1- मेष राशि
आज के दिन आपको अपनी वाणी द्वारा छोटी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. कहीं न कहीं आप कोई ऐसी बात बोल सकते हैं जिससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा. धन लाभ कम नजर आ रहा है.
2- वृष राशि
इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व शक्ति को सराहा जाएगा. हालांकि, आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. अपने व्यवहार में आपको थोड़ा सा क्रोध महसूस होगा.
3- मिथुन राशि
भूमि संबंधित चीज़ों में आपको नुकसान हो सकता है. बेवजह का तनाव या क्रोध आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट ला सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.
4- कर्क राशि
क्रोध में आकर धन से जुड़ा किसी भी प्रकार का निर्णय ना लें. कहीं ना कहीं किसी भी प्रकार के क्रोध से आपको नुकसान पहुंच सकता है. पारिवारिक धन की प्राप्ति होगी.
लव राशिफल: सिंह राशि वालों के संबंध होंगे मधुर, वृषभ राशि वालों को मिलेगा संतान का प्यार
5- सिंह राशि
आज के दिन आप कुछ नया कार्य करना चाहते हैं तो समय आपका पूरा साथ देगा. कार्यक्षेत्र पर आपकी नेतृत्व शक्ति को सराहा जाएगा. वहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.
6- कन्या राशि
आज के दिन आप किसी षड्यंत्र के शिकार भी हो सकते हैं. मन आपका कार्य के प्रति विपरीत चलेगा. मेहनत और प्रयासों के मुताबिक आपको धन लाभ नहीं मिलेगा.
7- तुला राशि
किसी प्रकार से क्रोध में आकर कोई नया निर्णय ना लें. भूमि संबंधित लाभ आपको मिल सकता है. घर से जुड़ा और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई अहम निर्णय आपके लिए कारगर रहेगा.
8- वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आपके कार्य को सराहा जाएगा. इस समय आपको कहीं न कहीं से जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा. धन और आर्थिक दृष्टिकोण से आप तनावमुक्त रहेंगे.
करियर राशिफल: कर्क राशि वालों की नौकरी में होगा बदलाव, तुला राशि वाले रहें सावधान
9- धनु राशि
अति आत्मविश्वास द्वारा कोई भी प्रकार का निर्णय ना लें. आपकी कर्ज़ से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी. वहीं, कार्यक्षेत्र से आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं.
10- मकर राशि
आपकी धन लाभ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. साथ ही साथ रुके हुए काम भी आपके पूरे होने लग जाएंगे. पैतृक संपत्ति द्वारा आपको लाभ मिलेगा.
11- कुम्भ राशि
आप में से कई लोगों को नौकरी में आराम मिलेगा. आप में से कई लोगों को नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है. परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
12- मीन राशि
आप में से कई लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ागी. वहीं, जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ मिलेगा. भूमि से जुड़ा किसी भी प्रकार का निर्णय इस समय ना लें.