scorecardresearch
 

दिल्ली टेस्ट से पहले ओपनर मुरली विजय ने टेनिस गेंद से किया अभ्यास

तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह हर सत्र में अपनी बल्लेबाजी में कुछ नया करना चाहते हैं.

Advertisement
X
मुरली विजय
मुरली विजय

श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शुक्रवार को अभ्यास सत्र में टेनिस गेंद से बल्लेबाजी का अभ्यास किया. मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह हर सत्र में अपनी बल्लेबाजी में कुछ नया करना चाहते हैं.

तीसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए सलामी जोड़ी चुनने चिंता का सबब बना हुआ है. उसके पास मुरली विजय, लोकेश राहुल और शिखर धवन के रूप में तीन विकल्प मौजूद हैं. लेकिन विजय इस बात से परेशान नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि उनके साथी सलामी बल्लेबाज अच्छे दोस्त हैं.

उन्होंने कहा, 'यह मायने नहीं रखता. हम तीनों अच्छे दोस्त हैं. इससे अच्छा करने में मदद मिलती है. हम तीनों अच्छे फॉर्म में हैं.' पहले टेस्ट मैच में विजय बाहर बैठे थे. धवन और राहुल ने पारी की शुरुआत की थी. दूसरे मैच में धवन पारिवारिक कारणों से नहीं खेले थे और विजय को मौका मिला था. जिसका फायदा उन्होंने उठाया और शतक जड़ा था.

Advertisement

कोटला की विकेट पर विजय ने कहा, 'विकेट पर घास है, पहले दो टेस्ट मैचों की विकेटों की तरह. उम्मीद है कि विकेट अच्छा खेलेगा.' विजय ने कहा कि टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ज्यादा परेशानी नहीं होगी. दक्षिण अफ्रीका में भारत को तीन टेस्ट, पांच वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं.

Advertisement
Advertisement