scorecardresearch
 

अंक ज्योतिष 17 अप्रैल: जानें किस नंबर के लोगों के लिए लकी रहेगा शुक्रवार

अंक ज्योतिष (Numerology Prediction) 17 अप्रैल 2020: अंकों का अपना एक अलग महत्व होता है. विश्व की सारी संख्या, गिनती, दिन, सप्ताह और महीना सब कुछ अंक पर ही निर्धारित होता है. हर व्यक्ति का जन्म उसका मूलांक बताता है, वहीं उसका भाग्यांक भी बताता है. मान लीजिए आपका जन्म 1 तारीख को हुआ है तो आपका जन्म का मूलांक 1 हुआ. यदि जन्म 1 जनवरी 2020 को हुआ है, तो आपका भाग्यांक नंबर 1+1+2+2= 6 हुआ. यानी पूरा का पूरा सम.

Advertisement
X
Daily Numerology Prediction 17 April: आज का अंक ज्योतिष
Daily Numerology Prediction 17 April: आज का अंक ज्योतिष

मूलांक 1

(जन्म 1, 10,19,28)

आज का दिन मन में वैचारिक मतभेद लेकर आएगा. आपको घर और परिवार के साथ अपने संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहना पड़ेगा. किसी बात को लेकर विरोध भी हो सकता है. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति या फिर अधिकारियों के साथ आपको तालमेल बनाने के लिए प्रयासरत रहना पड़ेगा.

मूलांक 2

(जन्म 2,11,20,29)

अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको पहले से अधिक प्रयास करने पड़ेंगे. काफी जगह आपको समझ आएगा कि आपका स्वभाव सबसे मिलता जुलता है और सभी का आपके साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा. मानसिक चिंता आपको सता सकती है. छोटी बातों को लेकर आपके मन में दुख उत्पन्न हो सकता है.

मूलांक 3

(जन्म 3,12,21,30)

आज के दिन आप कई फैसलों को लेने में जल्दबाज़ी कर सकते हैं. पूरी तरह से किसी निष्कर्ष पर पहुंचकर ही फैसला लीजिएगा. आपको अपने निर्णय स्पष्टतापूर्ण लेने पड़ेंगे. कई चीज़ों में आप बहुत सक्षम रहेंगे. सही और गलत के बीच में फैसला करने में कामयाब रहेंगे.

Advertisement

मूलांक 4

(जन्म 4,13, 22, 31)

आज के दिन आप पहले से अधिक बेचैनी महसूस कर सकते हैं. कई चीज़ों को लेकर आपको रुकावटें भी महसूस होंगी. आप में से कई लोगों को अपनी परिस्थिति का और अपने विचारों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. अपनी माता के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें.

मूलांक 5

(जन्म 5, 14, 23)

आज के दिन आपकी मित्रता अधिक प्रगाढ़ होगी. वहीं आपको जीवनसाथी द्वारा पूर्ण सहयोग मिलेगा. ऐसा फैसला जिससे आपका जीवन बदल सकता है, आप लेने में सक्षम रहेंगे. यदि आप न्यायिक मामलों से जुड़े हैं तो आपको उसके लिए भी प्रयास करने में सफलता हासिल होगी.

मूलांक 6

(जन्म 6, 15, 24)

आज कई चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ रहेंगी. किसी बात को आप स्पष्ट रूप से रखना चाहते हैं, तो बेझिझक आगे बढ़ें. आज का दिन बेहतर तरीक़े से बीतेगा. आप अपनी बातों को स्पष्ट कर पाएंगे. आप के संबंध पहले से बहुत अधिक मधुर रहेंगे. आज भाग्य आपका साथ देगा.

मूलांक 7

(जन्म 7, 16, 25)

आज कई चीज़ों में आपका मन नहीं लगेगा. मन विचलित हो सकता है और कई चीज़ों में विलंब होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य के प्रति आपको पहले से अधिक सजग रहना ज़रूरी है. अनिर्णयता की स्थिति आपको परेशान कर सकती है.

Advertisement

मूलांक 8

(जन्म 8, 17, 26)

आज का आपका दिन बहुत बढ़िया बीतेगा. कई चीज़ों में आप रुकावट महसूस कर रहे थे, यदि वहां प्रयास करें तो आपके कार्य पूर्ण होते हुए नज़र आते हैं. वहीं आपकी मानसिक इच्छाएं पूरी होंगी और साथ ही साथ आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.

मूलांक 9

(जन्म 9, 18, 27)

आज के दिन आप मानसिक द्वंद्व महसूस कर सकते हैं. मशीनरी के प्रयोग से आपको सावधान रहना ज़रूरी है. हो सकता है किसी बात को लेकर बेवजह झुंझलाहट या चिड़चिड़ाहट आए. अपने व्यवहार में बेवजह रूखापन न रखें.

Advertisement
Advertisement