करने के बाद, आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे: 'Join A Squad' और 'Create A New Sqaud'

स्टेप 8: यदि आप एक नया स्क्वॉड बनाना चाहते हैं, तो ''Create Squad' पर क्लिक करने से पहले, दूसरे विकल्प पर क्लिक करें और अपने स्क्वॉड का नाम दर्ज करें. आपको एक मैसेज मिलेगा, जिसमें 'Squad Created Successfully' आएगा. 'Proceed' पर क्लिक करें और फिर आप अन्य सदस्यों को अपने स्क्वॉड में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं. इसके बाद आमंत्रित खिलाड़ी को यह नोटिफिकेशन मिलेगा कि 'XYZ ने आपको उनकी ABC टीम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.' एक बार जब वे निमंत्रण स्वीकार कर लेंगे, तो वे स्क्वॉड का हिस्सा बन जाएंगे.

Advertisement

स्टेप 9: यदि आप स्टेप 7 में 'Join A Squad' पर क्लिक करते हैं, तो आपको स्क्वाड आईडी दर्ज करनी होगी, जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं. आईडी दर्ज करने के बाद, आपका अनुरोध संबंधित स्क्वॉड के कप्तान को भेज दिया जाएगा, जिसकी स्वीकृति के बाद आप एक स्क्वॉड सदस्य बन जाएंगे.

यदि आप अधिक जानना चाहते हैं कि रजिस्ट्रेशन कैसे करें और एक स्क्वाड कैसे बनाएं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

आप इस ग्रुप पर टीम के साथी ढूढ़ सकते हैं

नोट:

· टीमों के पास टूर्नामेंट में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिए 4 सदस्य होने चाहिए.

· 12 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में भाग लेने के लिए वैध पासपोर्ट की आवश्यकता होगी

· ऑनलाइन क्वालिफायर 16 सितंबर से शुरू होंगे

· 35 लाख रुपये तक का इनाम और ब्राजील की यात्रा करने का मौका

Advertisement
Advertisement