scorecardresearch
 

जानें- क्या है नवरात्रि के दूसरे दिन का महत्व, राशि अनुसार करें ये काम

Navratri 2019: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है. आइए जानते हैं इस दिन राशि अनुसार क्या करना चाहिए.

Advertisement
X
नवरात्रि 2019
नवरात्रि 2019

Navratri 2019: नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है. इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है. मान्यता है कि मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप यानि मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन करने मात्र से विजय की कामना पूरी हो जाती है. इतना ही नहीं देवी के ज्ञान प्रदान करने वाले स्वरूप की अगर कृपा हो जाए तो उनके आशीर्वाद से जीवन में अज्ञानता का अंधियारा दूर होता है और ज्ञान की नई रोशनी मिलती है.

एकाग्रता ज्ञान और विद्या बुद्धि पाने के लिए क्या करें?

- नवरात्रि के दूसरे दिन एक विशेष प्रयोग करें.

- रात्रि में देवी के समक्ष सफ़ेद या पीले वस्त्र पहनकर बैठें.

- देवी को सफ़ेद पुष्प अर्पित करें और सफ़ेद वस्तुओं का भोग लगाएं.

- देवी को चांदी का अर्ध चन्द्र भी अर्पित करें.

Advertisement

- इसके बाद "ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः" का कम से कम 3 माला जाप करें.

- अब अर्धचंद्र को लाल धागे में पिरोकर गले में धारण कर लें.

- इस उपाय से एकाग्रता, ज्ञान और विद्या बुद्धि में सुधार होगा.

- साथ ही चन्द्रमा भी मजबूत होगा.

मां दुर्गा की बरसेगी विशेष कृपा-

- नवरात्रि के दूसरे दिन मां की पूजा सफ़ेद फूलों से करें.

- इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

नवदुर्गा के 9 प्रसाद-

- दूसरे दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं

- भोग लगाने के बाद घर के सभी सदस्यों को दें.

- सब लोगों की आयु में वृद्धि होगी.

मालामाल कर देगी नवरात्रि-

- नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने रात्रि में "श्री सूक्त" का पाठ करें.

- कर्ज और धन संबंधी समस्या दूर होगी.

नवरात्र का महामंत्र-

- "ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः"

- इस मंत्र का जाप नवरात्रि के दूसरे दिन अवश्य करें.

- मंत्र का जप स्फटिक की माला से करना उत्तम होगा.

राशि अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन क्या करें?

मेष- सफ़ेद फूल अर्पित करें.

वृषभ-घी का दीपक जलाएं.

मिथुन-सुगंध अर्पित करें.

कर्क-शुद्ध जल अर्पित करें.

सिंह- हल्दी अर्पित करें.

कन्या-बताशे अर्पित करें.

तुला- सफ़ेद मिठाई अर्पित करें.

Advertisement

वृश्चिक-शुद्ध जल अर्पित करें.

धनु-पीले फूल अर्पित करें.

मकर-घी का दीपक जलाएं.

कुम्भ-सुगंध अर्पित करें.

मीन- पीले फूल अर्पित करें.

Advertisement
Advertisement