scorecardresearch
 

करियर राशिफल 29 जून 2020: इन 3 राशि वालों को होगी काम की चिंता, तुला राशि के लोग होंगे सफल

करियर राशिफल (Career Horoscope) 29 जून 2020: मिथुन, मेष और कर्क राशि के लोगों को काम को लेकर चिंता सता सकती है. हालांकि, निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी. वहीं, तुला राशि के लोग काम को लेकर अच्छे तरीके से आगे बढ़ पाएंगे. विदेशी कंपनी या बाहरी लोगों से सहायता प्राप्त होगी. कार्यों में सफलता मिलेगा. श्रुति द्विवेदी से राशि के अनुसार जानिए सोमवार का करियर राशिफल.

Advertisement
X
Career Horoscope 29 June 2020: आज का करियर राशिफल
Career Horoscope 29 June 2020: आज का करियर राशिफल

1- मेष राशि

काम को लेकर चिंता हो सकती है. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है. हालांकि, किसी महिला द्वारा विरोध हो सकता है.

2- वृषभ राशि

काम को लेकर इस समय आपको मुनाफा नजर आएगा. अपने कार्यक्षेत्र से दूर रहकर कार्य करना परेशानी का कारण बन सकता है. लेकिन कहीं न कहीं आपके लिए चीज़ें बेहतर होंगी.

3- मिथुन राशि

काम को लेकर आपको चिंता सता सकती है. आप बहुत अच्छे तरीके से एक निर्णायक के तौर पर चीज़ों को सुधार पाएंगे. आपका मन काम के प्रति समर्पित होगा.

4- कर्क राशि

काम को लेकर आपको थोड़ी परेशानी महसूस होगी. आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी. हालांकि, कहीं न कहीं आपको भटकाव महसूस होगा.

लव राशिफल 29 जून 2020: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में आएगी दूरी, कर्क राशि के लोगों के संबंध होंगे मधुर

Advertisement

5- सिंह राशि

काम को लेकर परिस्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी. आप कई चीज़ों को सुलझा पाएंगे. किसी महिला का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

6- कन्या राशि

काम को लेकर आप आक्रामक तरीके से आगे बढ़ेंगे. काम से जुड़ी तमाम चीज़ें आपके लिए इस समय परेशानी का कारण बन सकती है. छोटी उलझनें आपको परेशान करेंगी.

7- तुला राशि

काम को लेकर आप अच्छे तरीके से आगे बढ़ पाएंगे. विदेशी कंपनी या बाहरी लोगों से आपको सहायता प्राप्त होगी. कार्यों में सफलता मिलेगा.

8- वृश्चिक राशि

काम को लेकर आप काफ़ी हद तक आगे बढ़ पाएंगे. वहीं अपने नए कार्य को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए. कार्यों को पूर्ण करने में छोटी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा.

आर्थिक राशिफल 29 जून 2020: मीन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्च, इन 2 राशि वालों को होगा धन लाभ

9- धनु राशि

काम को लेकर आप पूर्णतः समर्पित रहेंगे. हालांकि, लक्ष्य के प्रति ध्यान देना आपके लिए आवश्यक है. परिजनों का पूर्ण समर्थन आपको मिलेगा.

10- मकर राशि

काम को लेकर आप पहले से अधिक समर्पित रहेंगे. वहीं आपमें से कई लोगों को छोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विरोधाभास परिस्थिति बनेगी.

11- कुम्भ राशि

इस समय काम को लेकर किसी भी निर्णय तक पहुंचना आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा. वहीं, निर्णय लेने से पहले आपको समझदारी से काम लेना ज़रूरी है.

Advertisement

टैरो राशिफल 29 जून 2020: वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव, कुंभ राशि के लोग होंगे सफल

12- मीन राशि

काम को लेकर आप आक्रामक तरीके से आगे बढ़ेंगे. हालांकि, छोटी रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं. किसी कार्य को नए सिरे से शुरू करना आपके लिए फायदेमंद होगा.

Advertisement
Advertisement