हमारे जीवन में हर साल कई बड़े उतार-चढ़ाव आते हैं. ग्रह-नक्षत्रों की स्थित हमेशा हमारे पक्ष में नहीं रहती है. साल में कुछ दिन, सप्ताह या माह ऐसे होते हैं जिनमें बैडलक इंसान का पीछा नहीं छोड़ता है. फिर चाहे आप किसी भी राशि के जातक क्यों न हों. चूंकि कुछ ही दिन में नया साल शुरू होने वाला है. ऐसे में ये जान लेना बहुत जरूरी हो है कि 2023 के कौन से महीने राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकते हैं या उनके जीवन में बैडलक लेकर आ सकते हैं. आइए आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.
मेष- साल 2023 मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. नए साल में आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बड़ी जटिल दिखाई पड़ रही है. साल की पहली छमाही में आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा और करियर में अच्छे बदलाव आएंगे. हालांकि अक्टूबर के महीने में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए आपको अक्टूबर 2023 में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
वृषभ- इस साल आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे. हालांकि इस मामले में कुछ बाधाएं भी आपके आड़े आ सकती हैं. नए साल में बुध तीन बार वक्री होगा. 21 अप्रैल 2023 को जब बुध वक्री होगा तो वृषभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. बुध के वक्री होने की अवधि में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें.
मिथुन- व्यस्त जीवन और मन में चल रहे असमंजस के चलते समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. खासतौर से आपको नवंबर के महीने में बहुत संभलकर रहना होगा. अपने निजी जीवन में आप जिन समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे थे, उनके नवंबर में हावी होने की संभावनाएं हैं.
कर्क- नए साल में कर्क राशि के जातकों को ढेरों अवसर प्राप्त होंगे. ये इस वर्ष की सबसे लकी राशियों में से एक है, इसलिए ये कहना बड़ा मुश्किल है कि 2023 आपके लिए अनलकी रहेगा. साल के फर्स्ट हाफ में अच्छे परिवर्तन आने की संभावनाएं हैं. आप किसी खास इंसान के करीब भी आ सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलता रहेगा. खासतौर से अगस्त का महीने बड़ा शुभ रहेगा. हालांकि साल के अंत में आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको दिसंबर में थोड़ा संभलकर रहना होगा.
सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए ये साल बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप किसी खास इंसान के साथ रिश्ते की गंभीरता को समझते हुए आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि इस साल दो ऐसे मौके भी आएंगे जहां आपको अपने प्यार का इम्तिहान देना पड़ सकता है. इस मामले में फरवरी का महीना सबसे ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है. इस महीने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए.
कन्या- साल 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए चुनौतियों से भरा था. लेकिन नया साल 2023 आपके लिए अच्छा रहने वाला है. हालांकि साल का एक महीना ऐसा होगा जिसमें आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. साल 2023 के अगस्त महीने में जब बुध की वक्री चाल शुरू होगी तो समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. वैसे तो अगस्त का महीना ज्यादातर जातकों के लिए साल का सबसे मुश्किल महीना ही रहने वाला है, लेकिन कन्या राशि वाले इसमें ज्यादा परेशान रह सकते हैं.
तुला- नया साल तनावपूर्ण स्थितियों में आपकी परीक्षा ले सकता है. इसलिए नियंत्रण आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होगी. नए साल का सितंबर महीना आपके जीवन में सबसे ज्यादा मुश्किलें लेकर आ सकता है. इस दौरान आपको बड़ी सावधानी के साथ चीजों को बैलेंस करना होगा. यह समय उन लोगों के लिए मुश्किल होगा जो संतुष्ट रहने के लिए एक स्थिर दिनचर्या की तलाश में रहेंगे.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2023 कई बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. साल का पांचवां महीना मई आपके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रहने वाला है. नए साल में 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भावानात्मक रूप से आपको प्रभावित कर सकता है. इस महीने आपको बहुत ज्यादा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है.
धनु- साल 2023 में पर्सनल ग्रोथ के लिहाज से बहुत शुभ नजर आ रहा है. खासतौर से साल के अंत में समय आपके लिए बहुत ही उत्तम दिख रहा है. हालाकि जुलाई का महीना आपके लिए अनलकी साबित हो सकता है. इस महीने जैसे ही शुक्र वक्री अवस्था में आएगा, आपकी रोमांटिक लाइफ में बाधाएं आनी शुरू हो जाएंगी.
मकर- नए साल में मकर राशि वालों के लिए बहुत कुछ खास रहने वाला है. चूंकि 2023 की शुरुआत मंगल की वक्री अवस्था के साथ होगी. इसके अलावा, आपकी राशि में बुध के वक्री रहने से फरवरी तक आप मौन और व्याकुल महसूस कर सकते हैं. इसलिए फरवरी के महीने में कोई भी बड़ा फैसले लेने से बचें.
कुंभ- साल 2023 कुंभ राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम देने वाला है. साल 2023 की शुरुआत आपके लिए बहुत बेहतर रहेगी और ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी आपके पक्ष में ही रहने वाली है. हालांकि, जून के महीने में जब शनि वक्री होंगे तो आपके जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. वक्री शनि आपको व्याकुल कर सकता है और चीजों को लेकर बहुत स्पष्ट नहीं रहेंगे.
मीन- साल 2023 मीन राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. साल के तीसरे महीने मीन राशि वालों का बड़े उतार-चढ़ाव के साथ सामना हो सकता है. इस महीने आपको शनि ग्रह से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि शनि के वक्री होने के बाद इसका प्रभाव कम होता चला जाएगा.