कन्या (Virgo):-
Cards:- Two of Swords
विचारों को संतुलित करें. व्यर्थ की बातों में खुद को न उलझाए. जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय दुविधा उत्पन्न कर सकता है. दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. इस निर्णय के परिणाम बुरे साबित हो सकते है. आसपास के वातावरण से थोड़ा सजग रहें. किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कुछ नए बदलाव लाने की जरूरत महसूस कर सकते है सहयोगियों के साथ किसी नए स्थान की यात्रा करेंगे. ये यात्रा आपके कार्यों के लिए अच्छी रह सकती है.
मन में किसी बात को लेकर काफी द्वंद बना हुआ है. सही गलत का फैसला करने के लिए मन की बातों को समझना आवश्यक है. जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर जाकर जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार है. ये समय विचारों और बातों पर नियंत्रण रखने का है. बात बात में गुस्सा न करें. वाणी पर संयम रखें. गुस्से में अपशब्दों का प्रयोग न करें. सामने वाले का किसी कमी को लेकर मजाक न उड़ाएं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बिगड़ने से चिड़चिड़े हो सकते है. जिसके चलते सभी लोगों पर गुस्सा कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: व्यर्थ की फिजूलखर्ची आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकती हैं. किसी के विवाह की तैयारियां काफी धन खर्च करा सकती है.
रिश्ते: किसी मित्र के यहां शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा. भाई-बहनों के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है.