टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में शुक्रवार को एक-दूसरे के सामने होंगी. यह मुकाबला रात 8.00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
दोनों के 12 मैचों में 10 अंक हैं, लेकिन कोलकाता 8 टीमों में छठे स्थान पर है और नेट रनरेट के आधार पर पंजाब 7वें स्थान पर है. पहले हाफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन दूसरे हाफ में दोनों ने लय खो दी. पहले 5 में से चार मैच जीतने और एक हारने वाली केकेआर को लगातार 6 पराजय झेलनी पड़ी.
#FridayFeeling: Bhangra paale before the big game! 🕺#SaddaPunjab #KXIPvKKR pic.twitter.com/btOLTYnwbw
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) May 3, 2019
पिछले मैच में उसने मुंबई इंडियंस (MI) को हराया, लेकिन प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए उसे आखिरी दो मैच भी जीतने होंगे. मुंबई के खिलाफ केकेआर के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों शुभमन गिल (76), क्रिस लिन (54) और आंद्रे रसेल (नाबाद 80) ने एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर दो विकेट पर 232 रन बनाए. केकेआर ने वह मैच 34 रनों से जीता.
इस सत्र में रसेल शानदार फॉर्म में रहे हैं और 12 मैचों में 207.69 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बना चुके हैं. केकेआर को उनसे एक बार फिर इस तरह की पारी की अपेक्षा होगी. बल्लेबाजी जहां उसकी ताकत है, वहीं गेंदबाजों ने निराश किया. सुनील नरेन और पीयूष चावला मुंबई के खिलाफ महंगे साबित हुए, रसेल ने गेंदबाजी में भी 25 रन देकर दो विकेट चटकाए.
What do we say to the challenges that try to bog us down❓ - NOT TODAY! 💜
It's game-day, and our #Knights are prepared to fight - aakhri dum tak, aakhri run tak! 👊#KXIPvKKR #KKRHaiTaiyaar pic.twitter.com/KhnaPfbW3d
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 3, 2019
दूसरी ओर पंजाब ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं और उनकी स्थिति और भी खराब है. केएल राहुल ने 12 मैचों में 520 रन बनाए हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेविड वॉर्नर के बाद वह दूसरे स्थान हैं. क्रिस गेल ने भी 448 रन बनाए हैं, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे. मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन और डेविड मिलर को मध्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. गेंदबाजी में कप्तान आर. अश्विन और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन अच्छा रहा है.