कन्या (Virgo):-
Cards:- Knight of wands
मित्र के साथ साझेदारी में व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है.इस नए कार्य के चलते कुछ यात्राएं करना पड़ सकती है.संभव हैं, कि इन यात्राओं के कारण विदेश भी जाना पड़े.इन यात्राओं से कार्य की सफलता पर प्रभाव पड़ सकता है.यह समय साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करने की आवश्यकता को बता रहा है. पदोन्नति के लिए अनुकूल समय है.इस समय परिजनों से स्थान परिवर्तन की बात भी कर सकते हैं.
हो सकता हैं, कि यह स्थान परिवर्तन नए मकान में जाने का या फिर दूसरे शहर में जाकर बसने से संबंधित होने की संभावना बन रही है.किसी भी कार्य में उतावलापन या जल्दबाजी न करें. कार्य को समझ कर उसे पूर्ण करने का प्रयास करते हैं. तो सफलता मिलने में ज्यादा देर नहीं लगेगी. लेकिन उसके लिए धैर्य और संयम बनाए रखना पड़ेगा. एक नए रिश्ते की शुरुआत कुछ ऐसी स्थिति में होने की संभावना बन रही है. कि जिसका अनुमान कभी लगा ही नहीं सकते.यह रिश्ता जीवन पर्यंत तक साथ रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. लंबे समय से पैरों में दर्द को नजर अंदाज करते आ रहे हैं.जिसके चलते अस्पताल जाना पड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: खर्चों को सीमित करें.ऐसे खर्चे जो दूसरों के सामने शान दिखाने की लिए किए जाते हैं.उन पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. यह तनाव संतान न होने के कारण या दोनों के रिश्ते के बीच किसी तीसरे के हस्तक्षेप होने के कारण हो रहा है.